काका, संवाददाता (लखनऊ): विधानसभा चुनाव करीब हैं और चुनावी मेंढक (स्वार्थी जनप्रतिनिधि) भी टर्र टर्र कर आस्था की लंबी छलांग लगाने के लिए पूरा जोर लगाए हैं। किसी को श्रीराम मंदिर की याद आई तो कोई पहली बार कथा के प्रचार में पूरे जोर-शोर से दम लगाए है। कहीं प्रचार के शोर-शराबे से तो कहीं लोग नेताओं और राजनीतिक पार्टियों के पुराने वादों के पूरे नहीं होने से भी खिन्न हैं। अगर आप भी ऐसे नेताओं से खिन्न हैं तो यह खबर आपका मार्गदर्शन कर सकती है, पूरा पढ़िए और ऐसे नेताओं का मकसद समझिए।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपने राजनीतिक करियर के 14 वर्षों में पहली बार अयोध्या जाकर श्री राम भगवान के भव्य दर्शन करने के प्रबल इच्छुक हैं । उनके पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन पांडेय ने डेट (12 दिसंबर 2026) का एलान भी कर दिया है, लेकिन सवाल यह उठता है कि अखिलेश यादव को 14 साल में एक भी बार श्रीराम भगवान के दर्शन करना याद क्यों नहीं रहा? बीते दिनों जब वह अयोध्या जी में पवन पांडेय द्वारा आयोजित कथा में पहुंच सकते थे तो दर्शन भी कर सकते थे? इसके अतिरिक्त उन्हें ट्रस्ट ने भी प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण भेजा था, तब वह क्यों नहीं गए? इसपर ओपी राजभर ने कहा है अब पछताए ओत का जब चिड़िया चुग गई खेत। राजभर आगे कहते हैं कि अखिलेश यादव अभी कुछ दिन पहले ही हाथ में त्रिशूल और चक्र लेकर अयोध्या गए, लेकिन भगवान राम के दर्शन तो छोड़िए हनुमान गढ़ी भी दर्शन करने नहीं गए और लौट आए। चुनाव में सद्बबुद्धि आई है। राजभर आगे कहते हैं कि अखिलेश को इसी लगे यह भी बता देना चाहिए कि मथुरा और काशी कब जाएंगे।
इसके अतिरिक्त कई ऐसे जनप्रतिनिधि भी हैं, जो विश्व विख्यात चर्चित कथा वाचकों से कथा कराकर जनता को साधने में जुटे हैं। उनसे भी यह सवाल है कि यूपी विधान सभा चुनाव से ठीक पहले ही कथा कराना क्यों याद आया? चार साल तक क्या कर रहे थे? जनता वोटिंग के समय किस ओर करवट लेगी यह तो वक्त बताएगा, लेकिन लोग इतना नादान भी नहीं, पब्लिक है सब जानती है। टीम संवाददाता इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच गई और उनकी नब्ज टटोली। अधिकांश का यही कहना था कि जिस तरह बारिश आते ही मेंढक बिलों से बाहर निकलकर टर्र-टर्र करने लगते हैं और मौसम बदलते ही फिर छिप जाते हैं, वैसे ही अधिसंख्य जनप्रतिनिधि चुनाव आते ही जनता के बीच कथा और राममंदिर में भगवान के दर्शन का स्वांग रचकर अपना हित साधने में लगे हैं। ऐसे नेताओं का उद्देश्य जनता की सेवा करना नहीं, बल्कि चुनाव के मौसम का फायदा उठाकर अपना राजनीतिक या व्यक्तिगत स्वार्थ साधना है। ऐसे जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद अपने स्वार्थ हित साधने में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि उनका जनता की समस्याओं से कोई सरोकार ही नहीं रह जाता। जनता भी ऐसे लोगों से सतर्क है। ऐसे लोग चुनाव आने पर कथा कराएं या जनता के गोड़ धोकर पिएं, या श्रीराम मंदिर में पहली बार दर्शन करें, लेकिन जनता उनके छलावें में नहीं आने वाली, क्यों ये पब्लिक है सब जानती है।
















