• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Friday, October 9, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » ट्विशा शर्मा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, मीडिया ट्रायल से बचें दोनों परिवार, निष्पक्ष जांच जरूरी

ट्विशा शर्मा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, मीडिया ट्रायल से बचें दोनों परिवार, निष्पक्ष जांच जरूरी

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
May 25, 2026 3:17 pm

शीर्ष अदालत ने मीडिया से संभावित गवाहों और बयानों पर संयम बरतने की अपील की

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मॉडल से अभिनेत्री बनीं त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सोमवार को एक बड़ा फैसला सुनाया। न्यायालय ने मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने के लिए इसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई के दौरान देश की शीर्ष अदालत ने इस बात पर गहरी चिंता और नाराजगी जताई कि मीडिया और समाज में ऐसा विमर्श चलाया जा रहा है जैसे न्यायपालिका आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही हो।

यह पूरा मामला तब गरमाया जब भोपाल के कटारा हिल्स में रहने वाली 33 वर्षीय त्विषा शर्मा का शव 12 मई को उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। त्विषा के परिवार ने उनके पति समर्थ सिंह (जो पेशे से वकील हैं) और सास गिरिबाला सिंह (जो पूर्व जिला न्यायाधीश हैं) पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का संगीन आरोप लगाया है। आरोपी पक्ष के रसूखदार और न्यायिक पृष्ठभूमि से जुड़े होने के कारण जांच में पक्षपात के आरोप लग रहे थे। इसी संबंध में छपी एक मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने मीडिया से इस संवेदनशील मामले की रिपोर्टिंग करते समय अत्यधिक संयम बरतने का अनुरोध किया है। कोर्ट ने कहा कि मीडिया में पीड़िता या आरोपी के परिवारों के बयानों को रिकॉर्ड कर उनके दर्द को महज एक ‘साउंड बाइट’ बनाकर पेश न किया जाए। इसके साथ ही अदालत ने उन लोगों के बयान छापने या दिखाने से भी बचने को कहा जो इस केस में संभावित गवाह हो सकते हैं, क्योंकि इससे मुख्य जांच प्रभावित हो सकती है। कोर्ट ने दोनों पक्षों के परिवारों को भी सख्त हिदायत दी है कि वे सार्वजनिक मंचों पर बयानबाजी करने के बजाय अपनी बात सीधे जांच एजेंसी के सामने रखें।

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को आश्वस्त किया कि सीबीआई आज ही इस मामले की जांच अपने हाथों में लेने के लिए प्रशासनिक कदम उठाएगी। उन्होंने कोर्ट को बताया कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर एम्स-भोपाल की टीम द्वारा पीड़िता के शव का दूसरा पोस्टमार्टम रविवार को किया जा चुका है। सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने एक बेहद भावुक और कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यह मामला देश के सभी माता-पिता के लिए एक सबक है कि ससुराल में इस तरह की दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सामना करने से कहीं बेहतर है कि बेटी का तलाक करा दिया जाए।

आरोपी पक्ष के वकील सिद्धार्थ दवे ने भी कोर्ट में मीडिया ट्रायल को लेकर चिंता जताई और कहा कि कोर्ट में दर्ज गोपनीय बयान भी अखबारों में लीक हो रहे हैं। सभी पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस स्वतः संज्ञान मामले का निपटारा कर दिया। शीर्ष अदालत ने देश की जनता से अपील की है कि वे इस मामले में किसी भी तरह की अटकलबाजी से बचें और देश की सबसे प्रतिष्ठित जांच एजेंसियों में से एक (सीबीआई) पर भरोसा रखें, जो समय रहते इस मामले को इसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाएगी।

Previous Post

यूपी को $1 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने में राज्य कर विभाग की भूमिका अहम: सीएम योगी

Next Post

क्वालिफायर एक में आज गुजरात से भिड़ेगी आरसीबी, चैंपियन पर खिताब बचाने का दबाव

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ
अमेठी

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या
अंबेडकरनगर

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर
Breaking News

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ
अंबेडकरनगर

पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

September 3, 2026 12:17 am
मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा
अंबेडकरनगर

मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

August 31, 2026 3:28 pm
यूपी की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जघन्य अपराधों में आई 85 प्रतिशत की कमी
अंबेडकरनगर

सीएम योगी अफसरों पर सख्त, कहा तय समय में पूरी करें विकास परियोजनाएं, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

August 28, 2026 12:47 am
Next Post
क्वालिफायर एक में आज गुजरात से भिड़ेगी आरसीबी, चैंपियन पर खिताब बचाने का दबाव

क्वालिफायर एक में आज गुजरात से भिड़ेगी आरसीबी, चैंपियन पर खिताब बचाने का दबाव

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
लखनऊ में पीपल का पेड़ काट हनुमान जी और भोलेनाथ को बुलडोजर से उठा ले गए अधिकारी

लखनऊ में पीपल का पेड़ काट हनुमान जी और भोलेनाथ को बुलडोजर से उठा ले गए अधिकारी

February 14, 2025 9:31 am
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
अयोध्या में दीपों की गंगा, 26 लाख दीपों से बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अयोध्या में दीपों की गंगा, 26 लाख दीपों से बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 20, 2025 4:19 pm
घर से महिला को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल से लाश मिलने के बाद फैली दहशत

घर से महिला को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल से लाश मिलने के बाद फैली दहशत

June 1, 2025 11:14 am
लखनऊ में कहासुनी के बाद प्रेमी को मरवा दी गोली

लखनऊ में कहासुनी के बाद प्रेमी को मरवा दी गोली

October 5, 2026 12:09 am
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

September 3, 2026 12:17 am
मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

August 31, 2026 3:28 pm
यूपी की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जघन्य अपराधों में आई 85 प्रतिशत की कमी

सीएम योगी अफसरों पर सख्त, कहा तय समय में पूरी करें विकास परियोजनाएं, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

August 28, 2026 12:47 am
नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

August 26, 2026 10:22 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

लखनऊ में कहासुनी के बाद प्रेमी को मरवा दी गोली

लखनऊ में कहासुनी के बाद प्रेमी को मरवा दी गोली

October 5, 2026 12:09 am
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In