• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Saturday, October 3, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » माघ में ‘सुधामृत योग’ का अद्भुत संयोग

माघ में ‘सुधामृत योग’ का अद्भुत संयोग

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
January 11, 2026 7:40 am

पहली बार पांच स्नान पर्वों पर चतुर्ग्रहीय योग, कुंभ समान पुण्य फल का विधान

प्रयागराज,संवाददाता : तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम तट पर माघ मास के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का महासंगम साकार हो उठा है। संगम तट पर तंबुओं की भव्य नगरी बस चुकी है, जहां संतों, महात्माओं और श्रद्धालुओं की चहल-पहल दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति और मोक्ष की कामना लेकर श्रद्धालु संगम के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस बार लगभग 15 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम स्नान करने का अनुमान है, जिसके अनुरूप प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

तीर्थराज प्रयाग में अखंड तप कल्पवास का शुभारंभ 3 जनवरी 2026 से हो चुका है। इस वर्ष माघ मेले में कुंभ के समान दुर्लभ और अलौकिक ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। पहली बार माघ मेला के पांच प्रमुख स्नान पर्वों— पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि — पर एक ही राशि में चार-चार ग्रहों के संचरण से चतुर्ग्रहीय योग बन रहा है। इस विशेष संयोग से ‘सुधामृत योग’ का निर्माण हो रहा है, जो स्नानार्थियों को कुंभ के समान पुण्य फल प्रदान करेगा।

माघ मास में संगम की रेती पर लाखों संत और गृहस्थजन सांसारिक सुख-सुविधाओं का त्याग कर तप, साधना और भक्ति में लीन हैं। सनातन धर्माचार्यों के अनुसार 2 जनवरी की संध्या 6:12 बजे पौष पूर्णिमा तिथि के आरंभ के साथ ही 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान पर्व से माघ मेला एवं कल्पवास का शुभारंभ हुआ।

सबसे बड़ा स्नान पर्व मौनी अमावस्या 18 जनवरी को पड़ेगा। इस दिन मकर राशि में मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य का संचरण होगा। इसी प्रकार 23 जनवरी (बसंत पंचमी) तथा 1 फरवरी (माघी पूर्णिमा) को भी मकर राशि में चार ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनेगा। अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को होगा, जिसमें कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का संचरण रहेगा। माघ मेला के पांचों स्नान पर्वों पर एक राशि में चार ग्रहों का एक साथ होना अत्यंत दुर्लभ और अलौकिक माना जा रहा है।

धर्माचार्यों के अनुसार, जैसे कुंभ मेले में अमृत योग से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, वैसे ही इस बार माघ मेले में सुधामृत योग के कारण संगम स्नान का फल कई गुना बढ़ जाएगा।

आचार्य पंडित जय गोविंद तिवारी के अनुसार,

आचार्य जय गोविंद तिवारी

कैलेंडर में मकर संक्रांति 14 जनवरी को दर्शाई गई है, किंतु उसका पुण्यकाल 15 जनवरी को प्राप्त होगा। 14 जनवरी की रात 9:39 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और दक्षिणायण से उत्तरायण की यात्रा प्रारंभ होगी। इसी के साथ देवताओं का दिन और दैत्यों की रात आरंभ मानी जाती है। इस अवसर पर मकर राशि में सूर्य और शुक्र का संचरण रहेगा तथा ब्रह्म योग का भी संयोग बनेगा। इसके अतिरिक्त 1 फरवरी की सायं 6:05 बजे शुक्रोदय होगा, जिसके बाद समस्त शुभ कार्यों का आरंभ शुभ माना जाएगा।

प्रमुख स्नान पर्व एवं तिथियां

  • 2 जनवरी – पौष पूर्णिमा स्नान पर्व (माघ मेला एवं कल्पवास का शुभारंभ)
  • 14–15 जनवरी – मकर संक्रांति स्नान पर्व (पुण्यकाल 15 जनवरी)
  • 18 जनवरी – मौनी अमावस्या स्नान पर्व
  • 23 जनवरी – बसंत पंचमी स्नान पर्व
  • 1 फरवरी – माघी पूर्णिमा स्नान पर्व (कल्पवास का समापन)
  • 15 फरवरी – महाशिवरात्रि स्नान पर्व (माघ मेला का समापन)

माघ मास में बने इस दुर्लभ सुधामृत योग के कारण तीर्थराज प्रयाग एक बार फिर आध्यात्मिक चेतना और पुण्य की अनुभूति का केंद्र बन गया है।

Previous Post

अमेठी के भरेथा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ा श्रद्धा व भक्ति का सैलाब

Next Post

रघईपुर को हराकर नरहरपुर ने जीता फाइनल मुकाबला

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

माघी पूर्णिमा स्नान पर संगम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 1.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
धर्म-कर्म/राशिफल

माघी पूर्णिमा स्नान पर संगम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 1.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

February 1, 2026 7:03 pm
केशव प्रसाद आज जाएंगे प्रयागराज, क्या शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मनाने का है प्लान?
देश

केशव प्रसाद आज जाएंगे प्रयागराज, क्या शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मनाने का है प्लान?

January 26, 2026 12:24 pm
प्रयागराज में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आज
माघ मेला 2026

प्रयागराज में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आज

January 24, 2026 6:27 am
माघ मेला क्षेत्र में गाड़ियों की नो एंट्री
अमेठी

बसंत महास्नान पर उमड़ा आस्था का महासैलाब

January 23, 2026 8:48 am
माघ मेला क्षेत्र में गाड़ियों की नो एंट्री
माघ मेला 2026

माघ मेला क्षेत्र में गाड़ियों की नो एंट्री

January 22, 2026 9:50 am
मौनी अमावस्या पर संगम तट बना श्रद्धा का केंद्र, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजे हर-हर गंगे
प्रदेश

मौनी अमावस्या पर संगम तट बना श्रद्धा का केंद्र, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजे हर-हर गंगे

January 18, 2026 9:43 am
Next Post
रघईपुर को हराकर नरहरपुर ने जीता फाइनल मुकाबला

रघईपुर को हराकर नरहरपुर ने जीता फाइनल मुकाबला

जन आंदोलन की तरह मनाया जाएगा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

जन आंदोलन की तरह मनाया जाएगा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
लखनऊ में पीपल का पेड़ काट हनुमान जी और भोलेनाथ को बुलडोजर से उठा ले गए अधिकारी

लखनऊ में पीपल का पेड़ काट हनुमान जी और भोलेनाथ को बुलडोजर से उठा ले गए अधिकारी

February 14, 2025 9:31 am
अयोध्या में दीपों की गंगा, 26 लाख दीपों से बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अयोध्या में दीपों की गंगा, 26 लाख दीपों से बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 20, 2025 4:19 pm
बोले कार्तिक,भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 दोनों फिल्में करेंगी अच्छा प्रदर्शन

बोले कार्तिक,भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 दोनों फिल्में करेंगी अच्छा प्रदर्शन

October 14, 2024 12:45 pm
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

September 3, 2026 12:17 am
मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

August 31, 2026 3:28 pm
यूपी की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जघन्य अपराधों में आई 85 प्रतिशत की कमी

सीएम योगी अफसरों पर सख्त, कहा तय समय में पूरी करें विकास परियोजनाएं, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

August 28, 2026 12:47 am
नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

August 26, 2026 10:22 pm
प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

August 26, 2026 12:16 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In