# Samwaddata > Hindi News, Latest News in Hindi Breaking News & Latest Headline ## Posts - [कानपुर गैंगरेप कांड: दारोगा और कथित पत्रकार पर गंभीर आरोप, एक गिरफ्तार, कई अफसरों पर गिरी गाज](https://samwaddata.com/pradesh/kanpur-gangrape-case-serious-allegations-against-inspector-and-alleged-journalist-one-arrested/33897/): कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में किशोरी के साथ हुए सनसनीखेज गैंगरेप मामले ने पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। आरोप है कि एक दारोगा और कथित पत्रकार ने स्कॉर्पियो गाड़ी से किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता को उसके घर के बाहर फेंककर आरोपी फरार हो गए थे। मामले में कथित पत्रकार शिवबरन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी दारोगा अमित मौर्या की तलाश में पुलिस की चार विशेष टीमें दबिश दे रही हैं। इस मामले में लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पर भी कार्रवाई की […] - [एसआईआर के नाम पर एनआरसी थोप रही है भाजपा सरकार: अशोक सिंह बिसेन](https://samwaddata.com/pradesh/bjp-government-is-imposing-nrc-in-the-name-of-sir-ashok-singh-bisen/33893/): मतदाता सूची पुनरीक्षण को बताया संविधान विरोधी साजिश, लोकतंत्र बचाने की अपील सुल्तानपुर,संवाददाता : समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव एवं बार एसोसिएशन के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अशोक सिंह बिसेन एडवोकेट ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से केंद्र सरकार चोरी-छिपे राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की साजिश रच रही है। उन्होंने इसे संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी कदम बताते हुए सत्ता के दुरुपयोग को तत्काल बंद करने की मांग की। बिसेन ने कहा कि सत्ता पक्ष केंद्र सरकार के इशारों पर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था का खुला उल्लंघन […] - [आत्म कल्याण हेतु पूर्ण संत की महत्ता पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ](https://samwaddata.com/amethi/inauguration-of-srimad-bhagwat-katha-on-the-importance-of-a-complete-saint-for-self-welfare/33884/): सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, निकाली गई भव्य कलश यात्रा अमेठी,संवाददाता : भरेथा, हथकिला चौराहा के निकट दुर्गापुर रोड, अमेठी में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में दिव्य गुरु सर्वश्री आशुतोष महाराज जी की कृपा से आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारम्भ हुआ। कथा के प्रथम दिवस में दिव्य गुरु सर्वश्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या, भागवत भास्कर साध्वी सुश्री पद्म हस्ता भारती जी ने राजा परीक्षित के प्रसंग के माध्यम से संगत को आत्म कल्याण का गूढ़ संदेश दिया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार राजा परीक्षित के पास केवल सात दिवस का समय था, उसी […] - [सीआरपीएफ अमेठी में 1660 नवआरक्षियों की फाइनल रिहर्सल दीक्षान्त परेड सम्पन्न](https://samwaddata.com/amethi/final-rehearsal-graduation-parade-of-1660-new-reservists-completed-in-crpf-amethi/33876/): डीआईजी (प्रशिक्षण) बल्लभ चन्द्र शर्मा ने ली परेड की सलामी, 09 जनवरी को होगा दीक्षान्त समारोह अमेठी,संवाददाता : नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), त्रिसुठी, अमेठी में आज 16वें बैच के कुल 1660 नवआरक्षियों की फाइनल रिहर्सल दीक्षान्त परेड असीम जोश, अनुशासन एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। परेड के मुख्य अतिथि बल्लभ चन्द्र शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), प्रशिक्षण महानिदेशालय, नई दिल्ली ने परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व चन्दन कुमार, सहायक कमाण्डेंट ने परेड कमाण्डर के रूप में किया, जबकि निरीक्षक/जीडी हरीश जोशी परेड द्वितीय कमान अधिकारी रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप […] - [मुस्लिम युवक से शादी के सात दिन बाद घर लौटी मंशा, मंदिर में गंगाजल से हुआ ‘शुद्धिकरण’](https://samwaddata.com/social-trending/mansha-returned-home-seven-days-after-marrying-a-muslim-youth-purification-was-done-with-ganga-water-in-the-temple/33870/): माता-पिता ने लोगों से बेटी की गलती माफ करने की अपील की पटना : मुंगेर की रहने वाली मंशा, जो दिल्ली में नियाजुल से अपनी मर्जी से शादी कर गई थी, शादी के एक सप्ताह बाद अपने घर लौट आई है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने युवती को उसके माता-पिता को सुपुर्द किया। मंशा ने कोर्ट में स्पष्ट किया कि वह अपने परिजनों के साथ रहना चाहती है। माता-पिता ने मंशा को मुंगेर स्थित बड़ा महावीर मंदिर ले जाकर शुद्धिकरण संस्कार कराया। मंदिर के पुजारी घनश्याम दास ने शंख जल और मंत्रोच्चार के साथ मंशा का […] - [राम जन्मभूमि आंदोलन के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार का बड़ा संकेत](https://samwaddata.com/ayodhya/big-signal-from-vinay-katiyar-fire-brand-leader-of-ram-janmabhoomi-movement/33865/): प्रखर नेता के सक्रिय राजनीति में लौटने से अयोध्या की सियासत में बढ़ी हलचल अयोध्या,संवाददाता : राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रखर नेता और भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार ने सक्रिय राजनीति में लौटने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे। उनके इस बयान ने न केवल अयोध्या बल्कि पूरे प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। विनय कटियार ने कहा कि उनकी चुनावी तैयारी पूरी तरह चल रही है और अयोध्या से चुनाव लड़ना उनके लिए स्वाभाविक है, क्योंकि […] - [प्रथम यूपी बैंडी चैंपियनशिप में लखनऊ का दबदबा, बालक-बालिका दोनों वर्गों में खिताब पर कब्जा](https://samwaddata.com/lucknow/lucknows-dominance-in-the-first-up-bandy-championship-capturing-the-title-in-both-boys-and-girls-categories/33861/): देहरादून में शानदार प्रदर्शन, अंडर-14 टीमों ने प्रदेश में लहराया परचम लखनऊ,संवाददाता : देहरादून स्थित हिमाद्री आइस रिंग में पिछले चार दिनों तक आयोजित प्रथम उत्तर प्रदेश बैंडी चैंपियनशिप में लखनऊ की अंडर-14 बालक एवं बालिका टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किया। लखनऊ की इस दोहरी जीत ने प्रदेश स्तर पर खेल प्रतिभा का शानदार उदाहरण पेश किया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में लखनऊ टीम ने गाजियाबाद को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। लखनऊ की स्टार खिलाड़ी शारिया खान ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए दोनों […] - [जनता को धोखा देने की तैयारी में भाजपा, मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश का हमला](https://samwaddata.com/lucknow/akhileshs-attack-on-bjp-cabinet-expansion-in-preparation-to-deceive-the-public/33858/): 2027 में भाजपा को हटाने का जनता ने बना लिया है मन : अखिलेश लखनऊ,संवाददाता : योगी मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता को गुमराह करने और धोखा देने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र का भविष्य दांव पर है और समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पूरी मजबूती के साथ जुटना होगा। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश […] - [फर्जी फर्मों के जरिये करोड़ों का हवाला, 78 करोड़ के लेनदेन का नया खुलासा](https://samwaddata.com/crime/transfer-of-crores-of-rupees-through-fake-firms-new-disclosure-of-transactions-worth-rs-78-crores/33854/): मुख्य सरगना फरार, पुलिस जांच में सामने आईं और बोगस कंपनियां बरेली,संवाददाता : भुता पुलिस ने फर्जी फर्में बनाकर करोड़ों रुपये के लेन-देन के मामले में बड़ा खुलासा किया है। सोमवार को 23 करोड़ 64 लाख रुपये के लेनदेन से जुड़े मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस जांच में और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच के दौरान दो और बोगस फर्मों का पता चला है, जिनके माध्यम से करीब 78.63 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया। पुलिस के अनुसार, भुता थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी जरी कारीगर शब्बू के नाम पर आरोपियों […] - [आईसीसी ने ठुकराई भारत से बाहर मैच कराने की बांग्लादेश की मांग](https://samwaddata.com/sports/icc-rejects-bangladeshs-demand-to-hold-matches-outside-india/33848/): भारत नहीं आई बांग्लादेश टीम तो गंवाने पड़ सकते हैं ग्रुप स्टेज के अंक दिल्ली,संवाददाता : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की उस मांग को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मैच भारत से बाहर कराने की अपील की गई थी। ICC ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत आकर ही मैच खेलने होंगे, अन्यथा टीम को टूर्नामेंट नियमों के तहत मैच फॉरफीट होने का नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह फैसला ICC की एक वर्चुअल बैठक में लिया गया, जिसमें सुरक्षा हालात […] - [उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, 21 शहरों में शीतलहर का अलर्ट](https://samwaddata.com/india/severe-cold-wreaks-havoc-in-north-india-cold-wave-alert-in-21-cities/33839/): दिल्ली-एनसीआर से बिहार तक घना कोहरा, दृश्यता लगभग शून्य लखनऊ,संवाददाता : उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार तक फैली पूरी पट्टी को घने कोहरे ने ढक लिया है, जिससे सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई है। सुबह के समय शहर बादलों में लिपटे नजर आ रहे हैं। हिमालय से आ रही सर्द हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के 21 प्रमुख शहरों में गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इनमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, […] - [सुल्तानपुर में एसआईआर के बाद 3.16 लाख से अधिक मतदाता सूची से बाहर](https://samwaddata.com/amethi/more-than-3-16-lakh-voters-left-out-of-list-after-sir-in-sultanpur/33835/): ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, छह फरवरी तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित सुल्तानपुर,संवाददाता : जिले में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। SIR से पहले जहां जिले में कुल 18,43,789 मतदाता दर्ज थे, वहीं SIR प्रक्रिया के बाद 3,16,947 मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं। नई ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 15,26,842 रह गई है। SIR से पहले की कुल मतदाता सूची: SIR के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची (06.01.26): निर्वाचन विभाग के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम […] - [जय मां भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता में बहादुरपुर और रायपुर की जीत](https://samwaddata.com/amethi/bahadurpur-and-raipur-win-in-jai-maa-bhagwati-cricket-competition/33828/): सिंगठी में खेले गए रोमांचक मुकाबलों में दर्शकों ने देखा शानदार प्रदर्शन अमेठी,संवाददाता : क्षेत्र के सिंगठी गांव में चल रही जय मां भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बहादुरपुर और लहना की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर लहना की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए बहादुरपुर की टीम ने 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लहना की टीम 8 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 68 रन ही बना सकी। इस तरह बहादुरपुर ने यह मुकाबला 10 […] - [ज्योतिष शास्त्र में रंगों का महत्व और ग्रहों से उनका संबंध](https://samwaddata.com/dharma-karma-horoscope/importance-of-colors-in-astrology-and-their-relation-with-planets/33824/): ग्रहों के अनुसार कैसे करें कपड़ों के रंगों का चयन डॉ. उमाशंकर मिश्रा,लखनऊ : रंगों को मानव जीवन की खुशहाली, सकारात्मकता और सफलता से जोड़ा गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंग न केवल मनोवृत्ति को प्रभावित करते हैं, बल्कि ग्रहों के शुभ-अशुभ प्रभावों को भी बढ़ाते या घटाते हैं। रंगों का ज्योतिषीय महत्व नवग्रह, उनके रंग और वार व्यवहारिक उपयोग ग्रहों के वार के अनुसार उनके रंगों के कपड़े (जैसे शर्ट, कुर्ता आदि) पहनने से उस दिन विशेष ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होती है और कार्यों में सफलता की संभावना बढ़ती है। विशेष उदाहरण यदि किसी जातक का लग्न […] - [आज का पंचांग एवं राशिफल, 07 जनवरी 2026 दिन - बुधवार](https://samwaddata.com/dharma-karma-horoscope/todays-panchang-and-horoscope-07-january-2026-wednesday/33821/): ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र विक्रम संवत: 2082 (विश्वावसु)शालिवाहन शक संवत: 1947 (सिद्धार्थी)कलि संवत: 5126 मास: माघपक्ष: कृष्ण पक्षतिथि: चतुर्थी प्रातः 10:29 बजे तक, तत्पश्चात पंचमीवार: बुधवार नक्षत्र: मघा — सायं 3:43 बजे तकतत्पश्चात: पूर्वा फाल्गुनी योग: आयुष्मान — रात्रि 10:31 बजे तक ऋतु: शिशिरअयन: दक्षिणायन सूर्योदय: प्रातः 6:45 बजेसूर्यास्त: सायं 5:15 बजे अशुभ एवं शुभ समय राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तकदिकशूल: उत्तर दिशा (अशुभ) दिशा शूल निवारण:बुधवार के दिन मिष्ठान ग्रहण कर घर से बाहर जाना शुभ माना गया है। विशेष सूचना आज चतुर्थी तिथि के उपरांत पंचमी तिथि का प्रवेश होगा। मेष राशि :- आज आपका […] - [जेएनयू के नाम परिवर्तन की मांग, जगत गुरु परमहंस ने दिया बयान](https://samwaddata.com/pradesh/jagat-guru-paramahamsa-gave-statement-demanding-change-of-name-of-jnu/33818/): नाम परिवर्तन को लेकर सरकार से विचार करने की अपील अयोध्या,संवाददाता : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में सोमवार की रात प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ हुई कथित नारेबाजी को लेकर संत समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला है। अयोध्या में संतों और धर्माचार्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे देश और संविधान का अपमान बताया है। जगतगुरु परमहंस, आचार्य तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद जेएनयू में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और देश के खिलाफ नारेबाजी करना सीधा राष्ट्रद्रोह है। उन्होंने […] - [मोदी तेरी कब्र खुदेगी, नारे लगाने वालों की हुई पहचान](https://samwaddata.com/social-trending/those-who-raised-slogans-modi-will-dig-your-grave-have-been-identified/33812/): भड़काऊ नारों से कैंपस की शांति भंग होने की आशंका नई दिल्ली, संवाददाता : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में सोमवार देर रात एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। साबरमती हॉस्टल के बाहर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक नारे लगाए गए। कार्यक्रम के वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तूल पकड़ गया। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2020 दिल्ली दंगों की साजिश मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद हुआ। […] - [यूपी पुलिस को बड़ी उपलब्धि, झांसी व हरदोई के थाने आईएसओ प्रमाणित](https://samwaddata.com/pradesh/big-achievement-for-up-police-jhansi-and-hardoi-police-stations-get-iso-certified/33807/): सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता को मिला अंतरराष्ट्रीय मानक लखनऊ, संवाददाता : उत्तर प्रदेश में झांसी के थाना सदर बाजार तथा हरदोई के थाना जीआरपी को आईएसओ प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है। यह प्रमाण-पत्र मानकीकृत प्रक्रियाओं, गुणवत्तापूर्ण सेवा-प्रदान, रिकॉर्ड प्रबंधन और जवाबदेही को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक यह उपलब्धि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी मार्गदर्शन तथा पुलिसिंग में निरंतर सुधार के निर्देशों के प्रभावी अनुपालन का परिणाम है।  पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के कुशल नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग और गुणवत्ता आधारित कार्यसंस्कृति के चलते प्रदेश के इन दोनों थानों को आईएसओ मान्यता प्राप्त हुई […] - [अमेठी में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी जेल भेजा गया](https://samwaddata.com/amethi/accused-of-attempting-to-rape-a-minor-in-amethi-sent-to-jail/33801/): कोर्ट ने आदेश दिया कि अर्थदंड की पूरी राशि पीड़िता को दी जाए सुलतानपुर, संवाददाता : अमेठी जिले के एक थाना क्षेत्र के गांव में 12 वर्ष पूर्व 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में दोषी पाए गए जयप्रकाश को पॉक्सो कोर्ट ने सख्त सजा सुनाई है। पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने मंगलवार को दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। इसके साथ ही अदालत ने उस पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि अर्थदंड की पूरी […] - [जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन](https://samwaddata.com/amethi/organization-of-complete-solution-day-in-tehsil-amethi-under-the-chairmanship-of-district-magistrate/33794/): लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी अमेठी,संवाददाता : जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शुक्रवार को जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील अमेठी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय चौहान ने की। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता […] - [जननी सुरक्षा योजना बनी वरदान, मातृ स्वास्थ्य में ऐतिहासिक सुधार](https://samwaddata.com/amethi/janani-suraksha-yojana-became-a-boon-historic-improvement-in-maternal-health/33790/): राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अमेठी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि अमेठी,संवाददाता : जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में अमेठी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित इस योजना ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं में सुरक्षित संस्थागत प्रसव के प्रति विश्वास बढ़ाया है। इसके सकारात्मक परिणामस्वरूप जिले में मातृ मृत्यु दर को कम करने की दिशा में ठोस सफलता मिली है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल 2024 से 20 दिसंबर 2025 तक लगभग 20 महीनों की अवधि में अमेठी जिले […] - [जय मां भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता में धौरहरा और पीपरपुर ने दर्ज की शानदार जीत](https://samwaddata.com/amethi/dhaurahra-and-piparpur-registered-a-spectacular-victory-in-the-jai-maa-bhagwati-cricket-competition/33783/): सिंगठी में खेले गए दो रोमांचक मुकाबले, आदर्श और अनीश बने मैन ऑफ द मैच अमेठी,संवाददाता : क्षेत्र के सिंगठी में चल रही जय मां भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गुलाल मिश्र का पुरवा और धौरहरा की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर गुलाल मिश्र का पुरवा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए धौरहरा की टीम ने 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलाल मिश्र का पुरवा की टीम 8 ओवर में मात्र 78 रन बनाकर […] - [मुसाफिरखाना में अधिवक्ताओं के विरोध के बीच सुरक्षा व्यवस्था सख्त](https://samwaddata.com/amethi/security-tightened-in-musafir-khana-amid-protests-by-advocates/33775/): एसडीएम मुसाफिरखाना के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए तहसील परिसर में भारी पुलिस बल तैनात अमेठी, संवाददाता: मुसाफिरखाना तहसील में एसडीएम मुसाफिरखाना के विरोध में अधिवक्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तहसील परिसर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर पीएससी के जवानों के साथ-साथ विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात की गई है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने […] - [जय मां भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता में सिंगठी और रघईपुर की शानदार जीत](https://samwaddata.com/amethi/great-victory-of-singhthi-and-raghaipur-in-jai-maa-bhagwati-cricket-competition/33766/): रीशू और सुशील बने मैन ऑफ द मैच, दर्शकों ने उठाया रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ अमेठी, संवाददाता : सिंगठी स्थित बाग में आयोजित जय मां भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के पांचवें और छठे मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पांचवां मुकाबला: सिंगठी ने सवनगी को 7 विकेट से हराया प्रतियोगिता का पांचवां मुकाबला सवनगी और सिंगठी जय मां भगवती क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। सवनगी टीम के कप्तान विवेक मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।निर्धारित आठ ओवर के मैच में सवनगी की […] - [सत्संग के दौरान बुजुर्ग महिलाओं पर युवक का हमला](https://samwaddata.com/crime/young-man-attacks-elderly-women-during-satsang/33754/): घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल सक्ती, छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक सनसनीखेज और बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। रविवार को सत्संग कर रही बुजुर्ग महिलाओं पर एक युवक ने अचानक डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में तीन बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक हमला, मची अफरा-तफरी प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ बुजुर्ग महिलाएं एक कमरे में नियमित रूप से सत्संग कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक वहां […] - [नेहा सिंह राठौर पर देशद्रोह का मुकदमा: बयान के बाद सियासी और साहित्यिक हलकों में हलचल](https://samwaddata.com/india/stir-in-political-and-literary-circles-after-statement-of-treason-case-against-neha-singh-rathore/33758/): वादी कवि अभय सिंह ‘निर्भीक’ ने गिरफ्तारी की मांग तेज की, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर फिर छिड़ी बहस लखनऊ, संवाददाता : लोक गायिका और कवयित्री नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मुकदमे ने एक बार फिर राजनीतिक, साहित्यिक और सामाजिक बहस को तेज कर दिया है। शनिवार देर रात नेहा सिंह राठौर द्वारा लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराने के बाद इस मामले के वादी, कवि अभय सिंह ‘निर्भीक’ ने तीखा बयान जारी करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। यह मामला अब केवल कानूनी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अभिव्यक्ति की […] - [15 दिनों में दालों के दामों में बड़ी गिरावट के आसार](https://samwaddata.com/lucknow/chances-of-a-big-fall-in-the-prices-of-pulses-in-15-days/33750/): नई फसल की आवक से अरहर समेत सभी दालें होंगी सस्ती, मौजूदा तेजी अस्थायी लखनऊ, संवाददाता: इस साल दालों की फसल बेहतर रहने से बाजार में जल्द ही राहत मिलने वाली है। अलग-अलग प्रांतों से नई फसल की आवक शुरू होने वाली है, जिससे आने वाले 15 दिनों में अरहर समेत सभी प्रकार की दालों के भाव में बड़ी गिरावट तय मानी जा रही है।मंडी में फिलहाल पुराना माल पाइपलाइन से बाहर निकाले जाने के कारण दालों की आंशिक कमी दिखाई दे रही है। इसी वजह से बाजार में दो से तीन रुपये प्रति किलो की अस्थायी तेजी दर्ज की […] - [बॉर्डर 2 को लेकर रिकॉर्ड-ब्रेक की बहस पर निधि दत्ता का बड़ा बयान](https://samwaddata.com/entertainment/nidhi-duttas-big-statement-on-the-record-break-debate-regarding-border-2/33749/): रिकॉर्ड तोड़ना मकसद नहीं, सैनिकों की कहानियां बताना ही असली उद्देश्य मुंबई, संवाददाता : 1997 की आइकॉनिक वॉर फिल्म बॉर्डर की सीक्वल बॉर्डर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छिड़ी हुई है। फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं कि क्या नई फिल्म पुरानी बॉर्डर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। इसी बहस पर अब फिल्म की प्रोड्यूसर और दिग्गज फिल्ममेकर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने खुलकर अपनी बात रखी है। निधि दत्ता का इमोशनल मैसेज एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा बॉर्डर का पुराना क्लिप शेयर करते हुए पूछा गया— “क्या बॉर्डर 2, बॉर्डर 1 का रिकॉर्ड […] - [सीतापुर में शोहदों से परेशान छात्रा ने पहले स्कूल छोड़ा फिर किया आत्मदाह](https://samwaddata.com/sitapur/troubled-by-bullying-in-sitapur-the-student-first-left-school-and-then-committed-suicide/33745/): एसपी के निर्देश पर मानपुर थाने में दो युवकों और महिला मित्र पर मुक़दमा संवाददाता, सीतापुरः मानपुर थाना क्षेत्र में शोहदों से परेशान छात्रा शालू मिश्रा के आत्मदाह का मामला सामने आया है। इस मामले में एसपी के आदेश पर मानपुर थाने में दो युवकों और उनकी महिला मित्र पर एफआइआर दर्ज हुई है। मामला क़रीब दो महीने पुराना है। घर की साफ़ सफ़ाई में सुसाइड नोट मिलने के बाद घरवालों को पता चला कि मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि आत्महत्या के लिए उकसाने का है। दोनों शोहदों ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर इंटरमीडिएट की छात्रा को इसकदर […] - [खेत की रखवाली करते पिता पर दबंगों का हमला](https://samwaddata.com/pradesh/father-attacked-by-bullies-while-guarding-his-farm/33741/): बेटी की तहरीर पर पुलिस ने तेज की घटना की जांच लंभुआ सुल्तानपुर संवाददाता : रात में खेत की रखवाली करते समय दबंगों ने पिता को बंदूक की बट और लाठी से पीट कर अधमरा कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़कर फरार हो गए। बेटी की सूचना पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया तथा सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव की संजना सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, रात में उनके पिताजी जब खेत की रखवाली […] - [लखनऊ में प्रस्तावित एआई सिटी: यूपी को वैश्विक टेक हब बनाने की योगी सरकार की योजना](https://samwaddata.com/lucknow/yogi-government-plans-to-make-the-proposed-ai-city-up-in-lucknow-a-global-tech-hub/33736/): हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर युवाओं के लिए खुलेंगे लखनऊ, संवाददाता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विकास मॉडल का अगला बड़ा पड़ाव लखनऊ में प्रस्तावित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिटी है। मुख्यमंत्री ने जनता के नाम अपने पत्र में भी एआई सिटी को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट की थी। यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल प्रदेश की आर्थिक गति को तेज करेगी, बल्कि प्रदेश को वैश्विक टेक मानचित्र पर एक नई पहचान भी दिलाएगी। प्रस्तावित एआई सिटी को दो हिस्सों में विकसित किया जाएगा। लगभग 60 प्रतिशत क्षेत्र को कोर जोन के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां […] - [भारत ने वेनेजुएला में तनाव पर व्यक्त की चिंता, सभी से संयम की अपील](https://samwaddata.com/india/india-expresses-concern-over-tension-in-venezuela-appeals-for-restraint-from-all/33732/): भारत का संदेश: शांतिपूर्ण समाधान ही सबसे सुरक्षित विकल्प नई दिल्ली,संवाददाता : भारत ने वेनेजुएला से जुड़े घटनाक्रम को लेकर रविवार को ‘‘गहरी चिंता’’ व्यक्त की। अमेरिका ने शनिवार को एक सैन्य अभियान के तहत तेल समृद्ध वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया था। भारत ने कहा कि वह वेनेजुएला में तेजी से बदल रही स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।  विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय हैं। हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं।’’ भारत ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने […] - [मजनुओं की हरकत से भड़का विवाद, पार्क में जमकर मारपीट](https://samwaddata.com/pradesh/controversy-erupted-due-to-majnus-actions-fierce-fight-in-the-park/33727/): युवतियों का पीछा करने को लेकर बढ़ा तनाव सुल्तानपुर, संवाददाता : मिशन शक्ति फेज–5 को ठेंगा दिखाते हुए शनिवार को शहर के पर्यावरण पार्क में छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया। आरोप है कि मजनुओं का एक गैंग युवतियों का पीछा करते हुए पर्यावरण पार्क तक पहुंच गया। घटना का विरोध करने पर युवतियों ने अपने घर के युवकों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। मारपीट के दौरान खून भी बहा। विवाद यहीं नहीं थमा, आरोपियों ने एक युवक को पर्यावरण पार्क के बाहर घेरकर उस पर दोबारा हमला कर दिया। घायल […] - [सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के बल पर सामाजिक क्रांति की रखी नींव](https://samwaddata.com/pradesh/savitribai-phule-laid-the-foundation-of-social-revolution-on-the-strength-of-education/33718/): शिक्षा के जरिए समाज बदलने का संदेश आज भी जीवंत सुल्तानपुर,संवाददाता : सुल्तानपुर जिले के औझी गांव में शनिवार को देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सम्यक कल्याण बृज सेवा संस्थान की ओर से 100 वृद्धजनों को गर्म साल (लोई) तथा कचालू का प्रसाद वितरित किया गया। 3 जनवरी 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष, शिक्षा-दृष्टि और सामाजिक समानता के विचारों […] - [जय मां भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता में नरहरपुर की शानदार जीत](https://samwaddata.com/amethi/narharpurs-spectacular-victory-in-jai-maa-bhagwati-cricket-competition/33708/): अनुराग की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रतापुर को 6 विकेट से दी शिकस्त अमेठी, संवाददाता : क्षेत्र के सिंगठी गांव में आयोजित जय मां भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का पहला मैच रतापुर और नरहरपुर के बीच हुआ। नरहरपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रतापुर की टीम 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरहरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से […] - [प्रयागराज में माघ मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, स्नान पर्व में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब](https://samwaddata.com/mahakumbh2025/grand-inauguration-of-magh-mela-2026-in-prayagraj-flood-of-devotees-gathered-in-the-bathing-festival/33701/): पौष पूर्णिमा पर संगम में आस्था की डुबकी, अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण आयोजन प्रयागराज,संवाददाता : शुक्रवार को तीर्थराज प्रयागराज में माघ मेला-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। तड़के सुबह से ही संगम तट पर श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। पहले ही दिन मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, वहीं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। 3 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा माघ मेला माघ मेला 3 जनवरी से प्रारंभ होकर 15 फरवरी 2026 को […] - [डीसीएम ट्रक चोरी केस में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल](https://samwaddata.com/amethi/big-action-in-dcm-truck-theft-case-two-vicious-criminals-injured-in-encounter/33696/): पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, दोनों आरोपियों के पैरों में लगी गोली सुल्तानपुर,संवाददाता : थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में डीसीएम ट्रक चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 6/7 नवंबर 2025 की रात चोरी हुए डीसीएम ट्रक के संबंध में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान कुल पांच अभियुक्त प्रकाश में आए थे। इनमें से दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि शेष अभियुक्तों में से दो आरोपी सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से पाखरौली रेलवे क्रॉसिंग की ओर जा रहे […] - [ट्रेन की चपेट में आने से मूकबधिर युवती की मौत](https://samwaddata.com/amethi/deaf-girl-dies-after-being-hit-by-train/33693/): पीपरपुर नरवहनपुर के पास कुंभ स्पेशल ट्रेन से हुआ हादसा अमेठी, संवाददाता: प्रयागराज–अयोध्या रेल मार्ग पर पीपरपुर नरवहनपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक हादसे में स्थानीय गांव निवासी मूकबधिर युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान नीतू (पुत्री हौसिला यादव) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि नीतू मूकबधिर थी और उसका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार सुबह वह घर से खेती के काम के लिए निकली थी। खेत तक पहुंचने के लिए उसे […] - [केशवपुर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला](https://samwaddata.com/amethi/keshavpur-team-won-the-inaugural-match/33687/): जय मां भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता का सिंगठी में हुआ शुभारंभ अमेठी, संवाददाता : क्षेत्र के सिंगठी गांव में शुक्रवार को जय मां भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कतकौली और केशवपुर टीम के बीच खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए कतकौली की टीम ने 8 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केशवपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर 4 विकेट से मैच जीत लिया। केशवपुर के रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 7 छक्के और […] - [भारत-बांग्लादेश तनाव की छाया आईपीएल 2026 पर, यह खिलाड़ी हुआ केकेआर से बाहर](https://samwaddata.com/sports/shadow-of-india-bangladesh-tension-on-ipl-2026-this-player-is-out-of-kkr/33684/): फ्रेंचाइजी को मानना पड़ा बोर्ड का आदेश नई दिल्ली, संवाददाता : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 की अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। यह फैसला हालिया भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों की रिपोर्ट्स के मद्देनजर लिया गया है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हाल में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए BCCI ने फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेश के उनके एक खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है और BCCI ने यह […] - [पीएम मोदी और सीएम योगी के हाथों काशी में वॉलीबॉल महाकुंभ का शुभारंभ](https://samwaddata.com/entertainment/volleyball-mahakumbh-inaugurated-in-kashi-by-pm-modi-and-cm-yogi/33680/): खेल और संस्कृति के संगम के रूप में सजेगा वाराणसी वाराणसी, संवाददाता : धर्म और संस्कृति की नगरी काशी अब खेल की दुनिया में नया इतिहास रचने को तैयार है। सिगरा स्थित नवनिर्मित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार जनवरी से 11 जनवरी तक 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य आयोजन होने जा रहा है। काशी के इतिहास में यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर की नेशनल चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भौतिक रूप से उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। उद्घाटन सत्र में […] - [वर्दी शर्मसार: पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने के आरोपी दरोगा पर गिरी गाज](https://samwaddata.com/pradesh/inspector-accused-of-running-vehicle-over-uniformed-policemen-shamed/33676/): अनुशासनहीनता के गंभीर मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने दिखाई सख्ती लखनऊ, संवाददाता : हजरतगंज चौराहे पर 31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न के दौरान पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास करने वाले बाराबंकी के दरोगा सौम्य जायसवाल को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। तैनाती के दौरान फरियादियों से अभद्रता उसकी पुरानी आदत है। इसी मामले में वह कई माह से निलंबित चल रहा था। हजरतगंज पुलिस की रिपोर्ट पर एसपी बाराबंकी अर्पित विजय वर्गीय ने दरोगा सौम्य जायसवाल को निलंबित कर दिया है। 31 दिसंबर को अवकाश पर सौम्य जायसवाल अपने दोस्तों के साथ यहां आया था। रात […] - [शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: किताबें कबाड़ी को बेचने पर प्रधानाध्यापक सस्पेंड](https://samwaddata.com/pradesh/questions-on-education-system-headmaster-suspended-for-selling-books-as-junk/33672/): भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने के निर्देश लखनऊ, संवाददाता : नगराम स्थित नेवाजखेडा प्राइमरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवीन्द्र गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। विद्यालय से कबाड़ी को किताबें बेचने का मामला क्षेत्र में लोगों के आक्रोश का विषय बना था। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जांच शुरु कर दी गई थी। जांच के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के साथ ही विद्यालय के शिक्षक व शिक्षामित्र को भविष्य में ऐसी घटना न करने की सख्त हिदायत दी है। बुधवार को मोहनलालगंज के खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कनौजिया की जांच में प्रधानाध्यापक […] - [गोमती मित्रों के प्रयासों का होगा सम्मान, बनेंगी पक्की सीढ़ियाँ व घाट : संजय सिंह](https://samwaddata.com/pradesh/efforts-of-gomti-mitras-will-be-honored-concrete-stairs-and-ghat-will-be-built-sanjay-singh/33669/): सीताकुंड धाम में 13 लाख की लागत से हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण सुल्तानपुर,संवाददाता : गोमती मित्र मंडल द्वारा संचालित स्वच्छता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम अब जनपद ही नहीं, बल्कि प्रदेश और प्रदेश के बाहर भी जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। यह विचार राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सीताकुंड धाम आगमन के दौरान व्यक्त किए। गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के निवेदन पर सांसद निधि से 13 लाख रुपये की लागत से सीताकुंड धाम में स्थापित कराई गई दो हाई मास्ट लाइटों के लोकार्पण के अवसर पर संजय सिंह ने कहा कि भविष्य […] - [चंद्र विजय सिंह ‘टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स’ के कोच नियुक्त](https://samwaddata.com/sports/chandra-vijay-singh-appointed-coach-of-tigers-of-mumbai-dangals/33665/): 2015 में शुरू हुई पीडब्ल्यूएल को 2019 में स्थगित कर दिया गया था मुंबई: पूर्व राष्ट्रीय कोच चंद्र विजय सिंह को छह साल बाद वापसी कर रही प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) में ‘टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स’ का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। पीडब्ल्यूएल का आयोजन 16 जनवरी से एक फरवरी तक किया जाएगा जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी। 2015 में शुरू हुई पीडब्ल्यूएल को 2019 में स्थगित कर दिया गया था। मुंबई की फ्रेंचाइजी पदार्पण सत्र की तैयारी में जुटी है और दो बार पीडब्ल्यूएल खिताब विजेता विजय सिंह की नियुक्ति से टीम को तकनीकी दक्षता मिलेगी। एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स […] - [बहराइच में एक और भेड़िया हुआ ढेर, लेकिन दहशत अब भी बरकरार](https://samwaddata.com/pradesh/another-wolf-killed-in-bahraich-but-panic-still-persists/33660/): शाम ढलते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता था और लोग बच्चों को घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे थे बहराइच,संवाददाता : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कैसरगंज वन क्षेत्र में वन विभाग के गश्ती दल ने गुरुवार देर शाम एक और आदमखोर भेड़िये को मार गिराया। वन अधिकारियों के अनुसार, सितंबर से दिसंबर के बीच आदमखोर भेड़ियों के हमलों में जिले में अब तक 11 मासूम बच्चों सहित कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया था। शाम ढलते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता […] - [मेजर की बेटी के 7 करोड़ के मकान पर जाली दस्तावेज़ से कब्जा](https://samwaddata.com/pradesh/majors-daughters-house-worth-rs-7-crore-captured-with-fake-documents/33657/): पीड़िता की शिकायत पर मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला लखनऊ, संवाददाता : इंदिरानगर ए-ब्लाक में मेजर की बेटी अंजना भट्ट के करीब सात करोड़ रुपये कीमत के मकान पर जाली दस्तावेज़ बनाकर कब्जा करने वाले दो लोगों को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने वाले सर्वोदय नगर चौकी प्रभारी को डीसीपी पूर्वी ने निलंबित कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौर्या ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बलवंत कुमार यादव उर्फ बब्लू (सैय्यद राजा, चंदौली) और मनोज कुमार यादव (चंदौली) शामिल हैं। पूछताछ में बलवंत ने बताया कि वह […] - [अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के सेट पर साझा कीं यादें](https://samwaddata.com/entertainment/amitabh-bachchan-shares-memories-on-the-sets-of-dharmendras-last-film-ikkis/33653/): ‘शोले’ से लेकर ‘इक्कीस’ तक, धर्मेंद्र की यादें बनी प्रेरणा नई दिल्ली, संवाददाता : ‘‘शोले’’ जैसी मशहूर फिल्म में महान अभिनेता धर्मेंद्र के साथ काम कर चुके अमिताभ बच्चन हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के एक विशेष कार्यक्रम में अपने दिवंगत सह-कलाकार को याद करते हुए भावुक हो गये। केबीसी के इस विशेष एपिसोड में धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की टीम पहुंची थी। धर्मेंद्र का नवंबर में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। फिल्म में धर्मेंद्र ने अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका निभाई है। अरुण खेत्रपाल इतिहास में परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले […] - [हर्षोल्लास के साथ लोगों ने किया नववर्ष का स्वागत](https://samwaddata.com/amethi/people-welcomed-the-new-year-with-enthusiasm/33646/): मंदिरों में पूजा-अर्चना कर लोगों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना अमेठी, संवाददाता : खट्टी-मीठी यादों के साथ वर्ष 2025 विदा हो गया। खुशियों और गमों से भरे इस वर्ष को लोगों ने उल्लास के साथ विदाई दी। बुधवार देर रात तक नववर्ष के स्वागत का उत्सव चलता रहा, जिसमें युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। बृहस्पतिवार सुबह वर्ष 2026 के आगमन पर अयोध्या-प्रयागराज मार्ग स्थित दुर्गापुर कस्बे में शिव मंदिर में हवन-पूजन कर नए वर्ष का स्वागत किया गया। बाजारवासियों एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव का पूजन कर आने वाले वर्ष को सुख-समृद्धि एवं मंगलमय बनाने की […] - [समाजसेवी ने नववर्ष पर दो सौ बुजुर्गों को साल भेंट कर किया सम्मानित](https://samwaddata.com/amethi/social-worker-honored-two-hundred-elderly-people-on-new-year-by-gifting-them-a-year/33639/): तीन वर्षों से लगातार की जा रही समाजसेवी पहल की क्षेत्र में सराहना अमेठी, संवाददाता : क्षेत्र के पीपरपुर गांव में बृहस्पतिवार को समाजसेवी लालजी गुप्ता द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए गांव की लगभग दो सौ महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया। समाजसेवी लालजी गुप्ता ने बताया कि वे विगत तीन वर्षों से प्रत्येक नए वर्ष के अवसर पर गरीब एवं वरिष्ठ नागरिकों को साल देकर सम्मानित करते आ रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से गांव की बुजुर्ग महिलाओं को साल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान […] - [आज का पंचांग, जानिए माघ मास में ब्रह्ममुहूर्त मे स्नान का विशेष महत्व](https://samwaddata.com/dharma-karma-horoscope/todays-panchang-know-the-special-importance-of-bathing-in-brahmamuhurta-in-the-month-of-magh/33635/): ज्योतिष आचार्य: डॉ. उमाशंकर मिश्र पंचांग विवरण व्रत–पर्व विवरण विशेष: चतुर्दशी सर्वफलप्रदायक माघ मास व्रत कल पूर्णिमा, अर्थात 03 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 (माघी पूर्णिमा) तक माघ स्नान का पुण्यकाल रहेगा। माघ मास में ब्रह्ममुहूर्त का प्रातः स्नान आयु को दीर्घ करता है, अकाल मृत्यु से रक्षा करता है तथा आरोग्य, बल, सौभाग्य और सदाचरण प्रदान करता है। यह स्नान मन, बुद्धि और स्वभाव को शुद्ध करता है। माघ मास में सत्संग, जप, होम और दान विशेष फलदायी माने गए हैं। पद्म पुराण के अनुसार माघ मास में किया गया जप, दान और स्नान अक्षय पुण्य प्रदान करता […] - ["अयोध्या में रामलला दर्शन के साथ नववर्ष का स्वागत, जुटे लाखों श्रद्धालु "](https://samwaddata.com/ayodhya/lakhs-of-devotees-gathered-to-welcome-the-new-year-with-ramlala-darshan-in-ayodhya/33631/): पर्यटकों ने देखी अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर अयोध्या, संवाददाता : रामलला की नगरी अयोध्या नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर अपनी रौ में है।एक ओर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ का धार्मिक उत्सव मनाया जा रहा है, तो दूसरी ओर शहर के विभिन्न हिस्सों में पार्टियां और उत्सव चल रहे हैं। रात भर होटलों, रिसॉर्ट्स और घरों में नववर्ष की पार्टियां चलती रहीं। रात 12 बजते ही केक काटे गए, आतिशबाजी हुई व लोगों ने नववर्ष की एक-दूसरे को बधाइयां दी। शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर लाखों पर्यटक और श्रद्धालु अयोध्या में हैं। परिवारों […] - [केजीएमयू महिला रेजिडेंट ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, इंसाफ का लिया आश्वासन](https://samwaddata.com/pradesh/kgmu-female-resident-met-the-chief-minister-and-took-assurance-of-justice/33627/): मुख्यमंत्री ने मामले में तत्काल कार्रवाई का दिया आश्वासन लखनऊ संवाददाता : केजीएमयू पैथोलॉजी विभाग की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर, जो कथित रूप से लव जिहाद की पीड़िता हैं, ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। महिला रेजिडेंट ने आरोप लगाया कि उनके साथी पुरुष रेजिडेंट ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस पर केजीएमयू प्रशासन ने जांच कर आरोपी रेजिडेंट को निलंबित कर दिया और परिसर में आने पर रोक लगा दी। पुलिस ने तीन टीमें बनाकर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी रेजिडेंट को उनके निवास स्थान उत्तराखंड के खटीमा में भी नहीं पाया जा सका। […] - [प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं](https://samwaddata.com/india/prime-minister-narendra-modi-wished-new-year/33623/): देशवासियों के लिए उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि की कामना की दिल्ली, संवाददाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देशवासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति व खुशहाली की कामना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। आपके प्रयासों में सफलता मिले और आपके सभी कार्यों में पूर्णता आए।” प्रधानमंत्री ने समाज में शांति और खुशहाली की कामना भी व्यक्त की। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दी नववर्ष की बधाई उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन […] - [आज का पंचांग, जानिए आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त](https://samwaddata.com/dharma-karma-horoscope/todays-panchang-know-todays-auspicious-and-inauspicious-time/33617/): आज के व्रत और विशेष योग आज पौष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082 (कालयुक्त) और शक संवत 1947 (विश्वावसु) है। आज प्रदोष व्रत और रोहिणी व्रत का संयोग बन रहा है। तिथि:शुक्ल पक्ष त्रयोदशी – 01 जनवरी 01:48 AM से 10:22 PM तकशुक्ल पक्ष चतुर्दशी – 01 जनवरी 10:22 PM से 02 जनवरी 06:53 PM तक नक्षत्र:रोहिणी – 01 जनवरी 01:30 AM से 10:48 PM तकमृगशीर्षा – 01 जनवरी 10:48 PM से 02 जनवरी 08:04 PM तक योग:शुभ योग – 31 दिसंबर 09:13 PM से 01 जनवरी 05:12 PM तकशुक्ल योग – 01 जनवरी 05:12 PM से 02 जनवरी […] - [कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया लाल गुलाटी पर 57 करोड़ की ठगी का एक और मामला](https://samwaddata.com/lucknow/another-case-of-fraud-of-rs-57-crore-against-canviz-company-owner-kanhaiya-lal-gulati/33612/): 1100 पीड़ितों ने बरेली पुलिस-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, कई लखनऊ व आसपास जिलों के निवासी लखनऊः कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया लाल गुलाटी पर 57 करोड़ रुपये की ठगी का एक और मामला सामने आया है। क़रीब 1100 पीड़ितों ने बरेली पुलिस-प्रशासन के साथ न्यायालय में भी न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों में शामिल लखनऊ के गोमतीनगर निवासी रंजीत कुमार वर्मा, प्रदीप सिंह, योगेन्द्र यादव, पंकज तिवारी, राजवंत चौधरी, ओ पी मौर्या, इसरार अहमद खान, संजय साहू, मनीष वर्मा, विपुल भार्गव, विनोद शर्मा, जयेश और परेश सोनी ने बताया कि कन्हैया गुलाटी ने करोड़ों की धनराशि निवेश […] - [लखनऊ प्रीमियर लीग के पहले सीजन की तैयारी तेज, जानिए कब होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन](https://samwaddata.com/sports/preparations-for-the-first-season-of-lucknow-premier-league-in-full-swing-know-when-the-players-auction-will-take-place/33608/): स्पोर्ट्स गैलेक्सी अकादमी में ट्रायल में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह लखनऊ, संवाददाता : लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के पहले संस्करण के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पांच दिनों तक चले मैराथन ट्रायल के बाद अब जनवरी माह में खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) आयोजित की जाएगी। इस ऑक्शन में करीब 500 क्रिकेटर शामिल होंगे, जिन पर छह फ्रेंचाइजी टीमें बोली लगाएंगी। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस लीग का मुख्य उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान करना है। एलपीएल के मुकाबले मार्च माह में लखनऊ के विभिन्न मैदानों पर कराए जाने की […] - [महाकाल के दरबार में नुसरत भरूचा, भस्म आरती में हुईं शामिल तो आग बबूला हुए मौलाना](https://samwaddata.com/entertainment/when-nusrat-bharucha-participated-in-bhasma-aarti-in-the-court-of-mahakaal-maulana-got-furious/33602/): महाकाल दर्शन से मिली शांति और सकारात्मक ऊर्जा: नुसरत उज्जैन, संवाददाता : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने हाल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए। पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और तड़के आयोजित विशेष भस्म आरती में भाग लिया। यह नुसरत की महाकाल मंदिर की दूसरी यात्रा बताई जा रही है, जहां वे पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव में नजर आईं। भस्म आरती के दौरान नुसरत नंदी हॉल में बैठकर शिव भक्ति में लीन दिखीं। आरती के पश्चात मंदिर के पुजारियों ने […] - [अयोध्या में नए वर्ष का धार्मिक उल्लास, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़](https://samwaddata.com/ayodhya/religious-joy-of-new-year-in-ayodhya-crowd-of-lakhs-of-devotees-gathered/33596/): भक्ति के रंग में रंगी अयोध्या, अलर्ट मोड में प्रशासन अयोध्या, संवाददाता : वर्ष की शुरुआत अयोध्या में भक्ति और आस्था के माहौल के साथ हो रही है। शहर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा हुआ है। सड़कों पर “जय श्री राम” के नारे गूंज रहे हैं और प्रमुख मंदिरों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। राम मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन के अनुसार 1 जनवरी को अयोध्या में 4 से 10 लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है, ताकि सभी भक्तों को […] - [जानिए किस दिशा मे कैलेंडर लगाने से आती है तरक्की में बाधा](https://samwaddata.com/dharma-karma-horoscope/know-in-which-direction-placing-the-calendar-hinders-progress/33592/): ज्योतिष आचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्रा विक्रम संवत : 2082शक संवत : 1947अयन : दक्षिणायनऋतु : शिशिरमास : पौषपक्ष : शुक्ल तिथिद्वादशी – रात्रि 10:51 तकतत्पश्चात त्रयोदशी नक्षत्र : कृत्तिका – रात्रि 11:11 तक, तत्पश्चात रोहिणी योग : साध्य – रात्रि 7:23 तक, तत्पश्चात शुभ राहुकाल : दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक सूर्योदय : प्रातः 6:47सूर्यास्त : सायं 5:13 दिशाशूल : उत्तर दिशा व्रत / पर्व विवरण : —विशेष : द्वादशी वास्तु शास्त्र : पुराने कैलेंडर घर में रखना शुभ नहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार पुराने कैलेंडर लगाने से प्रगति के अवसर कम हो जाते हैं। नए वर्ष में नया […] - [पूर्व क्रिकेटर का सुझाव कि हार्दिक पंड्या को टेस्ट टीम में वापसी करनी चाहिए](https://samwaddata.com/sports/former-cricketer-suggests-that-hardik-pandya-should-return-to-the-test-team/33587/): हार्दिक की वापसी से मध्यक्रम और गेंदबाजी विभाग होंगे मजबूत नई दिल्ली,संवाददाता : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) में भारतीय टीम का प्रदर्शन इस सीजन अपेक्षाकृत निराशाजनक रहा है। अब तक टीम इंडिया ने 9 मैच खेले हैं, जिनमें 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ शामिल है, और टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की टेस्ट टीम में वापसी न केवल टीम के लिए बल्कि पंड्या के लिए भी महत्वपूर्ण होगी। उथप्पा के अनुसार, हार्दिक ने आखिरी टेस्ट 2018 में खेला था, जिसके बाद वह केवल […] - [योगी सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश बना देश का शीर्ष पर्यटन केंद्र](https://samwaddata.com/pradesh/due-to-the-efforts-of-yogi-government-uttar-pradesh-became-the-top-tourist-center-of-the-country/33583/): दीपोत्सव, रंगोत्सव और मेला आयोजन से पर्यटन को बढ़ावा लखनऊ, संवाददाता : एक दशक पहले तक ताजमहल और कुछ चुनिंदा ऐतिहासिक धरोहरें ही उत्तर प्रदेश में पर्यटन का मुख्य आकर्षण हुआ करती थीं, लेकिन बीते कुछ वर्षों में भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों और योजनाबद्ध प्रयासों से प्रदेश का पर्यटन क्षेत्र अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ा है। आज प्रयागराज, काशी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और श्रावस्ती जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के व्यापक नवीनीकरण तथा पर्यटन सुविधाओं के विकास के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश ने घरेलू पर्यटन में देश […] - [एयरपोर्ट पर यात्री से मारपीट के आरोप में एअर इंडिया एक्सप्रेस का पायलट गिरफ्तार](https://samwaddata.com/pradesh/air-india-express-pilot-arrested-for-assaulting-passenger-at-airport/33579/): सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई कार्रवाई नई दिल्ली, संवाददाता : दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर एक यात्री के साथ कथित मारपीट के मामले में एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक ऑफ-ड्यूटी पायलट को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सेजवाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि […] - [सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ कन्या जन्मोत्सव, प्रसूताओं को किया गया सम्मानित](https://samwaddata.com/amethi/mothers-were-honored-at-the-kanya-janmotsav-organized-in-the-community-health-center/33573/): बालिकाओं को समान अधिकार दिलाने पर रहा जोर अमेठी, संवाददाता : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर में सोमवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी अमेठी सात्विक श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम में 12 प्रसूताओं को कन्याओं के पालन-पोषण हेतु बेबी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीपीओ कार्यालय से गुलाब पाल द्वारा बच्चों की समुचित देखभाल के लिए हिमालयन किट वितरित की गई। सीएससी प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि किट में तेल, पाउडर, साबुन सहित आवश्यक सामग्री शामिल है। उन्होंने बताया कि कन्या जन्मोत्सव मनाने का उद्देश्य समाज […] - [आज का पंचांग, भक्ति-वृद्धि हेतु करें ये विशेष उपाय](https://samwaddata.com/dharma-karma-horoscope/todays-panchang-do-these-special-measures-to-increase-your-devotion/33570/): ज्योतिष आचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्रा दिनांक: 30 दिसम्बर 2025दिन: मंगलवारविक्रम संवत: 2082शक संवत: 1947अयन: दक्षिणायनऋतु: शिशिरमास: पौषपक्ष: शुक्ल तिथि: एकादशी रात्रि 1:13 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी नक्षत्र: भरणी रात्रि 12:51 बजे तक, तत्पश्चात कृत्तिका योग: सिद्ध रात्रि 10:31 बजे तक, तत्पश्चात साध्य राहुकाल: सायं 3:00 बजे से 4:30 बजे तक सूर्योदय: प्रातः 6:47 बजेसूर्यास्त: सायं 5:13 बजे दिशाशूल: उत्तर दिशा व्रत-पर्व विवरण पुत्रदा एकादशी विशेष महत्व:पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से गुणवान, संस्कारी एवं दीर्घायु पुत्र की प्राप्ति होती है। पुत्रदा एकादशी व्रत विशेष आज दिनांक 30 दिसम्बर 2025, मंगलवार को रात्रि 1:13 बजे तक एकादशी तिथि है। आज पूरा […] - [पुत्रदा एकादशी व्रत, जानिए क्यों कहते है इसे व्रतों का राजा](https://samwaddata.com/dharma-karma-horoscope/putrada-ekadashi-fast-know-why-it-is-called-the-king-of-fasts/33566/): नक्षत्र योग से बढ़ता है एकादशी व्रत का महत्व आज पुत्रदा एकादशी का पावन व्रत है। शास्त्रों में एकादशी व्रत को सभी व्रतों का राजा तथा व्रतों में शिरोमणि कहा गया है। यह व्रत भगवान श्रीहरि विष्णु को अत्यंत प्रिय है और भोग तथा मोक्ष दोनों प्रदान करने वाला माना गया है। एकादशी व्रत की पौराणिक मान्यता पौराणिक कथाओं के अनुसार, मुर नामक दैत्य के वध के लिए भगवान विष्णु के शरीर से एक दिव्य कन्या प्रकट हुई, जो विष्णु के तेज से सम्पन्न और युद्धकला में निपुण थी। उस कन्या की हुंकार मात्र से मुर दैत्य का संहार हो […] - [आईफोन की जिद ने परिवार से छीनी मासूम की जान](https://samwaddata.com/pradesh/insistence-of-iphone-took-away-the-life-of-an-innocent-child-from-the-family/33563/): आर्थिक स्थिति कमजोर होने से पिता ने फोन खरीदने से किया मना झांसी/जालौन, संवाददाता : यूपी के झांसी में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसने पूरे परिवार और इलाके को स्तब्ध कर दिया है। झांसी के जालौन क्षेत्र में कक्षा 11 की छात्रा माया ने आईफोन लेने की जिद के कारण जहर खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कई दिनों से चल रही थी जिद माया के पिता तुलसीराम राजपूत ऑटो रिक्शा चलाते हैं और मां मजदूरी करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। माया का पुराना मोबाइल खराब हो गया था, और पिछले […] - [पुलिस हिरासत से फरार दुष्कर्म प्रयास का आरोपी पुनः गिरफ्तार](https://samwaddata.com/crime/attempted-rape-accused-absconding-from-police-custody-arrested-again/33559/): पॉक्सो अधिनियम और दुष्कर्म प्रयास के तहत मामला दर्ज प्रतापगढ़, संवाददाता : जिले की पुलिस ने पुलिस हिरासत से फरार दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। पूर्वी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र लाल ने बताया कि थाना नगर कोतवाली पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद उर्फ चाँद बाबू (28) को 28-29 दिसंबर की मध्यरात्रि आज़ाद नगर मैदान से गिरफ्तार किया। एएसपी शैलेन्द्र लाल के अनुसार, थाना कोतवाली पट्टी क्षेत्र के उडैयाडीह बाजार में 20 दिसंबर की देर शाम एक 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का […] - [शीतलहर के बीच बड़ा फैसला, 12वीं तक के सभी स्कूल इस तिथि तक रहेंगे बंद](https://samwaddata.com/pradesh/big-decision-amid-cold-wave-all-schools-up-to-12th-will-remain-closed-till-this-date/33551/): भीषण ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश लखनऊ, संवाददाता : उत्तर प्रदेश में जारी हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के तहत आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूल बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शीतलहर को देखते हुए सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें। सभी जिलों में कंबल वितरण और अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की […] - [ठंड बढ़ते ही बच्चों में बढ़ा निमोनिया का खतरा](https://samwaddata.com/pradesh/risk-of-pneumonia-increases-in-children-as-cold-increases/33547/): समय पर इलाज न मिलने से बढ़ रही भर्ती की संख्या लखनऊ, संवाददाता : शहर में ठंड बढ़ने के साथ ही बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर इसका असर दिखने लगा है। सरकारी अस्पतालों में निमोनिया समेत संक्रमण से ग्रसित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया जा रहा है। चिकित्सक परिजनों को सतर्क रहने और बच्चों की विशेष देखभाल करने की सलाह दे रहे हैं। सांस की बीमारी से पीड़ित बच्चे रानी अवंतीबाई महिला अस्पताल (डफरिन) के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान ने बताया कि मौजूदा ठंड बच्चों और बुजुर्गों […] - [साधु-संतों के अपमान से बड़ा किसी सत्ता का अहंकार नहीं : अखिलेश यादव](https://samwaddata.com/politico-social/akhilesh-yadav-no-ego-of-any-power-is-bigger-than-insulting-the-saints/33543/): माघ मेला विवाद पर सपा प्रमुख का भाजपा सरकार पर तीखा हमला लखनऊ, संवाददाता : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि किसी एक व्यक्ति या सत्ता का अहंकार सच्चे साधु-संतों के मान-सम्मान से बड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग अपने लिए भूमि पर स्थायी कब्जा करके बैठे हैं, वे धर्म के कार्यों के लिए किसी और को अस्थायी भूमि तक का आवंटन नहीं करना चाहते। यह सदियों से चली आ रही परंपरा का घोर अपमान है। रविवार को प्रयागराज में माघ मेले को लेकर साधु-संतों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुए […] - [भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 30 रन से हराया](https://samwaddata.com/sports/india-created-history-by-defeating-sri-lanka-by-30-runs/33539/): महिला टी20 में भारत का सर्वोच्च स्कोर, सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त तिरुवनंतपुरम : भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 30 रनों से पराजित कर दिया। 28 दिसंबर 2025 को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए, जो महिला टी20 क्रिकेट में भारत का अब तक का सर्वोच्च टीम स्कोर है। जवाब में श्रीलंका की टीम छह विकेट खोकर […] - [बस्ती की टीम बनी चैंपियन, फाइनल में रानीगंज को हराया](https://samwaddata.com/amethi/basti-team-became-champion-defeated-raniganj-in-the-final/33531/): राज्य स्तरीय 27वीं श्री दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता में बस्ती ने जीती ट्रॉफी अमेठी,संवाददाता : गाजीपुर स्थित खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय 27वीं श्री दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को रानीगंज प्रतापगढ़ और बस्ती की टीम के बीच खेला गया। मुकाबले का शुभारंभ पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मैच में रानीगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट खोकर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती टीम ने कप्तान दानवीर के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। ओपनिंग में उतरी ऋषभ […] - [ट्रंप का शुल्क बम, रूस-पाक विवाद और H-1B टेंशन: 2025 में भारत-अमेरिका रिश्तों की कठिन परीक्षा](https://samwaddata.com/india/trumps-tariff-bomb-russia-pak-dispute-and-h-1b-tension-tough-test-of-india-us-relations-in-2025/33528/): जॉर्डन के नेताओं के बाद मोदी उनसे मुलाकात करने वाले चौथे विदेशी गणमान्य व्यक्ति थे न्यूयॉर्क/वाशिंगटन :  दंडात्मक शुल्क, पाकिस्तान के साथ संघर्ष और कठोर आव्रजन नीतियों के कारण 2025 में अमेरिका और भारत के संबंध उतार-चढ़ाव से भरे रहे तथा पिछले कई दशकों में पहली बार द्विपक्षीय संबंधों की इस तरह परीक्षा हुई और तनाव नजर आया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा और दोनों देशों के बीच 10 वर्षीय रक्षा ढांचा समझौते पर हस्ताक्षर को रिश्तों के उच्चतम स्तर के रूप में देखा गया।  अमेरिका और भारत के संबंधों […] - [उत्तर भारत में ठंड का तांडव: यूपी की हालात सबसे ज्यादा खराब](https://samwaddata.com/lucknow/orgy-of-cold-in-north-india-situation-in-up-is-worst/33520/): विजिबिलिटी जीरो, 27 जिलों में कोहरा छाया, ट्रेनें घंटों लेट, फ्लाइट्स कैंसिल  देश के तमाम हिस्सों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। खासकर उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने वर्तमान मौसमी गतिविधियों को पश्चिमी विक्षोभ और उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम की सक्रियता करार दिया है। दरअसल, देशभर में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यूपी-एमपी, राजस्थान समेत 22 राज्यों और केंद्र शासित […] - [कुकरैल वन क्षेत्र में पर्यटकों को मिलेगा प्रकृति और रोमांच का संगम](https://samwaddata.com/lucknow/tourists-will-get-a-confluence-of-nature-and-adventure-in-kukrail-forest-area/33514/): ईको टूरिज्म बोर्ड करेगा सुविधाओं का विकास लखनऊ,संवाददाता : राजधानी के इंदिरानगर स्थित कुकरैल वन क्षेत्र में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए तेजी से पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में एक ओर कुकरैल नाइट सफारी का निर्माण कार्य प्रगति पर है, वहीं इसके आसपास के वन क्षेत्र में उप्र. ईको टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटकों की सुविधा और मनोरंजन के लिए कई नई परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। यूपी ईको टूरिज्म बोर्ड के अपर निदेशक पुष्प कुमार ने शनिवार को बताया कि ईको टूरिज्म बोर्ड कुकरैल वन क्षेत्र में बच्चों और […] - [यूपी ने औद्योगिक मानचित्र पर बनाई मजबूत पहचान](https://samwaddata.com/lucknow/up-created-a-strong-identity-on-the-industrial-map/33509/): औद्योगिक भूमि के प्रभावी उपयोग में अग्रणी बना प्रदेश लखनऊ,संवाददाता : उत्तर प्रदेश ने देश के औद्योगिक मानचित्र पर अपनी मजबूत और भरोसेमंद पहचान स्थापित कर ली है। औद्योगिक भूमि के प्रभावी उपयोग के मामले में प्रदेश आज अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल हो चुका है। जहां कई राज्यों में औद्योगिक पार्कों की बड़ी भूमि निष्क्रिय पड़ी है, वहीं उत्तर प्रदेश में उपलब्ध कराई गई अधिकांश औद्योगिक भूमि पर उद्योग स्थापित हो चुके हैं या स्थापना की प्रक्रिया में हैं। 286 औद्योगिक पार्क, 33 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अब तक […] - [गाजीपुर में रानीगंज की रोमांचक जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह](https://samwaddata.com/amethi/raniganjs-thrilling-win-in-ghazipur-made-it-to-the-semi-finals/33500/): क्वार्टर फाइनल में अंतिम गेंद पर छक्के से रानीगंज ने सुल्तानपुर को हराया अमेठी, संवाददाता: गाजीपुर स्थित खेल मैदान में आयोजित 27वीं श्री दूल्हाराय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रानीगंज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबला अंतिम गेंद तक रोमांचक बना रहा, जिसमें रानीगंज ने सुल्तानपुर को एक रन से मात दी। प्रतियोगिता का पहला मैच मऊ और सुल्तानपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तानपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 152 रन बनाए। जवाब में मऊ की टीम 12 ओवर […] - [सीएमएस स्टेशन रोड कैंपस में विंटर वंडरलैंड क्रिसमस कार्निवल का भव्य आयोजन](https://samwaddata.com/lucknow/grand-celebration-of-winter-wonderland-christmas-carnival-at-cms-station-road-campus/33485/): विद्यालय के स्कूल बैंड ने मधुर धुनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया लखनऊ,संवाददाता : सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) स्टेशन रोड कैंपस मे विंटर वंडरलैंड क्रिसमस कार्निवल का भव्य आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों व समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। दीप प्रज्वलन प्रधानाचार्या दीपाली गौतम, हेडमिस्ट्रेस अंजू सिंह, इंचार्ज शिक्षिकाएं व मुख्य अतिथि डॉ. अरुणिमा वर्मा (सीएमएस एलुमनी एवं वर्तमान में आईईटी लखनऊ में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर) द्वारा किया गया। इसके पश्चात कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नैटिविटी प्ले ने […] - [27वीं श्री दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता में बाराबंकी और सुल्तानपुर का दबदबा](https://samwaddata.com/amethi/barabanki-and-sultanpur-dominate-in-27th-shri-dulharai-cricket-competition/33477/): गाजीपुर भादर खेल मैदान में खेले गए मुकाबलों में बाराबंकी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह अमेठी, संवाददाता : क्षेत्र के गाजीपुर भादर स्थित खेल मैदान में आयोजित 27वीं श्री दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बाराबंकी और हावड़ा की टीमें आमने-सामने रहीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए हावड़ा की पूरी टीम 12 ओवर में मात्र 57 रन बनाकर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाराबंकी टीम ने 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए बाराबंकी के […] - [ठंड से जंग में समाजसेवी की पहल, कंबल वितरण से मिली राहत](https://samwaddata.com/amethi/social-workers-initiative-to-distribute-blankets-provided-relief-in-the-fight-against-cold/33468/): कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी मुस्कान अमेठी, संवाददाता : भीषण ठंड से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी गरीब और असहाय लोगों को झेलनी पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के छिड़ा-भादर मार्ग स्थित रतापुर गांव में श्यामा देवी जन सेवा शिक्षा संस्थान की ओर से जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा समाजसेवी जितेंद्र तिवारी ने अपने निवास स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 500 गरीब परिवारों को कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी दीपक सिंह […] - [मेधा चयन एवं गीता ज्ञान प्रतियोगिता में हिमांशु व मृदुल का दबदबा](https://samwaddata.com/amethi/himanshu-and-mridul-dominate-in-merit-selection-and-gita-knowledge-competition/33460/): मुख्य अतिथि की उपस्थिति में हुआ भव्य पुरस्कार वितरण अमेठी, संवाददाता : श्रीमती फूलपती रामकरन द्विवेदी मेधा चयन एवं गीता ज्ञान प्रतियोगिता (चतुर्थ वर्ष 2025) का आयोजन घूरे का पुरवा, सिंगठी, अयोध्या नगर बाजार, भादर (अमेठी) में किया गया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेधा चयन प्रतियोगिता में कमला केशव विद्या मंदिर, मझवारा मायंग, धनपतगंज (सुल्तानपुर) के छात्र हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹15,000 की नगद राशि हासिल की। इसी विद्यालय के अमन यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹11,000 तथा रोहन मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹7,000 नगद पुरस्कार जीता। साथ ही विद्यालय के […] - [विश्व हिंदू महासंघ ने मनाया तुलसी पूजन दिवस, घर-घर तुलसी लगाने की अपील](https://samwaddata.com/dharma-karma-horoscope/vishwa-hindu-mahasangh-celebrated-tulsi-pujan-day-and-appealed-to-plant-tulsi-in-every-home/33456/): भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश सुल्तानपुर, संवाददाता : हिंदू महासंघ ने प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर 25 दिसंबर को सीता कुंड धाम में नारी शक्ति की उपस्थिति में तुलसी पूजन दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता पं. दिलीप मिश्रा रहे। अपने उद्बोधन में पं. दिलीप मिश्रा ने तुलसी को भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्धन का अद्भुत संगम बताते हुए कहा कि तुलसी हमारी जीवनशैली, आस्था और विज्ञान से गहराई से जुड़ी हुई है। गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह […] - [टोरंटो विश्वविद्यालय परिसर के पास भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या ](https://samwaddata.com/social-trending/indian-student-shot-dead-near-university-of-toronto-campus/33453/): अब तक हमलावर का कोई हुलिया या विवरण जारी नहीं किया गया है टोरंटो : कनाडा में टोरंटो विश्वविद्यालय के स्कारबोरो परिसर के पास 20 वर्षीय भारतीय शोध (डॉक्टरेट) छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले में हत्या के पहलू से जांच कर रही है। कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) की खबर के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना मंगलवार को हुई। टोरंटो पुलिस ने बुधवार को मृतक की पहचान शिवांक अवस्थी के रूप में की है। ड्यूटी इंस्पेक्टर जेफ एलिंगटन ने मंगलवार रात को घटनास्थल के पास पत्रकारों को बताया कि पुलिस को आज दोपहर करीब साढ़े तीन […] - [विहिप धर्म रक्षा निधि पूजन कार्यक्रम में बोले चंपत राय, समाज के सहयोग से बना राम मंदिर](https://samwaddata.com/barabanki/champat-rai-said-in-the-vhp-dharma-raksha-nidhi-puja-program-that-ram-temple-was-built-with-the-help-of-society/33449/): सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर ही राम मंदिर के लिए भूमि प्राप्त हुई है बाराबंकी, संवाददाता : विश्व हिंदू परिषद द्वारा बाराबंकी के अवध प्रांत में धर्म रक्षा निधि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित केंद्रीय उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद एवं महासचिव राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास चंपत राय ने संगठन की कार्यप्रणाली और राम मंदिर निर्माण से जुड़े तथ्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। चंपत राय ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका कोई भी पदाधिकारी राजनीतिक […] - [भरतनगर में बीएलओ के मकान में लोहे का जाल काटकर चोरों ने उड़ाया सामान](https://samwaddata.com/lucknow/thieves-cut-the-iron-net-in-blos-house-in-bharatnagar-and-stole-the-goods/33443/): मकान मालिक ने मड़ियांव थाने में सूचना देकर दी तहरीर, पुलिस ने की छानबीन, मोहल्लेवालों ने की रात्रि गश्त की मांग लखनऊ, संवाददाताः मड़ियांव थाना क्षेत्र और केशवनगर पुलिस चौकी के बीचो-बीच भरतनगर मोहल्ले में बुधवार रात चोरों ने दस्तक दी। बीएलओ (बूथ लेवल ऑफ़िसर) संगीता देवी के मकान की छत पर लोहे का जाल काटकर चोर अंदर घुसे और किरायेदार के कमरे का ताला तोड़ डाला। किरायेदार अभी चोरी हुए सामान की सूची नहीं दे सका है। संगीता देवी के पति नवीन मिश्रा का कहना है कि चोर उनके गिफ़्ट के सामान के साथ कच्छा-बनियान तक उठा ले गए। […] - [प्रदेश में पीसीएस रैंक के 12 अधिकारियों के तबादले](https://samwaddata.com/pradesh/transfer-of-12-pcs-rank-officers-in-the-state/33438/): रमेश बाबू बने मऊ के नए सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ,संवाददाता : उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस रैंक के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस क्रम में रमेश बाबू को मऊ नगर का नया सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे सदर एसडीएम, मऊ के पद पर तैनात थे। तबादला सूची इस प्रकार है— इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन ने सभी अधिकारियों को शीघ्र अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। - [साली से दूसरी शादी करने पर भड़के ससुराल वाले, मामा के बदले भांजे की गंगा में डुबोकर हत्या](https://samwaddata.com/crime/enraged-at-his-sister-in-laws-remarriage-the-in-laws-murdered-the-nephew-by-drowning-him-in-the-ganga/33434/): ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव पटना : बिहार के भागलपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहली पत्नी के रहते युवक द्वारा दूसरी शादी करने से नाराज परिजनों ने कथित तौर पर उसके भांजे की गंगा में डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ की मदद से बुधवार को शव को नदी से बाहर निकलवाया। क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राकेश उर्फ अभिषेक पासवान (23) के रूप में हुई है, जो अपने मामा प्रदीप पासवान […] - [अटल बिहारी वाजपेयी और लखनऊ के किस्सों में बसती एक आत्मीय विरासत](https://samwaddata.com/india/atal-bihari-vajpayee-and-a-soulful-legacy-living-in-lucknow-stories/33415/): जन्म शताब्दी महोत्सव पर विशेषः सादगी, संवेदना और विनोद से भरे अटल जी के लखनऊ से जुड़े दस यादगार प्रसंग लखनऊ : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का लखनऊ से रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आत्मीय और भावनात्मक था। नवाबों के इस शहर ने अटल जी को अपनाया और अटल जी ने लखनऊ को अपने व्यक्तित्व, भाषा, विनोद और संस्कारों में उतार लिया। उनके जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ से जुड़े ऐसे ही कुछ रोचक, प्रेरक और यादगार किस्से आज भी लोगों के मन को छू जाते हैं। 1. हार के बाद भी जीत का सम्मान साल 1957 के लोकसभा […] - [अंतरिक्ष से कॉकपिट तक: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की दमदार वापसी](https://samwaddata.com/lucknow/strong-comeback-of-group-captain-shubhanshu-shukla-from-space-to-cockpit/33411/): एक्सिओम-4 मिशन के बाद सूर्य किरण एरोबैटिक टीम संग फिर भरी उड़ान लखनऊ,संवाददाता : भारत की अंतरिक्ष यात्रा में अमिट छाप छोड़ने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एक बार फिर भारतीय वायुसेना के विमान के कॉकपिट में लौटकर अपनी सशक्त वापसी दर्ज की है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने वायुसेना में अपनी सक्रिय जिम्मेदारियाँ दोबारा संभाल ली हैं। मंगलवार को कर्नाटक के बीदर में अभ्यास मिशन के दौरान ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के साथ उड़ान भरी। इसे […] - [न्यू एरा गर्ल्स इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस](https://samwaddata.com/lucknow/christmas-celebrated-with-great-pomp-in-new-era-girls-inter-college/33404/): प्रधानाचार्या ज्योति गुप्ता ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की लखनऊ, संवाददाताः “न्यू एरा गर्ल्स इंटर कॉलेज” का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे सेंटाक्लॉज की वेशभूषा में नजर आए और अपने साथियों को उपहार एवं मिठाइयाँ वितरित कीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनमोहक एवं रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहे। बच्चों के साथ-साथ विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस […] - [श्री दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए दो रोमांचक मुकाबले](https://samwaddata.com/amethi/two-exciting-matches-played-in-shri-dulharai-cricket-competition/33395/): लखनऊ और रानीगंज टीमों ने दर्ज की शानदार जीत अमेठी,संवाददाता : गाजीपुर स्थित खेल मैदान पर आयोजित श्री दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहला मैच कादीपुर और लखनऊ की टीमों के बीच खेला गया। लखनऊ के कप्तान विजय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।कादीपुर की टीम निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 60 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 61 रन […] - [तुलसी पूजन दिवस आज, सनातन हिन्दू धर्म में तुलसी का शास्त्रीय, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व](https://samwaddata.com/dharma-karma-horoscope/tulsi-worship-day-today-classical-spiritual-and-cultural-importance-of-tulsi-in-sanatan-hindu-religion/33391/): सनातन परंपरा में होता है तुलसी माँ का दिव्य स्थान डॉ. उमाशंकर मिश्रा,लखनऊ : सनातन हिन्दू धर्म में तुलसी केवल एक वनस्पति नहीं, बल्कि साक्षात देवी-तत्त्व मानी गई हैं। जैसे गंगा, शालिग्राम और गौ माता में ईश्वर का वास स्वीकार किया गया है, उसी प्रकार तुलसी में भगवती शक्ति का आविर्भाव माना गया है। स्कन्द पुराण के अनुसार तुलसी के दर्शन से पापों का नाश, स्पर्श से शरीर की शुद्धि, पूजन से रोगों का क्षय तथा जल अर्पण से मृत्यु-भय का निवारण होता है। तुलसी का तात्त्विक स्वरूप तुलसी = वृंदा = योगमाया पद्म पुराण, स्कन्द पुराण एवं ब्रह्मवैवर्त पुराण […] - [आज का पंचांग एवं राशिफल 25 दिसम्बर 2025 गुरुवार](https://samwaddata.com/dharma-karma-horoscope/todays-panchang-and-horoscope-25-december-2025-thursday/33388/): ज्योतिष आचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा शुभ विक्रम संवत्: 2082, विश्वावसुशालिवाहन शक संवत्: 1947, सिद्धार्थीकलि संवत्: 5126 मास: पौषपक्ष: शुक्ल पक्ष (पौष माह)तिथि: पंचमी प्रातः 10:41 तक, तत्पश्चात षष्ठीवार: गुरुवार नक्षत्र: शतभिषा, प्रातः 6:11 तक (अगले दिन)योग: वज्र, दोपहर 1:31 तक ऋतु: शिशिरअयन: दक्षिणायन सूर्योदय: प्रातः 6:47सूर्यास्त: सायं 5:13 राहुकाल: दोपहर 1:30 से सायं 3:00 तकदिक्शूल: दक्षिण दिशा अशुभ दिशा शूल परिहार: गुरुवार को राई का सेवन कर घर से बाहर निकलें—शुभ फलदायक। विशेष: आज पंचमी तिथि। आज का राशिफल मेष राशि :- आज के दिन आपका लक्ष्य और ऊर्जा समृद्धि बनी रहेगी। उत्तरार्द्ध में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनमें […] - [न्यूजीलैंड ने किया भारत दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान](https://samwaddata.com/sports/new-zealand-announced-odi-and-t20-team-for-india-tour/33385/): जनवरी 2026 में खेली जाएगी 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज नई दिल्ली,संवाददाता : न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ जनवरी 2026 में होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए अपनी वनडे और टी20 टीमों की घोषणा कर दी है। यह दौरा 11 जनवरी 2026 से शुरू होगा, जिसमें पहले तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, इसके बाद पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले आयोजित होंगे। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत लेफ्ट-आर्म स्पिनर जेडन लेनॉक्स का चयन है, जिन्हें पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका मिला है। लेनॉक्स को वनडे टीम में शामिल किया गया है। वनडे में ब्रेसवेल, […] - [चांदी ने निवेश में रचा इतिहास, सोना और शेयर बाजार भी पड़े पीछे](https://samwaddata.com/business/silver-created-history-in-investment-gold-and-stock-markets-also-lagged-behind/33381/): सुरक्षित निवेश और औद्योगिक मांग के दम पर 137% उछाल, 2026 में भी तेजी की उम्मीद नई दिल्ली,संवाददाता : वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश विकल्पों और चुनिंदा उद्योगों में बढ़ती मांग के कारण इस साल चांदी ने रिटर्न के मामले में सोने और शेयर बाजार दोनों को पीछे छोड़ दिया है। जहां सोने ने करीब 70 प्रतिशत का रिटर्न दिया, वहीं चांदी 130 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज कर चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से नीतिगत दरों में संभावित कटौती के बीच अगले साल भी चांदी में 15 से 20 […] - [श्री दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता: एचएएल कोरवा और प्रतापगढ़ ने दर्ज की जीत](https://samwaddata.com/amethi/shri-dulharai-cricket-competition-hal-korwa-and-pratapgarh-registered-victory/33374/): गाजीपुर खेल मैदान पर खेले गए 27वीं प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो रोमांचक मुकाबले अमेठी,संवाददाता : गाजीपुर के खेल मैदान पर आयोजित 27वीं श्री दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दर्शकों को रोमांच से भरपूर क्रिकेट मुकाबले देखने को मिले। दिन में कुल दो मैच खेले गए, जिनमें पहला क्वार्टर फाइनल और दूसरा लीग मुकाबला रहा। पहला मुकाबला क्वार्टर फाइनल के रूप में मेरठ और एचएएल कोरवा के बीच खेला गया। मेरठ के कप्तान गोलू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेरठ की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। […] - [ISRO ने रचा इतिहास, LVM3 रॉकेट से सबसे भारी कमर्शियल सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च](https://samwaddata.com/india/isro-created-history-by-successfully-launching-the-heaviest-commercial-satellite-from-lvm3-rocket/33370/): श्रीहरिकोटा से AST स्पेसमोबाइल के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को कक्षा में किया स्थापित, भारत की वैश्विक स्पेस ताकत और मजबूत श्रीहरिकोटा : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर अपनी तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से LVM3-M6 रॉकेट ने अमेरिकी कंपनी AST स्पेसमोबाइल के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया। यह कमर्शियल मिशन आज सुबह लगभग 8:55 बजे पूरा हुआ, जिसकी उलटी गिनती मंगलवार से जारी थी। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 की अनोखी विशेषताएं करीब 6,100 किलोग्राम वजनी ब्लूबर्ड ब्लॉक-2, LVM3 रॉकेट द्वारा लो अर्थ […] - [फायर एंड ऐश की भारत में मजबूत शुरुआत, 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी फिल्म](https://samwaddata.com/entertainment/fire-and-ashs-strong-start-in-india-the-film-moves-towards-100-crore-club/33366/): रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से मिल रही कड़ी टक्कर, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है पकड़ नई दिल्ली,संवाददाता : जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और भारत में भी इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह अवतार फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसके पहले दो भागों ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। भारत में भी दर्शक एक बार फिर पांडोरा की दुनिया में लौटने के लिए थिएटर्स की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि, रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर की मजबूत […] - [तुर्किये में विमान हादसे में लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत आठ लोगों की मौत, जांच जारी](https://samwaddata.com/india/libyas-military-chief-among-eight-killed-in-plane-crash-in-turkey-investigation-underway/33362/): यह घटना उस समय हुई जब प्रतिनिधिमंडल स्वदेश लौट रहा था अंकारा : लीबिया के सैन्य प्रमुख, चार अन्य अधिकारियों और चालक दल के तीन सदस्यों को लेकर जा रहा एक निजी विमान तुर्किये की राजधानी अंकारा से उड़ान भरने के बाद मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। लीबिया के अधिकारियों ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई। तुर्किये के अधिकारियों ने बताया कि दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय रक्षा वार्ता के लिए लीबिया का प्रतिनिधिमंडल अंकारा में था। लीबिया के प्रधानमंत्री […] ## Pages - [Newsletter](https://samwaddata.com/newsletter/): [newsletter] - [About Us](https://samwaddata.com/about-us/): About Us samwaddata.com संवाददाता Samwaddata.com संवाददाता founded in 2002 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format. It has taken a prominent position in the web market and quickly progressing to capture the top slot. We also remain clung to the tree of journalistic ethics by serving the fresh news on the platter of absolute authenticity and our comments stand only […] - [Disclaimer](https://samwaddata.com/disclaimer/): Disclaimer for samwaddata.comIf you require any more information or have any questions about our site’s disclaimer, please feel free to contact us by email at samwaddatalko@gmail.com. Our Disclaimer was generated with the help of the Free Disclaimer Generator. Disclaimers for samwaddata.comAll the information on this website – https://samwaddata.com/ – is published in good faith and for general information purpose only. Purvanchal Rajya does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website samwaddata.com , is strictly at your own risk. samwaddata will not be liable for any […] - [Privacy Policy](https://samwaddata.com/privacy-policy/): Who we are Suggested text: Our website address is: https://samwaddata.com. Comments Suggested text: When visitors leave comments on the site we collect the data shown in the comments form, and also the visitor’s IP address and browser user agent string to help spam detection. An anonymized string created from your email address (also called a hash) may be provided to the Gravatar service to see if you are using it. The Gravatar service privacy policy is available here: https://automattic.com/privacy/. After approval of your comment, your profile picture is visible to the public in the context of your comment. Media Suggested […] - [Contact Us](https://samwaddata.com/contact-us/): Shubham Mishra+91 6386614926Contact Email id – samwaddatanews@gmail.com - [Blog](https://samwaddata.com/blog/) - [Home](https://samwaddata.com/): [vc_row vc_row_background=”” footer_scheme=”dark” css=”.vc_custom_1675922652872{margin-top: -50px !important;}”][vc_column][vc_column_text css_animation=”fadeInLeftBig” css=”.vc_custom_1738240914946{margin-top: -100px !important;}”][/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row css_animation=”none” vc_row_background=””][vc_column css_animation=”none” width=”2/3″ css=”.vc_custom_1739101768238{margin-top: 15px !important;}”][jnews_carousel_3 compatible_column_notice=”” number_item=”5″ margin=”20″ autoplay_delay=”3000″ sponsor=”” number_post=”5″ post_offset=”0″ included_only=”” include_category=”24″ enable_autoplay=”true” force_normal_image_load=”true” css=”.vc_custom_1727241206373{margin-top: 30px !important;}”][jnews_slider_1 compatible_column_notice=”” autoplay_delay=”3000″ sponsor=”” number_post=”8″ post_offset=”0″ unique_content=”unique1″ included_only=”” enable_autoplay=”true” enable_hover_action=”true” force_normal_image_load=”true” css=”.vc_custom_1739622855377{border-radius: 10px !important;}”][jnews_block_19 compatible_column_notice=”” header_type=”heading_3″ header_filter_category=”32,33,35,36,31,38″ header_filter_text=”” sponsor=”” number_post=”6″ post_offset=”0″ unique_content=”unique2″ included_only=”” include_category=”33″ pagination_mode=”loadmore” pagination_number_post=”6″ force_normal_image_load=”true” first_title=”ALL”][jnews_block_1 compatible_column_notice=”” header_type=”heading_1″ sponsor=”” number_post=”5″ post_offset=”0″ included_only=”” excerpt_length=”20″ pagination_mode=”loadmore” pagination_number_post=”5″ force_normal_image_load=”true” first_title=”क्राइम”][jnews_block_1 compatible_column_notice=”” header_type=”heading_3″ sponsor=”” number_post=”5″ post_offset=”0″ unique_content=”unique1″ included_only=”” include_category=”32″ excerpt_length=”36″ excerpt_ellipsis=”…..” pagination_mode=”loadmore” pagination_number_post=”6″ force_normal_image_load=”true” first_title=”देश”][jnews_block_1 compatible_column_notice=”” header_type=”heading_3″ number_post=”5″ post_offset=”0″ included_only=”” include_category=”35″ excerpt_length=”20″ pagination_mode=”loadmore” pagination_number_post=”5″ force_normal_image_load=”true” first_title=”राजनीतिक-सामाजिक”][jnews_block_1 compatible_column_notice=”” header_type=”heading_3″ number_post=”5″ post_offset=”0″ included_only=”” include_category=”33″ […] [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)