• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Sunday, November 22, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » “जब तक कारोबारी संपन्न नहीं होगा, देश खुशहाली के रास्ते पर नहीं बढ़ सकता”: अखिलेश यादव

“जब तक कारोबारी संपन्न नहीं होगा, देश खुशहाली के रास्ते पर नहीं बढ़ सकता”: अखिलेश यादव

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
June 14, 2026 5:58 pm

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और देश के पहले साइकिल हाईवे समेत गिनाईं सपा सरकार की उपलब्धियां

आगरा, संवाददाता : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को व्यापार जगत और देश की तरक्की को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक देश का कारोबारी वर्ग संपन्न नहीं होगा, तब तक देश खुशहाली के रास्ते पर आगे नहीं बढ़ सकता। अखिलेश यादव ने यहाँ आयोजित ‘विजन इंडिया (पीडीए)’ संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आगरा इसलिए आया हूँ कि छोटे कारोबारी क्यों बर्बाद हो रहे हैं, इस बारे में आप लोगों के सुझाव ले सकूं।”

सपा प्रमुख ने जोर देकर कहा, “अगर हम भारत को नए स्वरूप में देखना चाहते हैं, तो ‘विजन इंडिया’ की शुरुआत इसी विषय से करेंगे कि छोटे कारोबार क्यों बर्बाद हो रहे हैं। हमें व्यापक सोच के साथ छोटे कारोबार और छोटे कारोबारियों की समस्याओं पर बात करनी होगी।”

वर्गीकरण के बिना समस्याओं का समाधान असंभव

अखिलेश यादव ने छोटे उद्यमियों की जमीनी दिक्कतों को समझते हुए कहा कि हमारा मानना है कि छोटे कारोबारियों की समस्याओं, चुनौतियों, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को तब तक नहीं समझा जा सकता, जब तक उन्हें विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत नहीं किया जाता। उनकी समस्याओं और कारोबार की प्रकृति को समझे बिना उनका समाधान संभव नहीं है। वर्ष 2012 से 2017 के बीच अपनी सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आगरा और आसपास के क्षेत्रों के उद्यमियों, पेशेवरों और बुद्धिजीवियों को ‘विजन इंडिया’ के माध्यम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि वर्ष 2012 से 2017 के दौरान हुए विकास कार्य किसी से छिपे नहीं हैं। उन्होंने कहा, “अगर मैं एक-एक काम गिनाने लगूं, तो शायद आपको विश्वास हो जाएगा कि जितना काम समाजवादी सरकार के दौरान हुआ, उतना पहले कभी नहीं हुआ था। विशेष रूप से आगरा के विकास के लिए हमने कई महत्वपूर्ण पहल की थीं।”

रिकॉर्ड समय में बना एक्सप्रेसवे

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, संग्रहालय, मेट्रो तथा अन्य परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने कहा, “हमने सपना देखा था कि आगरा को लखनऊ से जोड़ा जाए। उस समय बैंकों का भी पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा था और बड़ी परियोजनाओं के लिए वित्त जुटाना चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद राज्य के बजट से बनने वाला आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया।”

खेत मुस्कुराएगा, तो देश मुस्कुराएगा

अखिलेश यादव ने बताया कि ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम की शुरुआत गाजियाबाद से की गई थी, जहां किसानों और खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा, “हमने कहा था कि जब खेत मुस्कुराएगा, तब देश मुस्कुराएगा। छोटे कारोबार और लघु उद्योगों की गतिविधियां भी वहीं से गति पकड़ती हैं। हमारी अर्थव्यवस्था की बुनियाद कृषि से ही जुड़ी है।” सपा प्रमुख ने कहा कि आगरा की पहचान देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में है और इसका वैश्विक महत्व है। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इटावा लायन सफारी और आगरा से इटावा के बीच बने देश के पहले साइकिल हाईवे का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “आज पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ गए हैं, इसलिए लोग साइकिल का अधिक उपयोग कर रहे हैं।

समाजवादी सरकार ने देश का पहला साइकिल हाईवे बनाकर इटावा को आगरा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया था, जो आज भी उपयोग में है।” उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2013 में औद्योगिक नीति की आधारशिला रखी गई थी और वर्तमान सरकार भी कुछ बदलावों के साथ उसी नीति का अनुसरण कर रही है। यादव ने कहा, “बहुत से लोग वादे करते हैं, लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कि आगरा में समाजवादी लोग आईटी सिटी विकसित करने का काम करेंगे।” अंत में सपा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में सैफई से लेकर लखनऊ तक कराए गए विभिन्न कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि यह पीडीए संवाद एक प्रगतिशील संवाद है, जिसके माध्यम से वे सीधे जनता से जुड़ रहे हैं।

Previous Post

लखनऊ में छात्र आक्रोश का फूटा घड़ा: नीट पेपर लीक के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

Next Post

गोरखपुर को सीएम योगी की बड़ी सौगात: 926 करोड़ रुपये की 226 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

नवनीत तिवारी ‘प्रिंस’ बने भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष की लहर
राजनीतिक-सामाजिक

नवनीत तिवारी ‘प्रिंस’ बने भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष की लहर

November 17, 2026 10:48 pm
चुनावी मेंढक और आस्था की छलांग, किसी को राम मंदिर की आई याद तो कोई कथा का कर रहा प्रचार
अमेठी

चुनावी मेंढक और आस्था की छलांग, किसी को राम मंदिर की आई याद तो कोई कथा का कर रहा प्रचार

November 10, 2026 1:21 am
अंबेडकरनगर

दीपों की रोशनी से जगमगाई लक्ष्मण नगरी, घर-आंगन से बाजारों तक छाई रौनक

November 9, 2026 1:05 am
अयोध्या, काशी और मथुरा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां
Breaking News

अयोध्या, काशी और मथुरा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

November 4, 2026 2:09 pm
केजीएमयू में धर्मांतरण नेटवर्क की उधड़ती जा रहीं परतें, मशीनें किराए से लगवाकर कमीशन लिया और रकम लव जिहाद में लगाई
Breaking News

केजीएमयू में धर्मांतरण नेटवर्क की उधड़ती जा रहीं परतें, मशीनें किराए से लगवाकर कमीशन लिया और रकम लव जिहाद में लगाई

November 4, 2026 1:08 pm
हाईटेंशन लाइन से पतंग छुड़ाने में बालक को लगा 11000 वोल्ट का झटका, केजीएमयू में दोनों हाथ काटने पड़े 
अंबेडकरनगर

हाईटेंशन लाइन से पतंग छुड़ाने में बालक को लगा 11000 वोल्ट का झटका, केजीएमयू में दोनों हाथ काटने पड़े 

November 2, 2026 1:13 pm
Next Post
गोरखपुर को सीएम योगी की बड़ी सौगात: 926 करोड़ रुपये की 226 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

गोरखपुर को सीएम योगी की बड़ी सौगात: 926 करोड़ रुपये की 226 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

घर के अंदर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत, परिवार में कोहराम

घर के अंदर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत, परिवार में कोहराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
हाईटेंशन लाइन से पतंग छुड़ाने में बालक को लगा 11000 वोल्ट का झटका, केजीएमयू में दोनों हाथ काटने पड़े 

हाईटेंशन लाइन से पतंग छुड़ाने में बालक को लगा 11000 वोल्ट का झटका, केजीएमयू में दोनों हाथ काटने पड़े 

November 2, 2026 1:13 pm
सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से सुरक्षा के नाम पर तो नहीं होगा छलावा

सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से सुरक्षा के नाम पर तो नहीं होगा छलावा

October 31, 2026 12:00 am
बौनाभारी में युवक की हत्या के राजफ़ाश के क़रीब पुलिस, करीबी हिरासत में

बेखौफ हमलावर, सड़क पर ट्रिपल मर्डर: कार खड़ी करने के विवाद में दिनदहाड़े दौड़ाकर तीन लोगों को मारी गोली

October 26, 2026 2:08 pm
नवनीत तिवारी ‘प्रिंस’ बने भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष की लहर

नवनीत तिवारी ‘प्रिंस’ बने भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष की लहर

November 17, 2026 10:48 pm
केजीएमयू में धर्मांतरण नेटवर्क की उधड़ती जा रहीं परतें, मशीनें किराए से लगवाकर कमीशन लिया और रकम लव जिहाद में लगाई

केजीएमयू में धर्मांतरण नेटवर्क की उधड़ती जा रहीं परतें, मशीनें किराए से लगवाकर कमीशन लिया और रकम लव जिहाद में लगाई

November 4, 2026 1:08 pm
यूपी में अमेठी-रायबरेली मॉडल लागू करेगी कांग्रेस, पूरे प्रदेश में लागू होगी नई रणनीति

लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में मारपीट संग गालीगलौज, चले लात-जूते

October 12, 2026 9:10 am
नवनीत तिवारी ‘प्रिंस’ बने भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष की लहर

नवनीत तिवारी ‘प्रिंस’ बने भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष की लहर

November 17, 2026 10:48 pm
चुनावी मेंढक और आस्था की छलांग, किसी को राम मंदिर की आई याद तो कोई कथा का कर रहा प्रचार

चुनावी मेंढक और आस्था की छलांग, किसी को राम मंदिर की आई याद तो कोई कथा का कर रहा प्रचार

November 10, 2026 1:21 am

दीपों की रोशनी से जगमगाई लक्ष्मण नगरी, घर-आंगन से बाजारों तक छाई रौनक

November 9, 2026 1:05 am
अयोध्या, काशी और मथुरा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

अयोध्या, काशी और मथुरा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

November 4, 2026 2:09 pm
केजीएमयू में धर्मांतरण नेटवर्क की उधड़ती जा रहीं परतें, मशीनें किराए से लगवाकर कमीशन लिया और रकम लव जिहाद में लगाई

केजीएमयू में धर्मांतरण नेटवर्क की उधड़ती जा रहीं परतें, मशीनें किराए से लगवाकर कमीशन लिया और रकम लव जिहाद में लगाई

November 4, 2026 1:08 pm
हाईटेंशन लाइन से पतंग छुड़ाने में बालक को लगा 11000 वोल्ट का झटका, केजीएमयू में दोनों हाथ काटने पड़े 

हाईटेंशन लाइन से पतंग छुड़ाने में बालक को लगा 11000 वोल्ट का झटका, केजीएमयू में दोनों हाथ काटने पड़े 

November 2, 2026 1:13 pm
‘किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता में निहित’

‘किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता में निहित’

October 31, 2026 2:12 pm
सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से सुरक्षा के नाम पर तो नहीं होगा छलावा

सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से सुरक्षा के नाम पर तो नहीं होगा छलावा

October 31, 2026 12:00 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

नवनीत तिवारी ‘प्रिंस’ बने भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष की लहर

नवनीत तिवारी ‘प्रिंस’ बने भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष की लहर

November 17, 2026 10:48 pm
चुनावी मेंढक और आस्था की छलांग, किसी को राम मंदिर की आई याद तो कोई कथा का कर रहा प्रचार

चुनावी मेंढक और आस्था की छलांग, किसी को राम मंदिर की आई याद तो कोई कथा का कर रहा प्रचार

November 10, 2026 1:21 am
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In