लखनऊ, संवाददाता: भाजपा ने किसान मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ व गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। उच्च शिक्षित एवं ऊर्जावान युवा नेता नवनीत तिवारी प्रिंस को भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी के मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भारी उत्साह व हर्ष का माहौल है। नवनीत ने बताया कि नवीन दायित्व के उपरांत सर्वप्रथम अपने अभिभावक क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र अरुण सिंह ‘गप्पू’ से मिलकर उनका मार्गदर्शन लिया। साथ ही भाजपा के अभिजात मिश्रा समेत शीर्ष नेतृत्व और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और पेशा-
नवनीत तिवारी बौद्धिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने तकनीकी शिक्षा के तहत बीटेक की डिग्री हासिल करने के साथ-साथ कानूनी क्षेत्र में महारत हासिल करते हुए एलएलबी और एलएलएम की उच्च शिक्षा भी प्राप्त की है। पेशेवर रूप से वह एक योग्य अधिवक्ता हैं, जो कानून और न्याय की गहरी समझ रखते हैं।
सक्रिय सामाजिक सरोकार-
शिक्षा और वकालत के पेशे से जुड़े होने के बावजूद, उन्होंने समाजसेवा को अपने जीवन का प्राथमिक उद्देश्य बनाया है। वह लंबे समय से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। आम जनमानस की समस्याओं को समझना, उनके समाधान के लिए आवाज उठाना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से मंचों पर रखना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहा है। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और गहरी लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है।
संगठनात्मक अनुभव और भविष्य की दिशा-
इससे पूर्व नवनीत तिवारी प्रिंस भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी और सांगठनिक कुशलता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
सीएम हैं आदर्श, उनपर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले तीन लोगों पर करा चुके हैं एफआईआर:
नवनीत तिवारी सीएम को अपना आदर्श मानते हैं। बताते हैं वे उनका सम्मान करते हैं और उनपर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले तीन लोगों पर अब तक तीन एफआईआर भी करवा चुके हैं।
















