• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » ध्वजारोहण के नौ घंटे बाद खुले द्वार, कड़ी सुरक्षा में एक लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

ध्वजारोहण के नौ घंटे बाद खुले द्वार, कड़ी सुरक्षा में एक लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
November 26, 2025 1:43 pm

पूर्ण दर्शन के लिए अब भी इंतजार जारी

अयोध्या,संवाददाता : राम मंदिर में मंगलवार को नौ घंटे के बाद श्रद्धालुओं को राम मंदिर में रामलला का दर्शन प्रारंभ हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच भक्तों को मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया। लगभग सात घंटे तक चले दर्शन में एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। सुरक्षा के कारण आने वाले श्रद्धालुओं को परकोटा और अन्य सप्त ऋषि मंदिर में दर्शन प्राप्त नहीं हो सके। राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक दिसंबर के अंतिम सप्ताह से संपूर्ण मंदिर परिसर का दर्शन प्राप्त हों सकेंगे।

राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के बाद दोपहर तीन बजे से ट्रस्ट ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि आज राम मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम के निमित्त सुबह से ही श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन नहीं प्राप्त हो सके थे। इस दौरान परिसर में आए अतिथियों को भी सुगमता से राम मंदिर में दर्शन कराये गये। जिसके बाद समय को देखते हुए मंदिर श्रद्धालुओं को भी सात लाइनों में दर्शन कराए गये।

पीएम ने ग्रहण किया प्रसाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खान-पान के लिए अयोध्या में तमाम व्यवस्थाएं की गई थीं, 50 से भी अधिक तरह के खाद्य पदार्थों का इंतजाम था। इसमें 33 तरह की वेलकम ड्रिंक्स थी, लेकिन अपनी सादगी के लिए पहचाने जाने वाले पीएम मोदी ने कुछ भी नहीं खाया। सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि पीएम जब आरजेबी पहुंचे तो उन्होंने सिर्फ चाय के साथ बिस्किट लिया था। इसके बाद रामलला व राम दरबार का दर्शन पूजन किया। प्रसाद के तौर पर इलायची दाना इत्यादि ग्रहण कर पानी पीया।

ध्वजारोहण सकुशल संपन्न, प्रशासन ने ली राहत की सांस

श्रीराम मंदिर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया। प्रशासन ने राहत की सांस ली। ध्वजारोहण और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन से पुलिस तक के लोग महीने भर से तैयारी कर रहे थे। ध्वजारोहण कार्यक्रम में सबसे अहम् मुद्दा सुरक्षा व्यवस्था था। सतर्कता की जिम्मेदारी को लेकर अधिकारी हलकान रहे। फिलहाल ध्वजारोहण के साथ पीएम मोदी का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया। सफल कार्यक्रम के बाद अफसर प्रसन्न मुद्रा में दिखे।

नौ माह की श्रींजा को भी सुप्रिया ने धर्म ध्वजारोहण का बनाया साक्षी

प्रधानमंत्री के स्वागत और धर्म ध्वजारोहण के लिए कानपुर से आईं सुप्रिया ने अपनी नौ माह की बेटी श्रींजा को भी इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनाया। महाराज निषाद राज चौराहा पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए खड़ी सुप्रिया ने कहा कि राम मंदिर निर्माण और ध्वजारोहण सनातन समाज का एक साकार सपना है, इसके लिए प्रधानमंत्री ही अभिवादन के पात्र हैं। बताया कि बेटी को सेल्फी की फोटो दिखा भविष्य में इस ऐतिहासिक पल के बारे में बताऊंगी।

देश के चौकीदार के स्वागत व सुरक्षा के लिए पहुंचे ग्राम चौकीदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत और सुरक्षा के लिए मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ग्राम चौकीदार भी रामपथ पर कर्तव्य निभाने पहुंचे। तारुन और बीकापुर ब्लॉक से ग्राम चौकीदारों को लेकर आए 65 वर्षीय ब्रम्हादीन भारती ने इसकी कमान संभाली। हाथ में लाठी लिए पूरी मुस्तैदी से लगे ब्रम्हादीन बोले भईया मोदी जी देश कै चौकीदार करत हैं हम लोग गांव देहात के।

रामकथा से जुड़े आठ समुदायों की धर्म ध्वजारोहण में अनोखी सहभागिता

राम कथा से जुड़े आठ प्रमुख समुदायों कहार,नाई,कुम्हार,गड़ेरिया,लोधी,यादव,पासी व वाल्मीकि को सम्मानित करने के उद्देश्य से खास तौर पर न्योता दिया गया, जो भगवान राम के जीवन से सीधे जुड़े हैं। इन समुदायों के आमंत्रित लोगों के लिए विभिन्न स्थानों पर ठहराव की व्यवस्था भी कई गई थी। संयोजक अखिल वैश्य ने इसकी जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने बताया कि यह आमंत्रण समाज में संदेश देने के लिए किया गया। कहार समुदाय का नेतृत्व कर रहे मनोज कुमार ने बताया कि यह सौभाग्य रामलला के आशीर्वाद से ही मिला है।

प्रसाद में दिया देशी घी का लड्डू, इलाइची दाना और अंगवस्त्र

राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने आए लगभग 7500 अतिथियों के साथ 2500 से अधिक कार्यकर्ताओं व अधिकारियों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा विशेष प्रसाद दिया गया। हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास ने बताया कि रामलला के प्रसाद में जूट के थैले में विशेष लड्डू, इलाइची दाना,रामनामी वस्त्र के साथ एक ध्वज का चिन्ह प्राप्त हुआ है। डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि सुबह से लोग इस कार्यक्रम शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसलिए प्रसाद के रूप में लंच पैकेट और पानी की बोतल भी प्राप्त हुई है।

Previous Post

भारत का टेस्ट इतिहास का काला दिन, दक्षिण अफ्रीका ने किया सीरीज पर कब्ज़ा

Next Post

सुरक्षा कारणों से नहीं टला दौरा, इसराइल कार्यालय का बड़ा बयान जल्द भारत आ सकते हैं नेतन्याहू

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

कांग्रेस के बहकावे में कभी नहीं आयेगा दलित समाज: मायावती
अंबेडकरनगर

राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने की जगह रोजगार दे सरकार: मायावती

August 10, 2026 3:01 pm
धर्म और कर्तव्य की राह पर ही विजय: योगी आदित्यनाथ का संदेश
अंबेडकरनगर

सीएम ने अमर क्रांतिकारियों को याद कर काकोरी डकैती कांड को विदेशी हुकूमत की चूले हिला देने वाला कदम बताया

August 9, 2026 2:25 pm
मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ
अंबेडकरनगर

मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

August 8, 2026 1:23 pm
उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
अंबेडकरनगर

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 7, 2026 2:03 pm
लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
Breaking News

लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

August 4, 2026 5:03 pm
श्रवण साहू हत्याकांड: दस साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा, एक गनर हटाया, दूसरे को हटाने की नोटिस से परिवार खौफजदा
क्राइम

श्रवण साहू हत्याकांड: दस साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा, एक गनर हटाया, दूसरे को हटाने की नोटिस से परिवार खौफजदा

August 3, 2026 7:46 pm
Next Post
सुरक्षा कारणों से नहीं टला दौरा, इसराइल कार्यालय का बड़ा बयान जल्द भारत आ सकते हैं नेतन्याहू

सुरक्षा कारणों से नहीं टला दौरा, इसराइल कार्यालय का बड़ा बयान जल्द भारत आ सकते हैं नेतन्याहू

नाइजीरिया टीम ने डफरिन अस्पताल में समझी हेल्थ सिस्टम की बारीकियाँ, उपचार व्यवस्था की करी सराहना

नाइजीरिया टीम ने डफरिन अस्पताल में समझी हेल्थ सिस्टम की बारीकियाँ, उपचार व्यवस्था की करी सराहना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सफलता की उड़ान: दूसरे प्रयास में नैन्सी ने क्रैक की नीट परीक्षा, बढ़ाया अमेठी का मान

सफलता की उड़ान: दूसरे प्रयास में नैन्सी ने क्रैक की नीट परीक्षा, बढ़ाया अमेठी का मान

July 17, 2026 6:04 pm
“आग लगने पर पानी की टंकी फाड़ दें, बच जाएगी सबकी जान” पीएसी के पूर्व स्टाफ अफसर का अनोखा ‘लाइफ हैक’

“आग लगने पर पानी की टंकी फाड़ दें, बच जाएगी सबकी जान” पीएसी के पूर्व स्टाफ अफसर का अनोखा ‘लाइफ हैक’

July 16, 2026 4:56 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
फैजुल्लागंज ‘तृतीय’ वार्ड के पार्षद ललित किशोर तिवारी की माँ का निधन

फैजुल्लागंज ‘तृतीय’ वार्ड के पार्षद ललित किशोर तिवारी की माँ का निधन

July 16, 2026 11:26 am
वसूली ऐसे करो कि नौकरी पर भी आंच न आए और जेब भी रहे गर्म’ उत्तर प्रदेश के इस कोतवाली में नवागत पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग

वसूली ऐसे करो कि नौकरी पर भी आंच न आए और जेब भी रहे गर्म’ उत्तर प्रदेश के इस कोतवाली में नवागत पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग

August 6, 2026 11:00 am
घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर

घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर

July 31, 2026 8:21 pm
भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत की परवाह ने साइकिल से बढ़ाई दोस्ती: अमेठी में बढ़ी डिमांड, दुकानदारों के खिले चेहरे

भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत की परवाह ने साइकिल से बढ़ाई दोस्ती: अमेठी में बढ़ी डिमांड, दुकानदारों के खिले चेहरे

July 15, 2026 10:03 am
कांग्रेस के बहकावे में कभी नहीं आयेगा दलित समाज: मायावती

राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने की जगह रोजगार दे सरकार: मायावती

August 10, 2026 3:01 pm
धर्म और कर्तव्य की राह पर ही विजय: योगी आदित्यनाथ का संदेश

सीएम ने अमर क्रांतिकारियों को याद कर काकोरी डकैती कांड को विदेशी हुकूमत की चूले हिला देने वाला कदम बताया

August 9, 2026 2:25 pm
मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

August 8, 2026 1:23 pm
उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 7, 2026 2:03 pm
लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

August 4, 2026 5:03 pm
वसूली ऐसे करो कि नौकरी पर भी आंच न आए और जेब भी रहे गर्म’ उत्तर प्रदेश के इस कोतवाली में नवागत पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग

वसूली ऐसे करो कि नौकरी पर भी आंच न आए और जेब भी रहे गर्म’ उत्तर प्रदेश के इस कोतवाली में नवागत पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग

August 6, 2026 11:00 am
श्रवण साहू हत्याकांड: दस साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा, एक गनर हटाया, दूसरे को हटाने की नोटिस से परिवार खौफजदा

श्रवण साहू हत्याकांड: दस साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा, एक गनर हटाया, दूसरे को हटाने की नोटिस से परिवार खौफजदा

August 3, 2026 7:46 pm
कांग्रेस संगठन के समर्पित सिपाही हैं अशोक सिंह ‘हिटलर’

कांग्रेस संगठन के समर्पित सिपाही हैं अशोक सिंह ‘हिटलर’

July 31, 2026 8:17 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

कांग्रेस के बहकावे में कभी नहीं आयेगा दलित समाज: मायावती

राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने की जगह रोजगार दे सरकार: मायावती

August 10, 2026 3:01 pm
धर्म और कर्तव्य की राह पर ही विजय: योगी आदित्यनाथ का संदेश

सीएम ने अमर क्रांतिकारियों को याद कर काकोरी डकैती कांड को विदेशी हुकूमत की चूले हिला देने वाला कदम बताया

August 9, 2026 2:25 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In