• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Sunday, September 20, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » लखनऊ: मड़ियांव क्षेत्र की भरतनगर कॉलोनी का फर्जी आईपीएस गिरफ्तार

लखनऊ: मड़ियांव क्षेत्र की भरतनगर कॉलोनी का फर्जी आईपीएस गिरफ्तार

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
June 16, 2026 12:58 pm

दरोगा-सिपाही से कहा- ‘मुझे सैल्यूट करो’

लखनऊ, संवाददाता : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक फर्जी IPS अधिकारी चाय वाले के बाद पुलिस पर रौब झाड़ते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। खुद को नोएडा में तैनात आला अधिकारी बताकर आरोपी ने पहले तो लखनऊ पुलिस पर धौंस जमाने की कोशिश की और दरोगा-सिपाहियों से सैल्यूट करने को कहा। हालांकि, सतर्क पुलिसकर्मियों ने बिना वर्दी के सैल्यूट करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद फर्जी अधिकारी के तेवर ढीले पड़ गए। असलियत सामने आने के बाद लखनऊ के महानगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

घटना महानगर थाना क्षेत्र के गोला मार्केट की है। यहाँ वीरू नाम के एक युवक की चाय की दुकान है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने वहाँ पहुँचकर चाय पी और बन-मक्खन खाया, लेकिन जब पैसे देने की बात आई तो उसका चायवाले से विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जब पुलिस मौके पर पहुँची, तो आरोपी खुद को IPS ऑफिसर बताते हुए पुलिसकर्मियों पर ही भड़क गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सिपाही ने दिया करारा जवाब

वायरल वीडियो और पुलिस शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने खुद को नोएडा में तैनात IPS अधिकारी बताया और मौके पर मौजूद सिपाहियों से कहा कि मुझे सैल्यूट करो। इस पर वहाँ तैनात सिपाही ने सूझबूझ दिखाते हुए कहा: “मैं बिना वर्दी के सैल्यूट नहीं कर सकता, जब आप वर्दी में होंगे तभी सैल्यूट करूँगा।” इस बीच आरोपी सिपाही पर ही हावी होने की कोशिश करने लगा और उससे सिर पर टोपी न लगाने को लेकर सवाल-जवाब करने लगा।

आईकार्ड मांगने पर खुली पोल

महानगर थाने में तैनात दरोगा आर्यन शर्मा और सिपाही वीरेंद्र सिंह उस वक्त गोला मार्केट में गश्त पर थे। पुलिस को जब उस व्यक्ति की हरकतों और बातचीत के तरीके पर शक हुआ, तो उन्होंने उससे उसका आइडेंटिटी कार्ड (I-Card) दिखाने को कहा। इस पर कथित IPS के तेवर पस्त हो गए और वह बहाने बनाते हुए बोला, “अभी मेरे पास आईकार्ड नहीं है, सुबह आकर दिखा दूंगा।”

मड़ियांव का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसकी पहचान मिथिलेश शुक्ला के रूप में हुई, जो लखनऊ के ही मड़ियांव क्षेत्र की भरतनगर कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस की जांच में उसका IPS होने का दावा पूरी तरह फर्जी पाया गया। महानगर पुलिस ने आरोपी मिथिलेश शुक्ला के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post

तिहरे हत्याकांड से सनसनी, एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों की बेरहमी से हत्या

Next Post

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत: स्लोवाकिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का किया समर्थन

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ
अमेठी

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या
अंबेडकरनगर

September 13, 2026 12:33 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर
Breaking News

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ
अंबेडकरनगर

पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

September 3, 2026 12:17 am
मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

August 31, 2026 3:28 pm
यूपी की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जघन्य अपराधों में आई 85 प्रतिशत की कमी
अंबेडकरनगर

सीएम योगी अफसरों पर सख्त, कहा तय समय में पूरी करें विकास परियोजनाएं, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

August 28, 2026 12:47 am
Next Post
भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत: स्लोवाकिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का किया समर्थन

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत: स्लोवाकिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का किया समर्थन

कफ सिरप की धड़ल्ले से बिक्री पर केंद्र की बड़ी रोक, अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी दवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
पीएम ने पेरिस ओलंपिक के समापन पर भारतीय दल की खूब सराहना की

August 12, 2024 3:23 pm
हनुमानगढ़ी अखाड़ा ने महेश योगी को दी कड़ी चेतावनी

December 23, 2025 12:01 pm
अयोध्या में नए वर्ष का धार्मिक उल्लास, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

December 31, 2025 9:45 am
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

September 3, 2026 12:17 am
मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

August 31, 2026 3:28 pm
यूपी की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जघन्य अपराधों में आई 85 प्रतिशत की कमी

सीएम योगी अफसरों पर सख्त, कहा तय समय में पूरी करें विकास परियोजनाएं, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

August 28, 2026 12:47 am
नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

August 26, 2026 10:22 pm
प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

August 26, 2026 12:16 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In