• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Sunday, September 20, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » आज का पंचांग 8 जुलाई 2025

आज का पंचांग 8 जुलाई 2025

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
July 8, 2025 11:06 am

ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा

विक्रत संवत: 2082
शक संवत: 1947
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: वर्षा ऋतु
मास: आषाढ़
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: त्रयोदशी रात्रि 11:55 तक, तत्पश्चात चतुर्दशी
नक्षत्र: ज्येष्ठा रात्रि 03:31 तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र
योग: शुक्ल रात्रि 11:17 तक, तत्पश्चात ब्रह्म
राहुकाल: अपराह्न 3:00 से 4:30 तक
सूर्योदय: प्रातः 5:15
सूर्यास्त: संध्या 6:45
दिशाशूल: उत्तर दिशा में
व्रत एवं पर्व: भौम प्रदोष व्रत, जया पार्वती व्रत प्रारंभ
विशेष तिथि: त्रयोदशी

गुरुपूर्णिमा विशेष जानकारी
तिथि: 10 जुलाई 2025, गुरुवार
महत्व: गुरुपूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, आभार एवं समर्पण का प्रतीक है। इस दिन शिष्य गुरु के सान्निध्य में ज्ञान, अनुशासन और आत्मकल्याण की भावना से पूजन करते हैं।
सुबह की शुरुआत कैसे करें:

  • प्रातः शैय्या पर ही ध्यानपूर्वक प्रार्थना करें:
    “हे महान पूर्णिमा ! हे गुरुपूर्णिमा ! अब हम अपनी असली आवश्यकता की ओर चलेंगे। इस देह की सम्पूर्ण आवश्यकताएँ कभी किसी की पूरी नहीं हुई। आज से आत्म-ज्ञान की ओर कदम रख रहे हैं।”
  • गुरुदेव का मानसिक पूजन करें।
  • उनके चरणों में आत्मसमर्पण कर ध्यान करें।

गुरु का महत्व: गुरु जीवन को दिशा देने वाला होता है। माता-पिता देह देते हैं, परंतु गुरु आत्मा को अमरत्व की ओर ले जाते हैं। गुरु शिष्य के अवगुणों को समाप्त कर श्रेष्ठ गुणों से उसका जीवन भरते हैं। गुरु ही वास्तविक ईश्वर के समान होते हैं।

पंचक जुलाई 2025

प्रारंभ: 13 जुलाई 2025, रविवार, शाम 06:53 बजे
समापन: 18 जुलाई 2025, शुक्रवार, प्रातः 03:39 बजे

जन्मदिवस विशेष: 8 जुलाई को जन्मे व्यक्तियों के लिए भविष्यफल

मूलांक: 8
ग्रह स्वामी: शनि (सूर्यपुत्र)
स्वभाव: धैर्यशील, कर्मठ, परोपकारी, रहस्यमयी व्यक्तित्व
वाणी: तीव्र एवं प्रभावशाली
विशेषताएँ:

  • भौतिक दृष्टिकोण से युक्त
  • अद्भुत कार्यशक्ति
  • संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त करने वाले
  • कई बार दूसरों को श्रेय चला जाता है

शुभ अंक: 8, 17, 26, 35, 44
शुभ दिन: 8, 17, 26
शुभ रंग: काला, गहरा नीला, जामुनी
ईष्ट देव: हनुमानजी, शनिदेव
शुभ वर्ष: 2042

वृत्ति व भविष्यफल:

  • व्यवसाय में प्रगति
  • नौकरीपेशा को उन्नति के योग
  • बेरोजगारों को अवसर प्राप्त होंगे
  • शत्रु वर्ग निष्क्रिय रहेगा
  • स्वास्थ्य सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा
  • राजनीति में अवसर लाभदायक

आज का राशिफल

मेष(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन सेहत संबंधित समस्या दिन भर परेशान करेगी काम करने का मन करेगा लेकिन शारीरिक शिथिलता के कारण आलस्य आएगा। घर मे प्रातःकाल ही किसी से तकरार होने पर मानसिक रूप से भी अशांत रहेंगे परिजन किसी न किसी कारण से आपके ऊपर हावी रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा नौकरों के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा आर्थिक मामले आज सुलझने की जगह अधिक उलझने से धन संबंधित संमस्या बनेगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत आर्थिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन कर्ज लेने की नौबत आएगी। नौकरों पर अधिक ध्यान रखे चोरी अथवा अन्य प्रकार से हानि पहुचा सकते है। उधारी को लेकर भी किसी से कहासुनी होगी। यात्रा से यथा संभव बचने का प्रयास करे अन्यथा व्यर्थ खर्च और सेहत में अधिक गिरावट आएगी

वृष(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी घर हो या कार्य क्षेत्र सभी जगह अपनी विजय करवाएंगे भले इसके लिये किसी से बहस या तकरार ही क्यो ना हो अपना काम निकालने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। सरल व्यवहार के दम पर आज कोई भी कार्य नही बना सकेंगे लेकिन विपरीत व्यवहार कर डरा धमका कर अपनी कामना पूर्ति कर लेंगे इससे आस पास के लोगो को खासी परेशानी होगी पर आपको इससे कोई फर्क नही पड़ेगा। विशेषकर नौकरी पेशा लोग सामने वाले कि मजबूरी का अधिक फायदा उठाएंगे। परिवार का वातावरण स्वारथी एवं ईर्ष्यालु रहेगा सदस्य आपस मे व्यवहार तो करेंगे लेकिन मतलब से ही। सेहत मध्यान तक सामान्य रहेगी इसके बाद विकार आने लगेगा फिर भी मनोरंज के अवसर खाली नही जाने देंगे।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपके लिये आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू सुख के साधनों एवं व्यवसाय में वृद्धि के लिये अधिक खर्च करना पड़ेगा परिजन आज सुबह से ही किसी जिद को लेकर नाराज रहेंगे खर्च करवा कर ही मानेंगे। व्यवसाय में भी किसी ना किसी कारण से खर्च लगे रहेंगे मध्यान तक का समय अस्त व्यस्त रहेगा जिस समय जो काम करना है उसे नही कर पाएंगे विलंब होने पर लाभ तो मिलेगा लेकिन आशाजनक नही। आज आपकी मानसिकता भी सुखोपभोग की अधिक रहेगी मनोरंजन मौज शौक पर आंख बंद कर खर्च करेंगे बाद में आर्थिक समस्या खड़ी होगी। घर मे किसी न किसी की सेहत को लेकर भी खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण अनुकूल न रहने पर बाहर समय बिताना पसंद करेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपका व्यवहार मनमाना रहेगा सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने मन की ही फिर भी आज आप जो भी निर्णय करेंगे उसमे देर अबेर ही सही सफलता मिल ही जाएगी लेकिन घर मे रूखा व्यवहार अशांति ला सकता है इसका भी ध्यान रहे घरेलू आवश्यकता पूर्ति समय पर करने से व्यर्थ विवाद से बचेंगे। कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहेगा प्रतिस्पर्धा अधिक रहने के कारण लाभ में कमी आएगी फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद होने से खर्च निकाल लेंगे भविष्य के लिये धन की आवश्यकता पड़ेगी किसी से उधार लेने का मन बनाएंगे लेकिन आज प्रयास ना करें निराश होना पड़ेगा। आज हित शत्रुओ से सावधान रहें मुह पर मीठा बोलकर पीछे से धोखा देंगे। आरोग्य आज अपनी ही गलती से बिगाड़ेंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिये अशुभ फलदायी रहेगा दिन के आरंभ से ही आर्थिक समस्या बेचैन करेगी आज स्वभाव खिन्न रहेगा अपनी कमियों या असफलता को अन्य के उपर थोपने से विवाद खड़ा होगा। घर की महिलाए सभी कार्य समय से करेंगी लेकिन आर्थिक मामलों को लेकर असंतोषी रहेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आज मान हानि के योग बन रहे है अपने काम से काम रखे बिना मांगे किसी को सलाह ना दे खास कर विपरीत लिंगियों से आवश्यकता पड़ने पर ही व्यवहार करें दिन शांति से गुजर सकता है। कार्य क्षेत्र पर धन लाभ अवश्य होगा लेकिन व्यवहारिकता की कमी के कारण कुछ ना कुछ अभाव भी बनेगा। निवेश करने से पहले अनुभवियों की सलाह अवश्य लें बुजुर्ग अनदेखी होने पर दुखी होंगे मानसिक तनाव को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन धन लाभ की प्रबल संभावनाए है लेकिन आज आपकी महात्त्वकांक्षाये बड़ी हुई रहेंगी आवश्यकता अनुसार धनलाभ बैठे बिठाये हो जाएगा लेकिन सब्र नही होगा अधिक पाने की लालसा मानसिक रूप से बेचैन रखेगी।
दिन भर किसी ना किसी कार्य से व्यस्त रहेंगे कार्य क्षेत्र पर भी भाग दौड़ अधिक रहेगी परन्तु उसके अनुपात में सफलता नही मिल सकेगी। घरेलू एवं सार्वजिक कार्यो में रुचि नही रहने पर आपकी आलोचना हो सकती है। नौकरी वाले लोग जल्दी काम निपटा मनोरंजन की फिराक में रहेंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य आने से कामना पूर्ति मन मे ही रह जायेगी। दूर रहने वाले स्वजनों से किसी कारण विरोधाभास अनुभव होगा। यात्रा के योग बनते बनते अंत समय मे टलने की संभावना है सेहत आज उत्तम रहेगी।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा दिन के आरंभ से ही जिस भी कार्य को करेंगे उसी में विलंब होगा मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ की कामना रखेंगे मध्यान तक मन कार्यो को छोड़ अनर्गल विषयो में भटकेगा लेकिन मध्यान बाद स्वभाव में स्थिरता आएगी एक बार सफलता मिलने के बाद अधूरे कार्यो को जल्दबाजी में पूर्ण करेंगे फिर भी कार्यो में सफलता अवश्य मिलेगी। अपने कार्य छोड़ किसी अन्य की समस्या सुलझाने में समय खराब होगा लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी वाले लोग अतिरिक्त कार्य मिलने से असहज रहेंगे आज अतिरिक्त आय बनाने के चक्कर मे ना रहे अन्यथा हानि हो सकती है। परिजन आपसे काफी आशाएं लगाए है आज निराश ही होना पड़ेगा। जोड़ो में दर्द कमजोरी अनुभव होगी।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपका कोई लक्ष्य नही होने से अपने उद्देश्य से भटक सकते है। दिन लाभदायक है इसका लाभ उठाने के लिये दृढ़ होकर कार्य करना पड़ेगा आज आप जो भी कार्य करेंगे उसके आरम्भ में ही असफल होने के अनुमान लगा लेंगे जिससे मन निराश होगा परन्तु आज जिस भी कार्य को आरम्भ करे उसे पूर्ण करके ही छोड़े परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। धन की आमद प्रयास करने पर आशाजनक होगी। स्वभाव में चंचलता अधिक रहेगी कार्य करते समय भी ध्यान अन्य जगह भटकेगा जिससे त्रुटि होने की संभावना भी रहेगी। घर का वातावरण शांत रहने पर भी आपको पसंद नही आएगा बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। सेहत में थोड़ी नरमी बनेगी।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा धन संबंधित अथवा अन्य बड़ी योजना आज सोच समझ कर ही बनाये हानि होने की संभावना अधिक है। आज आप जिसके उपर भरोसा कर निवेश अथवा अन्य व्यवहार करेंगे वही अंत समय पर धोका देगा। लोग आपसे अपना हित साधने के लिये बहुत मीठा व्यवहार करेंगे जल्दी से किसी की बातों में ना आये अन्यथा बाद में मन दुखी होगा। कार्य क्षेत्र पर लेन देन में स्पष्टता रखनी आवश्यक है धन को लेकर किसी से तीखी बहस हो सकती है। धन की आमद की तुलना में खर्च अथवा हानि अधिक होगी फिर भी व्यवहारिकता से इसमे कमी ला सकते है। गृहस्थ में भी किसी न किसी रूप में नुकसान होने से दुगनी संमस्या बनेगी सेहत भी असामान्य रहने से साहस में कमी अनुभव होगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन मेहनत वाला रहेगा आरम्भ में थोड़ी सुस्ती दिखाएंगे लेकिन थोड़ी ही देर में कार्य आने से व्यस्त हो जाएंगे मध्यान बाद आराम का समय मुश्किल से ही मिलेगा। आज आपको दैनिक आय के साथ पुराने सौदे अथवा उधार दिया धन मिलने की संभावना भी है इसके लिये थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आप जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे थोड़ी ही देर मे उससे धन लाभ होगा। उधार करने के पक्ष में नही रहेंगे फिर भी स्थिति को देखते हुए करना पड़ेगा। संध्या का समय परिजनों की जगह बाहरी लोगों के साथ मनोरंज में बिताना अधिक पसंद करेंगे। परिवार में किसी न किसी से नाराजगी होगी लेकिन कुछ समय के लिये ही। कंधे अथवा कमर में दर्द से व्याकुल रहेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन से आपको आशाएं काफी रहेंगी दिन भर की व्यस्तता के बाद संध्या बाद इससे संतोष ही होगा। आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित नही रहेगी जिस काम के लिये निकलेंगे उसे छोड़ दूसरा ही काम निकल आएगा। आज किसी के जमानती बनने के प्रसंग भी बनेंगे संभव हो तो इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा बाद में धन और समय व्यर्थ होगा। कार्य क्षेत्र में मध्यान तक उदासीनता रहेगी लेकिन इसके बाद उछाल आने से बैठने का समय नही मिलेगा आलस्य से बचे अन्यथा कल आज जैसा लाभ नही मिल सकेगा। पारिवारिक वातावरण आज गड़बड़ हो सकता है परिजन किसी महंगी वस्तु की जिद कर दुविधा में डालेंगे। सेहत लगभग सामान्य बनी रहेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपमे परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। आध्यात्म में भी रुचि रहेगी लेकिन टोन टोटको पर ज्यादा विश्वास करेंगे दिन का कुछ भाग इनमे लगेगा लेकिन धन खर्च होने पर भी मानसिक रूप से शांति नही मिल पाएगी। कार्य व्यवसाय से जितनी आशा लगाए है उससे थोड़ा कम लाभ अवश्य हो जाएगा धन की आमद थोड़े अंतराल के बाद सीमित मात्रा में होती रहने से मन संतुष्ट रहेगा। आज किसी परिचित के सहयोग से भविष्य में बड़ा लाभ निर्धारित होने से मन प्रसन्न रहेगा। मध्यान बाद काम मे मन कम ही लगेगा लंबे पर्यटन की योजना बनेगी घरेलू कार्यो में रुचि नही रहेगी आवश्यक कार्य भी विलंब से करेंगे। खान पान में संयम नही रहेगा बाद में पेट मे जलन अथवा दर्द की शिकायत होगी।

Tags: आज का पंचांगआज का पंचांग ]आज का हिंदू पंचांगपंचांगवैदिक पंचांगहिंदू पंचांग
Previous Post

दिल्ली के बाद अब हरियाणा में बुलडोजर एक्‍शन, इन धार्मिक स्‍थलों को तोड़ने का नोटिस जारी

Next Post

कलयुग में सबसे प्रभावशाली आराध्य हनुमान जी, जानिए उनकी आराधना का अद्भुत साधन

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

साल 2026 का महाखगोलीय रोमांच: आज लगेगा साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा नजारा
अंबेडकरनगर

साल 2026 का महाखगोलीय रोमांच: आज लगेगा साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा नजारा

August 12, 2026 3:47 pm
धर्म और कर्तव्य की राह पर ही विजय: योगी आदित्यनाथ का संदेश
अंबेडकरनगर

सीएम ने अमर क्रांतिकारियों को याद कर काकोरी डकैती कांड को विदेशी हुकूमत की चूले हिला देने वाला कदम बताया

August 9, 2026 2:25 pm
घर में लाएं ये 8 चमत्कारी पौधे, चमकेगी किस्मत और बरसेगा धन
धर्म-कर्म/राशिफल

घर में लाएं ये 8 चमत्कारी पौधे, चमकेगी किस्मत और बरसेगा धन

July 19, 2026 10:33 am
सावन 2026: 23 साल बाद बन रहा है दुर्लभ महासंयोग, एक ही दिन नाग पंचमी और सोमवार
धर्म-कर्म/राशिफल

सावन 2026: 23 साल बाद बन रहा है दुर्लभ महासंयोग, एक ही दिन नाग पंचमी और सोमवार

July 16, 2026 10:26 am
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026: आज से शुरू हो रही है गुप्त साधना; जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
धर्म-कर्म/राशिफल

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026: आज से शुरू हो रही है गुप्त साधना; जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

July 15, 2026 9:41 am
गुरु पूर्णिमा 2026: जानिए क्यों कहा गया है ‘गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः’, क्या है इसका अर्थ
धर्म-कर्म/राशिफल

गुरु पूर्णिमा 2026: जानिए क्यों कहा गया है ‘गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः’, क्या है इसका अर्थ

July 14, 2026 11:51 am
Next Post
कलयुग में सबसे प्रभावशाली आराध्य हनुमान जी, जानिए उनकी आराधना का अद्भुत साधन

कलयुग में सबसे प्रभावशाली आराध्य हनुमान जी, जानिए उनकी आराधना का अद्भुत साधन

वाराणसी के मणि कर्णिका से तुलसी घाट तक गंगा उल्टी क्यों बहती हैं, जानें इसके पीछे का रहस्य ?

वाराणसी के मणि कर्णिका से तुलसी घाट तक गंगा उल्टी क्यों बहती हैं, जानें इसके पीछे का रहस्य ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

August 26, 2026 10:22 pm
पीएम ने पेरिस ओलंपिक के समापन पर भारतीय दल की खूब सराहना की

पीएम ने पेरिस ओलंपिक के समापन पर भारतीय दल की खूब सराहना की

August 12, 2024 3:23 pm
हनुमानगढ़ी अखाड़ा ने महेश योगी को दी कड़ी चेतावनी

हनुमानगढ़ी अखाड़ा ने महेश योगी को दी कड़ी चेतावनी

December 23, 2025 12:01 pm
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

September 3, 2026 12:17 am
मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

August 31, 2026 3:28 pm
यूपी की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जघन्य अपराधों में आई 85 प्रतिशत की कमी

सीएम योगी अफसरों पर सख्त, कहा तय समय में पूरी करें विकास परियोजनाएं, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

August 28, 2026 12:47 am
नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

August 26, 2026 10:22 pm
प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

August 26, 2026 12:16 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In