• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » उन्नाव दुष्कर्म केस: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द किया

उन्नाव दुष्कर्म केस: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द किया

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
May 15, 2026 2:14 pm

दिल्ली हाईकोर्ट को दोबारा सुनवाई के निर्देश, उम्रकैद निलंबन पर नए सिरे से होगा फैसला

दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को 2017 के चर्चित उन्नाव बलात्कार मामले में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को राहत देने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया। उच्च न्यायालय ने सेंगर की आजीवन कारावास की सजा को निलंबित कर दिया था, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त करते हुए मामले में नए सिरे से सुनवाई के निर्देश दिए हैं। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि वह सेंगर की दोषसिद्धि और उम्रकैद के खिलाफ दायर मुख्य याचिका पर दो महीने के भीतर फैसला करने का प्रयास करे।

पीठ ने यह भी कहा कि यदि मुख्य याचिका पर जल्द फैसला संभव नहीं हो पाता है तो ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने से पहले सेंगर की सजा निलंबन याचिका पर आदेश पारित किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसने मामले के गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त नहीं की है और हाईकोर्ट स्वतंत्र रूप से नए सिरे से सुनवाई कर सकता है। सुनवाई के दौरान अदालत ने यह अहम सवाल भी उठाया कि क्या किसी विधायक को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमे के दौरान “लोक सेवक” माना जा सकता है। इस मुद्दे पर भी हाईकोर्ट को विचार करने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा सेंगर की सजा निलंबन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई स्थगित की गई थी। पिछले वर्ष 29 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित की गई थी और कहा था कि उसे हिरासत से रिहा नहीं किया जाएगा।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 23 दिसंबर 2025 के अपने आदेश में कहा था कि सेंगर को पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(सी) के तहत दोषी ठहराया गया था, लेकिन एक निर्वाचित प्रतिनिधि भारतीय दंड संहिता की धारा 21 के तहत “लोक सेवक” की परिभाषा में नहीं आता। उल्लेखनीय है कि उन्नाव बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सेंगर की सजा को अपील लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि पूर्व विधायक सात वर्ष पांच माह की सजा काट चुका है। इस फैसले के बाद समाज के विभिन्न वर्गों में नाराजगी देखने को मिली थी और पीड़िता के परिवार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था।

Previous Post

मथुरा में एसडीआरएफ की स्थाई प्लाटून तैनात

Next Post

बिजली दरों पर 20 मई को होगी अहम बैठक

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ
अंबेडकरनगर

August 8, 2026 1:23 pm
उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 7, 2026 2:03 pm
लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
Breaking News

लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

August 4, 2026 5:03 pm
श्रवण साहू हत्याकांड: दस साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा, एक गनर हटाया, दूसरे को हटाने की नोटिस से परिवार खौफजदा
क्राइम

August 3, 2026 7:46 pm
कांग्रेस संगठन के समर्पित सिपाही हैं अशोक सिंह ‘हिटलर’
अमेठी

July 31, 2026 8:17 pm
घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर
प्रदेश

July 31, 2026 8:21 pm
Next Post
बिजली दरों पर 20 मई को होगी अहम बैठक

बिजली दरों पर 20 मई को होगी अहम बैठक

अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी, यूएई के राष्ट्रपति ने किया भव्य स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सफलता की उड़ान: दूसरे प्रयास में नैन्सी ने क्रैक की नीट परीक्षा, बढ़ाया अमेठी का मान

July 17, 2026 6:04 pm
“आग लगने पर पानी की टंकी फाड़ दें, बच जाएगी सबकी जान” पीएसी के पूर्व स्टाफ अफसर का अनोखा ‘लाइफ हैक’

July 16, 2026 4:56 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
फैजुल्लागंज ‘तृतीय’ वार्ड के पार्षद ललित किशोर तिवारी की माँ का निधन

July 16, 2026 11:26 am
घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर

घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर

July 31, 2026 8:21 pm
वसूली ऐसे करो कि नौकरी पर भी आंच न आए और जेब भी रहे गर्म’ उत्तर प्रदेश के इस कोतवाली में नवागत पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग

August 6, 2026 11:00 am
लखनऊ अग्निकांड: अलीगंज की उस अवैध बिल्डिंग को ढहाने का आदेश, जहां जिंदा जल गए थे 15 छात्र

July 10, 2026 6:22 pm
मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

August 8, 2026 1:23 pm
उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 7, 2026 2:03 pm
लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

August 4, 2026 5:03 pm
वसूली ऐसे करो कि नौकरी पर भी आंच न आए और जेब भी रहे गर्म’ उत्तर प्रदेश के इस कोतवाली में नवागत पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग

वसूली ऐसे करो कि नौकरी पर भी आंच न आए और जेब भी रहे गर्म’ उत्तर प्रदेश के इस कोतवाली में नवागत पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग

August 6, 2026 11:00 am
श्रवण साहू हत्याकांड: दस साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा, एक गनर हटाया, दूसरे को हटाने की नोटिस से परिवार खौफजदा

श्रवण साहू हत्याकांड: दस साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा, एक गनर हटाया, दूसरे को हटाने की नोटिस से परिवार खौफजदा

August 3, 2026 7:46 pm
कांग्रेस संगठन के समर्पित सिपाही हैं अशोक सिंह ‘हिटलर’

कांग्रेस संगठन के समर्पित सिपाही हैं अशोक सिंह ‘हिटलर’

July 31, 2026 8:17 pm
घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर

घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर

July 31, 2026 8:21 pm
सुल्तानपुर में उद्गार मंच की मासिक कवि गोष्ठी संपन्न, रचनाओं से बंधा समां

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

August 8, 2026 1:23 pm
उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 7, 2026 2:03 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In