• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Sunday, September 20, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » आज का पंचांग

आज का पंचांग

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
September 17, 2024 9:34 am

ज्योतिष आचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र

17 सितम्बर 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत –1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्दशी सुबह- 11: 00- तक तत्पश्चात पूर्णिमा

नक्षत्र – शतभिषा दोपहर- 02:20- तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद

योग – धृति सुबह- 08:53- तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – शाम- 03:00- से शाम- 04:30- तक

सूर्योदय –05:55

सूर्यास्त- 18:05

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – अनंत चतुर्दशी,

श्रीगणेश विसर्जन,श्रीगणेश महोत्सव समाप्त

व्रत पूर्णिमा

पित्र पक्ष प्रारंभ,महालय श्राद्ध आरंभ,पूर्णिमा का श्राद्ध

श्राद्ध पक्ष में अपनाए जाने वाले सभी मुख्य नियम

आज 17 सितम्बर 2024 मंगलवार से महालय श्राद्ध आरम्भ ।श्राद्ध के दिन भगवदगीता के सातवें अध्याय का माहात्म पढ़कर फिर पूरे अध्याय का पाठ करना चाहिए एवं उसका फल मृतक आत्मा को अर्पण करना चाहिए। श्राद्ध के आरम्भ और अंत में तीन बार निम्न मंत्र का जप करें

मंत्र ध्यान से पढ़े :

ll देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च l**नमः स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव भवन्त्युत ll

समस्त देवताओं, पितरों, महायोगियों, स्वधा एवं स्वाहा सबको हम नमस्कार करते हैं l ये सब शाश्वत फल प्रदान करने वाले हैं

श्राद्ध में एक विशेष मंत्र उच्चारण करने से, पितरों को संतुष्टि होती है और संतुष्ट पितर आपके कुल खानदान को आशीर्वाद देते हैं

मंत्र ध्यान से पढ़े :

ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधादेव्यै स्वाहा

जिसका कोई पुत्र न हो, उसका श्राद्ध उसके दौहिक (पुत्री के पुत्र) कर सकते हैं l कोई भी न हो तो पत्नी ही अपने पति का बिना मंत्रोच्चारण के श्राद्ध कर सकती है l

पूजा के समय गंध रहित धूप प्रयोग करें और बिल्व फल प्रयोग न करें और केवल घी का धुआं भी न करें|

अनंत चतुर्दशी

आज 17 सितम्बर 2024 मंगलवार को अंनत चतुर्दशी है ।भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी को अनन्त चतुर्दशी कहा जाता है। इस दिन अनन्त भगवान की पूजा करके संकटों से रक्षा करने वाला अनन्तसूत्र बांधा जाता है। कहा जाता है कि जब पाण्डव जुएं में अपना सारा राज-पाट हारकर वन में कष्ट भोग रहे थे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें अनन्तचतुर्दशी का व्रत करने की सलाह दी थी। धर्मराज युधिष्ठिर ने अपने भाइयों तथा द्रौपदी के साथ पूरे विधि-विधान से यह व्रत किया तथा अनन्तसूत्रधारण किया। अनन्तचतुर्दशी-व्रत के प्रभाव से पाण्डव सब संकटों से मुक्त हो गए।

व्रत-विधान-व्रतकर्ता प्रात:स्नान करके व्रत का संकल्प करें।

शास्त्रों में यद्यपि व्रत का संकल्प एवं पूजन किसी पवित्र नदी या सरोवर के तट पर करने का विधान है, तथापि ऐसा संभव न हो सकने की स्थिति में घर में पूजागृह की स्वच्छ भूमि पर कलश स्थापित करें। कलश पर शेषनाग की शैय्यापर लेटे भगवान विष्णु की मूर्ति अथवा चित्र को रखें। उनके समक्ष चौदह ग्रंथियों (गांठों) से युक्त अनन्तसूत्र (डोरा) रखें। इसके बाद “ॐ अनन्तायनम:” मंत्र से भगवान विष्णु तथा अनंतसूत्र की षोडशोपचार-विधिसे पूजा करें। पूजनोपरांत अनन्तसूत्र को मंत्र पढकर पुरुष अपने दाहिने हाथ और स्त्री बाएं हाथ में बांध लें

अनंन्तसागर महासमुद्रे मग्नान्समभ्युद्धर वासुदेव।अनंतरूपे विनियोजितात्माह्यनन्तरूपाय नमो नमस्ते॥

अनंतसूत्र बांध लेने के पश्चात किसी ब्राह्मण को नैवेद्य (भोग) में निवेदित पकवान देकर स्वयं सपरिवार प्रसाद ग्रहण करें। पूजा के बाद व्रत-कथा को पढें या सुनें।

कथा का सार-संक्षेप यह है-

सत्ययुग में सुमन्तु नाम के एक मुनि थे। उनकी पुत्री शीला अपने नाम के अनुरूप अत्यंत सुशील थी। सुमन्तु मुनि ने उस कन्या का विवाह कौण्डिन्यमुनि से किया। कौण्डिन्यमुनि अपनी पत्नी शीला को लेकर जब ससुराल से घर वापस लौट रहे थे, तब रास्ते में नदी के किनारे कुछ स्त्रियां अनन्त भगवान की पूजा करते दिखाई पडीं। शीला ने अनन्त-व्रत का माहात्म्य जानकर उन स्त्रियों के साथ अनंत भगवान का पूजन करके अनन्तसूत्र बांध लिया। इसके फलस्वरूप थोडे ही दिनों में उसका घर धन-धान्य से पूर्ण हो गया।

कथा

एक दिन कौण्डिन्य मुनि की दृष्टि अपनी पत्नी के बाएं हाथ में बंधे अनन्तसूत्र पर पडी, जिसे देखकर वह भ्रमित हो गए और उन्होंने पूछा-क्या तुमने मुझे वश में करने के लिए यह सूत्र बांधा है? शीला ने विनम्रतापूर्वक उत्तर दिया-जी नहीं, यह अनंत भगवान का पवित्र सूत्र है। परंतु ऐश्वर्य के मद में अंधे हो चुके कौण्डिन्यने अपनी पत्नी की सही बात को भी गलत समझा और अनन्तसूत्रको जादू-मंतर वाला वशीकरण करने का डोरा समझकर तोड दिया तथा उसे आग में डालकर जला दिया। इस जघन्य कर्म का परिणाम भी शीघ्र ही सामने आ गया। उनकी सारी संपत्ति नष्ट हो गई। दीन-हीन स्थिति में जीवन-यापन करने में विवश हो जाने पर कौण्डिन्यऋषि ने अपने अपराध का प्रायश्चित करने का निर्णय लिया। वे अनन्त भगवान से क्षमा मांगने हेतु वन में चले गए। उन्हें रास्ते में जो मिलता वे उससे अनन्तदेवका पता पूछते जाते थे। बहुत खोजने पर भी कौण्डिन्यमुनि को जब अनन्त भगवान का साक्षात्कार नहीं हुआ, तब वे निराश होकर प्राण त्यागने को उद्यत हुए। तभी एक वृद्ध ब्राह्मण ने आकर उन्हें आत्महत्या करने से रोक दिया और एक गुफामें ले जाकर चतुर्भुज अनन्तदेव का दर्शन कराया। भगवान ने मुनि से कहा-तुमने जो अनन्तसूत्र का तिरस्कार किया है, यह सब उसी का फल है। इसके प्रायश्चित हेतु तुम चौदह वर्ष तक निरंतर अनन्त-व्रत का पालन करो। इस व्रत का अनुष्ठान पूरा हो जाने पर तुम्हारी नष्ट हुई सम्पत्ति तुम्हें पुन:प्राप्त हो जाएगी और तुम पूर्ववत् सुखी-समृद्ध हो जाओगे। कौण्डिन्यमुनि ने इस आज्ञा को सहर्ष स्वीकार कर लिया। भगवान ने आगे कहा-जीव अपने पूर्ववत् दुष्कर्मो का फल ही दुर्गति के रूप में भोगता है।मनुष्य जन्म-जन्मांतर के पातकों के कारण अनेक कष्ट पाता है। अनन्त-व्रत के सविधि पालन से पाप नष्ट होते हैं तथा सुख-शांति प्राप्त होती है। कौण्डिन्यमुनि ने चौदह वर्ष तक अनन्त-व्रत का नियमपूर्वक पालन करके खोई हुई समृद्धि को पुन:प्राप्त कर लिया।

पंचक सितंबर में

पंचक का समय पंचांग के अनुसार, पंचक का आरंभ सोमवार, 16 सितंबर के प्रातः के 05 बजकर 45 मिनट पर हो चुका है। जो गुरुवार, 19 सितंबर सुबह को 08 बजकर 05 मिनिट तक रहने वाले हैं। ऐसे में 16 से 19 तक पंचक रहने वाले हैं।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26 शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44शुभ वर्ष : 2024, 2042 ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने काम को लेकर पूरी मेहनत करेंगे, लेकिन आपको मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से खटपट रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से यदि कुछ समस्या चली थी, तो उसमें आपको राहत मिलती देख रही है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें और अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। माता-पिता का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके ऊपर परिवार में कुछ नई जिम्मेदार आएगी। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि आप कार्यक्षेत्र में काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप अपने सीनियर से बातचीत करेंगे। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जिससे आपके काफी काम लटकेंगे। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कुछ लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सोच समझें कामों को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कामों को लेकर योजना बनानी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपके खिलाफ कोई पॉलिटिक्स कर सकते हैं और आपके शत्रु भी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आपके खर्च करने की आदत के कारण आप अपना काफी धन खत्म कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपकी सेहत नरम-गरम रहेगी। आप अपने जरूरी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। पारिवारिक व्यवसाय में तनाव बना रहेगा। आपके मन में कोई समस्या रहेगी। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के काम आसानी से निपट जाएंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी खुशियां बढ़ेंगी और आपका कोई काम आपको परेशान कर सकता है। आपका किसी नए घर, मकान और दुकान खरीदने का सपना पूरा होगा। परिवार के सदस्यों में खटपट रहेगी, जिस कारण दूरियां आ सकती है। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा। संतान पक्ष को से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके अधिकारी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। करियर में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें, नहीं तो वह बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपकी पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपने कामों को पूरा करने के लिए कोई नई ट्रिक अपना सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपको परेशान करेगा, लेकिन उसे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगेI

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम बनाने के लिए रहेगा। कुछ साधनों में वृद्धि होगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा हो सकता है, आप उन्नति के राह पर आगे रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों में पूरा साथ दे सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप लोगों से कम से कम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। साझेदारी में कोई नई डील फाइनल हो सकती हैं। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आपकी सेहत में उतार चढ़ाव रहने के कारण आपको तनाव सताएगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कामों को लेकर ज्यादा उतावलापन ना दिखाएं। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जो आपको खुशी देगा, लेकिन आप कुछ योजनाओं को लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने आय व्यय में भी संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके साख सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपने कोई लोन आदि लेने के लिए सोचा है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपकी संतान भी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। विद्यार्थी के किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको यदि कोई सिरदर्द या बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

Tags: dharmikHindu Sansthansanatani
Previous Post

आधुनिक भारत के महान इंजीनियर एवं राजनयिक थे विश्वेश्वरैयाः स्वतंत्र देव

Next Post

आज है विश्वकर्मा पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और विधि

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ
अमेठी

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या
अंबेडकरनगर

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर
Breaking News

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ
अंबेडकरनगर

पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

September 3, 2026 12:17 am
मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा
अंबेडकरनगर

मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

August 31, 2026 3:28 pm
यूपी की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जघन्य अपराधों में आई 85 प्रतिशत की कमी
अंबेडकरनगर

सीएम योगी अफसरों पर सख्त, कहा तय समय में पूरी करें विकास परियोजनाएं, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

August 28, 2026 12:47 am
Next Post
आज है विश्वकर्मा पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और विधि

आज है विश्वकर्मा पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और विधि

विश्वकर्मा पूजा के दिन कर लें ये उपाय, व्यवसाय में होगी चौगुनी तरक्की

विश्वकर्मा पूजा के दिन कर लें ये उपाय, व्यवसाय में होगी चौगुनी तरक्की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
पीएम ने पेरिस ओलंपिक के समापन पर भारतीय दल की खूब सराहना की

पीएम ने पेरिस ओलंपिक के समापन पर भारतीय दल की खूब सराहना की

August 12, 2024 3:23 pm
हनुमानगढ़ी अखाड़ा ने महेश योगी को दी कड़ी चेतावनी

हनुमानगढ़ी अखाड़ा ने महेश योगी को दी कड़ी चेतावनी

December 23, 2025 12:01 pm
अयोध्या में नए वर्ष का धार्मिक उल्लास, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

अयोध्या में नए वर्ष का धार्मिक उल्लास, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

December 31, 2025 9:45 am
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

September 3, 2026 12:17 am
मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

August 31, 2026 3:28 pm
यूपी की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जघन्य अपराधों में आई 85 प्रतिशत की कमी

सीएम योगी अफसरों पर सख्त, कहा तय समय में पूरी करें विकास परियोजनाएं, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

August 28, 2026 12:47 am
नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

August 26, 2026 10:22 pm
प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

August 26, 2026 12:16 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In