अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती
लखनऊ,संवाददाता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नगरीय विकास, कृषि और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विचार किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के लगभग दो दर्जन प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें प्रदेश के समग्र विकास और जनहित की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
होमगार्ड स्वयंसेवकों को मिल सकती है बड़ी राहत
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने से जुड़ा रहा। प्रस्ताव लागू होने पर प्रदेश के हजारों होमगार्ड स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक राहत मिलेगी। लंबे समय से होमगार्ड संगठन इस सुविधा की मांग कर रहा था।
इन अहम प्रस्तावों पर भी हुआ विचार
कैबिनेट बैठक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती, नई स्टार्टअप नीति-2026, नए विश्वविद्यालयों की स्थापना, नगर निकायों के लिए म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने तथा विभिन्न प्रशासनिक नियमावलियों में संशोधन जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। सरकार का मानना है कि इन प्रस्तावों के लागू होने से प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, निवेश, खेल और नगरीय विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने में भी मदद मिलेगी। अब सभी की नजर कैबिनेट के अंतिम फैसलों और इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन पर टिकी हुई है, जिनका सीधा लाभ प्रदेश के लाखों नागरिकों को मिलने की उम्मीद है।























