• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Thursday, August 20, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » बेहतर आपदा प्रबंधन के उद्देश्य से महत्वपूर्ण टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन

बेहतर आपदा प्रबंधन के उद्देश्य से महत्वपूर्ण टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
December 18, 2024 10:40 am

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी विभागों को किया जागरूक

प्रयागराज,संवाददाता : जनपद प्रयागराज के मेला क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के प्रशिक्षण सभागार में महाकुंभ 2025 के दौरान आपदा प्रबंधन की कार्यवाहियों को बेहतर करने के उद्देश्य से टेबल टॉप एक्सरसाइज बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी, मण्डलायुक्त प्रयागराज श्री विजय विश्वास पंत, एडीजी जोन प्रयागराज श्री भानु भास्कर, प्रयागराज पुलिस कमिश्नर श्री तरुण गाबा, और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला श्री राजेश द्विवेदी समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने कहा कि महाकुंभ आयोजन को सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु आपदा प्रबंधन का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब 10,000 से अधिक युवा आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित हो चुके हैं, जो महाकुंभ-2025 के दौरान आपदा प्रबंधन के कार्यों में प्रशासन के साथ मिलकर अपनी सेवाएं देंगे। श्री राजेंद्र सिंह, सदस्य एवं विभाग प्रमुख, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली ने कहा कि यूपीएसडीएमए द्वारा महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों में आपदा प्रबंधन के लिए टेबल टॉप एक्सरसाइज़ का आयोजन सभी एजेंसियों को अपनी आपदा प्रबंधन योजना की प्रभावशीलता का आंकलन करने और अपनी योजना की तैयारियों में मौजूद कमियों को पहचानने में मदद करेगा। यह अभ्यास अन्य प्रदेशों के लिए एक केस स्टडी के रूप में भी काम करेगा।

एनडीआरएफ की महत्वपूर्ण भूमिका

एनडीआरएफ के महानिदेशक श्री पीयूष आनंद ने बताया कि महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों में राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (NDRF) की भूमिका आपदा प्रबंधन में अत्यंत महत्वपूर्ण है और टेबल टॉप एक्सरसाइज़ अभ्यास में इसका योगदान बहुत बड़ा होगा।

टेबल टॉप एक्सरसाइज़ के तीन सत्र

टेबल टॉप एक्सरसाइज़ को तीन सत्रों में आयोजित किया गया। पहले सत्र में मेला क्षेत्र में पैदल एवं वाहन यातायात, आवश्यक सेवाएँ और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। दूसरे सत्र में मेला क्षेत्र के बाहर जनपद प्रयागराज की मुख्य सड़कों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड पर भीड़ प्रबंधन पर चर्चा हुई। तीसरे सत्र में मेला क्षेत्र के अंतर्गत अग्निशमन, डूबने और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम की संभावित स्थितियों पर विभागों की योजनाओं और प्रतिक्रियाओं पर चर्चा की गई।

सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय पर जोर

एडीजी जोन प्रयागराज श्री भानु भास्कर ने बताया कि महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत सभी संभावित खतरों का आंकलन कर लिया गया है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय बना कर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर ने एक्सरसाइज़ की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर श्री तरुण गाबा ने कहा कि मेला क्षेत्र में संभावित आपदाओं की दृष्टि से यह टेबल टॉप एक्सरसाइज़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और विभागीय अधिकारियों को आपदा के दौरान किस प्रकार प्रतिक्रिया करनी है, यह जानकारी महाकुंभ 2025 को सुगम एवं सुरक्षित बनाने में अत्यंत सहायक होगी।

सरकार और विभिन्न एजेंसियों का समन्वय

इस एक्सरसाइज़ में भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), परमाणु ऊर्जा विभाग, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, भारतीय रेलवे, और मेला प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। इसके साथ ही प्रयागराज के राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस यातायात, संचार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

पुलिस महानिदेशक की सराहना

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार ने टेबल टॉप एक्सरसाइज़ की सराहना करते हुए कहा कि यह अभ्यास सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और अन्य स्टेकहोल्डर्स को एक मंच पर लाकर समन्वय स्थापित करता है। यह अभ्यास न केवल संभावित खतरों का आकलन करता है, बल्कि आपदा के समय त्वरित और प्रभावी निर्णय लेने की तैयारी को भी मजबूत करता है I

Tags: #आपदा_प्रबंधन#आपदा_रोकथाम#उत्तर_प्रदेश#टेबल_टॉप_एक्सरसाइज#प्रयागराज#प्रशासनिक_तैयारी#प्रशासनिक_संसाधन#महाकुंभ2025#राष्ट्रीय_आपदा_प्रबंधन#विभागीय_समन्वय#संभावित_आपदाएं#सुरक्षा_एजेंसियां#स्मार्ट_सिटी_सुरक्षा
Previous Post

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, खत्म कर दिया पूरा परिवार

Next Post

मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

प्रयागराज में माघ मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, स्नान पर्व में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
महाकुंभ 2025

प्रयागराज में माघ मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, स्नान पर्व में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

January 3, 2026 5:11 pm
सबके प्रयास का साक्षात स्वरूप था महाकुंभ, दुनिया ने देखा भारत का विराट स्वरूप : मोदी
देश

सबके प्रयास का साक्षात स्वरूप था महाकुंभ, दुनिया ने देखा भारत का विराट स्वरूप : मोदी

March 18, 2025 2:32 pm
स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने महाकुंभ स्नान के बाद त्वचा रोग के मामलों को नकारा, विपक्ष पर किया पलटवार
प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने महाकुंभ स्नान के बाद त्वचा रोग के मामलों को नकारा, विपक्ष पर किया पलटवार

March 2, 2025 11:22 am
सीएम योगी ने महाकुंभ के समापन पर संगम तट पर की पूजा अर्चना, लगाई झाड़ू
महाकुंभ 2025

सीएम योगी ने महाकुंभ के समापन पर संगम तट पर की पूजा अर्चना, लगाई झाड़ू

March 5, 2025 8:25 am
143 देशों तक पहुंचे पवित्र अक्षयवट के पत्ते, कलश में पहुंचा संगम का जल
महाकुंभ 2025

143 देशों तक पहुंचे पवित्र अक्षयवट के पत्ते, कलश में पहुंचा संगम का जल

February 27, 2025 1:15 pm
महाकुंभ के अंतिम स्नान में उमड़े श्रद्धालु, 41.11 लाख ने लगाई डुबकी
महाकुंभ 2025

महाकुंभ के अंतिम स्नान में उमड़े श्रद्धालु, 41.11 लाख ने लगाई डुबकी

March 5, 2025 8:27 am
Next Post
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, चार की मौत

मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

दुष्कर्म के आरोपी एसीपी पहुंचे हाई कोर्ट,हिंदू संगठनों में रोष

दुष्कर्म के आरोपी एसीपी पहुंचे हाई कोर्ट,हिंदू संगठनों में रोष

  • Trending
  • Comments
  • Latest
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
वसूली ऐसे करो कि नौकरी पर भी आंच न आए और जेब भी रहे गर्म’ उत्तर प्रदेश के इस कोतवाली में नवागत पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग

वसूली ऐसे करो कि नौकरी पर भी आंच न आए और जेब भी रहे गर्म’ उत्तर प्रदेश के इस कोतवाली में नवागत पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग

August 6, 2026 11:00 am
घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर

घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर

July 31, 2026 8:21 pm
आरएलबी में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

आरएलबी में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

August 16, 2026 7:12 pm
श्रवण साहू हत्याकांड: दस साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा, एक गनर हटाया, दूसरे को हटाने की नोटिस से परिवार खौफजदा

श्रवण साहू हत्याकांड: दस साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा, एक गनर हटाया, दूसरे को हटाने की नोटिस से परिवार खौफजदा

August 3, 2026 7:46 pm

अब सिविल कोर्ट में डिजिटालाइज्ड इंट्री,  सिर्फ प्रैक्टिस करने वाले ही पा सकेंगे प्रवेश

July 24, 2026 12:06 pm
गोवध की सूचना पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार

गोवध की सूचना पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार

July 31, 2026 8:21 pm
लखनऊ में बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा की पति ने की हत्या, बहन और खुद के भी मारी गोली

लखनऊ में बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा की पति ने की हत्या, बहन और खुद के भी मारी गोली

August 20, 2026 7:51 pm
एसपी ने जेवरात बरामदगी की बात की खारिज, पीड़ित परिवार की नाराजगी के बाद एडीजी भी पहुंचे घर

एसपी ने जेवरात बरामदगी की बात की खारिज, पीड़ित परिवार की नाराजगी के बाद एडीजी भी पहुंचे घर

August 19, 2026 9:24 pm
यूपी में आइपीएस अफसर की मां की संदेहास्पद मौत: कॉल डिटेल और करीबियों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर

यूपी में आइपीएस अफसर की मां की संदेहास्पद मौत: कॉल डिटेल और करीबियों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर

August 18, 2026 1:50 pm
यूपी में बिजली संकट पर गरमाई सियासत

‘लूट उनकी होती थी, गाली आप खाते थे’ सीएम योगी की कोटेदारों को बड़ी सौगात, कमीशन बढ़ाकर किया 125 रुपये प्रति क्विंटल

August 17, 2026 3:05 pm
आरएलबी में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

आरएलबी में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

August 16, 2026 7:12 pm
स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई: हापुड़ की मस्जिद से दो संदिग्ध हिरासत में

स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई: हापुड़ की मस्जिद से दो संदिग्ध हिरासत में

August 14, 2026 2:58 pm
साल 2026 का महाखगोलीय रोमांच: आज लगेगा साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा नजारा

साल 2026 का महाखगोलीय रोमांच: आज लगेगा साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा नजारा

August 12, 2026 3:47 pm
कांग्रेस के बहकावे में कभी नहीं आयेगा दलित समाज: मायावती

राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने की जगह रोजगार दे सरकार: मायावती

August 10, 2026 3:01 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

लखनऊ में बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा की पति ने की हत्या, बहन और खुद के भी मारी गोली

लखनऊ में बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा की पति ने की हत्या, बहन और खुद के भी मारी गोली

August 20, 2026 7:51 pm
एसपी ने जेवरात बरामदगी की बात की खारिज, पीड़ित परिवार की नाराजगी के बाद एडीजी भी पहुंचे घर

एसपी ने जेवरात बरामदगी की बात की खारिज, पीड़ित परिवार की नाराजगी के बाद एडीजी भी पहुंचे घर

August 19, 2026 9:24 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In