• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » तुर्किये में विमान हादसे में लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत आठ लोगों की मौत, जांच जारी

तुर्किये में विमान हादसे में लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत आठ लोगों की मौत, जांच जारी

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
December 24, 2025 9:12 am

यह घटना उस समय हुई जब प्रतिनिधिमंडल स्वदेश लौट रहा था

अंकारा : लीबिया के सैन्य प्रमुख, चार अन्य अधिकारियों और चालक दल के तीन सदस्यों को लेकर जा रहा एक निजी विमान तुर्किये की राजधानी अंकारा से उड़ान भरने के बाद मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। लीबिया के अधिकारियों ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई। तुर्किये के अधिकारियों ने बताया कि दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय रक्षा वार्ता के लिए लीबिया का प्रतिनिधिमंडल अंकारा में था। लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हामिद दबीबा ने जनरल मोहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद और चार अन्य अधिकारियों की मौत की पुष्टि करते हुए फेसबुक पर जारी एक बयान में कहा कि यह ‘‘दुखद दुर्घटना’’ उस समय हुई जब प्रतिनिधिमंडल स्वदेश लौट रहा था।

प्रधानमंत्री ने इसे लीबिया के लिए ‘‘बड़ी क्षति’’ बताया। अल-हद्दाद पश्चिमी लीबिया के शीर्ष सैन्य कमांडर थे और संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से जारी लीबिया की सेना के एकीकरण के प्रयासों में उनकी अहम भूमिका थी। लीबिया की अन्य संस्थाओं की तरह ही वहां की सेना भी बंटी हुई है। इस दुर्घटना में मारे गए अन्य चार अधिकारी लीबिया के जमीनी बलों के प्रमुख जनरल अल-फितौरी घ्रैबिल, सैन्य विनिर्माण प्राधिकरण के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल महमूद अल-कतावी, चीफ ऑफ स्टाफ के सलाहकार मोहम्मद अल-असावी दियाब और चीफ ऑफ स्टाफ के कार्यालय में कार्यरत सैन्य फोटोग्राफर मोहम्मद उमर अहमद महजूब थे। चालक दल के तीन सदस्यों की पहचान का अभी पता नहीं चल सका है। 

तुर्किये के अधिकारियों ने बताया कि ‘फाल्कन-50’ प्रकार के व्यावसायिक विमान का मलबा अंकारा से करीब 70 किलोमीटर (लगभग 43.5 मील) दक्षिण में स्थित हायमाना जिले के केसीक्कावाक गांव के पास मिला है। इससे पहले मंगलवार शाम तुर्किये के हवाई यातायात नियंत्रकों ने बताया था कि अंकारा के एसेनबोआ हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद लीबिया वापस जा रहे विमान से उनका संपर्क टूट गया।

तुर्किये के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि विमान ने रात साढ़े आठ बजे उड़ान भरी और 40 मिनट बाद उससे संपर्क टूट गया। येरलिकाया ने बताया कि हायमाना के पास विमान ने आपात स्थिति में उतरने का संकेत भेजा था जिसके बाद उससे संपर्क टूट गया।  तुर्किये के राष्ट्रपति कार्यालय में संचार विभाग के प्रमुख बुरहानत्तिन दुरान ने बताया कि विमान ने हवाई यातायात नियंत्रण को विद्युत संबंधी खराबी की सूचना दी थी और आपात स्थिति में विमान उतारे जाने का अनुरोध किया था। 

उन्होंने बताया कि विमान को वापस एसेनबोआ की ओर मोड़ दिया गया, जहां उसके उतरने की तैयारी शुरू कर दी गई लेकिन नीचे आते समय विमान रडार से गायब हो गया। इससे पहले अल-हद्दाद ने अंकारा में तुर्किये के रक्षा मंत्री यासार गुलर और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी।  अंकारा का हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। तुर्किये के न्याय मंत्रालय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फेसबुक पर जारी सरकार के एक बयान के अनुसार, लीबिया तुर्किये के अधिकारियों के साथ मिलकर जांच करने के लिए अंकारा में एक दल भेजेगा। 

Previous Post

इतिहास की गलतियों में सुधार से ही समाज करता है प्रगति: सीएम योगी

Next Post

फायर एंड ऐश की भारत में मजबूत शुरुआत, 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी फिल्म

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ
अंबेडकरनगर

August 8, 2026 1:23 pm
उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 7, 2026 2:03 pm
लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
Breaking News

लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

August 4, 2026 5:03 pm
श्रवण साहू हत्याकांड: दस साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा, एक गनर हटाया, दूसरे को हटाने की नोटिस से परिवार खौफजदा
क्राइम

August 3, 2026 7:46 pm
कांग्रेस संगठन के समर्पित सिपाही हैं अशोक सिंह ‘हिटलर’
अमेठी

July 31, 2026 8:17 pm
घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर
प्रदेश

July 31, 2026 8:21 pm
Next Post
फायर एंड ऐश की भारत में मजबूत शुरुआत, 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी फिल्म

फायर एंड ऐश की भारत में मजबूत शुरुआत, 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी फिल्म

ISRO ने रचा इतिहास, LVM3 रॉकेट से सबसे भारी कमर्शियल सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सफलता की उड़ान: दूसरे प्रयास में नैन्सी ने क्रैक की नीट परीक्षा, बढ़ाया अमेठी का मान

July 17, 2026 6:04 pm
“आग लगने पर पानी की टंकी फाड़ दें, बच जाएगी सबकी जान” पीएसी के पूर्व स्टाफ अफसर का अनोखा ‘लाइफ हैक’

July 16, 2026 4:56 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
फैजुल्लागंज ‘तृतीय’ वार्ड के पार्षद ललित किशोर तिवारी की माँ का निधन

July 16, 2026 11:26 am
घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर

घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर

July 31, 2026 8:21 pm
वसूली ऐसे करो कि नौकरी पर भी आंच न आए और जेब भी रहे गर्म’ उत्तर प्रदेश के इस कोतवाली में नवागत पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग

August 6, 2026 11:00 am
लखनऊ अग्निकांड: अलीगंज की उस अवैध बिल्डिंग को ढहाने का आदेश, जहां जिंदा जल गए थे 15 छात्र

July 10, 2026 6:22 pm
मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

August 8, 2026 1:23 pm
उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 7, 2026 2:03 pm
लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

August 4, 2026 5:03 pm
वसूली ऐसे करो कि नौकरी पर भी आंच न आए और जेब भी रहे गर्म’ उत्तर प्रदेश के इस कोतवाली में नवागत पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग

वसूली ऐसे करो कि नौकरी पर भी आंच न आए और जेब भी रहे गर्म’ उत्तर प्रदेश के इस कोतवाली में नवागत पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग

August 6, 2026 11:00 am
श्रवण साहू हत्याकांड: दस साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा, एक गनर हटाया, दूसरे को हटाने की नोटिस से परिवार खौफजदा

श्रवण साहू हत्याकांड: दस साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा, एक गनर हटाया, दूसरे को हटाने की नोटिस से परिवार खौफजदा

August 3, 2026 7:46 pm
कांग्रेस संगठन के समर्पित सिपाही हैं अशोक सिंह ‘हिटलर’

कांग्रेस संगठन के समर्पित सिपाही हैं अशोक सिंह ‘हिटलर’

July 31, 2026 8:17 pm
घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर

घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर

July 31, 2026 8:21 pm
सुल्तानपुर में उद्गार मंच की मासिक कवि गोष्ठी संपन्न, रचनाओं से बंधा समां

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

August 8, 2026 1:23 pm
उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 7, 2026 2:03 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In