• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » आज का पंचांग 26-07-2025

आज का पंचांग 26-07-2025

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
July 26, 2025 10:27 am

ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा

दिनांक: शनिवार, श्रावण शुक्ल द्वितीया

विक्रम संवत: 2082 (विश्वावसु)

शालिवाहन शक संवत: 1947 (सिद्धार्थी)

कलियुग संवत: 5126

माह: श्रावण

पक्ष: शुक्ल पक्ष

तिथि: द्वितीया – रात्रि 11:08 तक

दिन: शनिवार

नक्षत्र:

  • आश्लेषा (सायं 5:18 तक)
  • मघा (इसके पश्चात)

योग:

  • सिद्धि (सुबह 7:42 तक)
  • तत्पश्चात व्यतिपात

ऋतु: वर्षा

अयन: दक्षिणायण

सूर्योदय: प्रातः 5:21 बजे

सूर्यास्त: सायं 6:39 बजे

राहुकाल: प्रातः 9:00 से 10:30 बजे तक

दिशा शूल: पूर्व व दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ मानी गई है

दिशाशूल निवारण: शनिवार को घी और गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें, शुभ फलदायक रहेगा

विशेष: आज श्रावण शुक्ल द्वितीया तिथि है। धार्मिक अनुष्ठानों व शुभ कार्यों के लिए यह दिन विशेष माना जाता है।

आज का राशिफल

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए तेजी के साथ कुछ नए परिवर्तन का संकेत लेकर आया है। दिन की शुरुआत ऊर्जा से होगी लेकिन दोपहर होते-होते मूड थोड़ा बदल सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर बहस की नौबत आ सकती है संयम से काम लें। नौकरी में लगे लोग इस दौरान भाग-दौड़ में लगे रहने वाले हैं। कुछ नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन टाइम मैनेजमेंट की कमी कुछ समस्या पैदा कर सकती है। सहकर्मियों के साथ सहयोग ना रह पाए तो इसे लेकर ज्यादा टेंशन न लें। धन संबंधित मामलों में कोई रुकी हुई रकम वापस मिल सकती है, इसके अलावा कोई पुराना कर्ज चुकता हो सकता है। रिश्तों में थोड़ी निराशा रह सकती है, मन की बात कहने से पहले सोच-विचार जरूर करें। शरीर में अकड़न या थकान हो सकती है। गर्म पानी और हल्की स्ट्रेचिंग आपको राहत दे सकती है। शुभांक – 7 और शुभ रंग – लाल है।

वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहतर रह सकता है। इस समय घर में तो आप रहेंगे ही लेकिन आपको सभी का प्रेम भी मिलेगा। अपने अंदर से बेहद आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। काम को लेकर नए विचार आएंगे तो इस समय आपके पास काफी कुछ है जिसे लेकर आप आगे बढ़ सकते हैं। किसी नई तकनीकी या विचार में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। कारोबार के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस समय आप अपने भाई बंधुओं के साथ कुछ खर्च कर सकते हैं, लेकिन फिर भी बजट से आप खुद को संभाल लेंगे। किसी खास से बातचीत दिल को छू जाएगी। मैरिज लाइफ में पुराने रिश्ते फिर से जुड़ने का संकेत भी मिलता है। आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे और किसी फिटनेस से जुड़े काम में शामिल भी हो सकते हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए काम के लिहाज से व्यस्तता भरा रह सकता है। घर में कुछ कारणों से बातें दिल पर असर डालेंगे जिसके चलते समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। घर-परिवार में कोई छोटी बात बड़ी बन सकती है इसलिए धैर्य रखें। आप अपने काम को लेकर कुछ ज्यादा मेहनत करने वाले हैं इस समय आपके लिए आवश्यक है कि दूसरों की बातों में न आएं। खुद पर भरोसा रखें टीम में वाद-विवाद की स्थिति न बने इसके लिए सभी को समय देना बेहतर होगा। पैसों के मामले में स्थिति नार्मल रह सकती है। किसी फालतू खर्च से बचें, खासकर ऑनलाइन शॉपिंग से। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों से भ्रम न पालें। सिर दर्द या फिर गले में दर्द की शिकायत हो सकती है। अपनी सेहत का लगातार ध्यान रखें। शुभांक – 5 और शुभ रंग – आसमानी है।

कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए तेज रफ्तार का हो सकता है, लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। घरेलू माहौल में कुछ अनबन हो सकती है विशेषकर भाई-बहनों या जीवनसाथी के साथ। ऐसे में आपकी प्रतिक्रिया बहुत मायने रखेगी। दिन के उत्तरार्ध में मानसिक थकावट महसूस हो सकती है, लेकिन अगर आप खुद को थोड़ा समय दें, तो चीजें संभल सकती हैं। काम का भार अधिक हो सकता है। अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का दबाव रहेगा, और थोड़ी सी चूक पर बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आपकी नेतृत्व क्षमता निखर कर सामने आएगी। किसी पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है या घर के किसी सदस्य से आर्थिक हेल्प मिलने का संकेत है। अपने साथी से कुछ बातें शेयर न कर पाने से तनाव रहेगा लेकिन शाम होते होते स्थिति हल्की होने लगेगी ओर मन में भावनात्मक जुड़ाव की उम्मीद करेंगे। हाथ-पैरों में अकड़न या गर्दन में जकड़न की शिकायत हो सकती है गलत पॉश्चर या लंबे समय तक बैठे रहना कारण हो सकता है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – क्रीम है।

सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सभी चीजें सामने हैं बस सही समय का इंतज़ार करें। अपने फैसलों में स्पष्टता रखें किसी पुराने मित्र या मैटर से मुलाकात प्रेरणा दे सकती है। सामाजिक और पेशेवर नेटवर्किंग का लाभ मिलेगा। दिन के पहले हिस्से में थोड़ा धीमापन रहेगा लेकिन दोपहर बाद चीजें स्पष्ट होंगी। कोई नया प्रोजेक्ट या दिशा आपको कार्यस्थल पर आगे बढ़ने का मौका दे सकती है। कुछ तकनीकी चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अपने स्थायित्व और धैर्य से पार कर लेंगे। किसी अनुभवी की सलाह को नजरअंदाज न करें। आर्थिक रूप से दिन थोड़ा तंग हो सकता है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही। पुराने कर्ज या लोन की किश्तें याद रखें। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो बातचीत के अच्छे मौके मिल सकते हैं। पहले से रिलेशन में हैं तो एक दूसरे के लिए समय निकालें। फिटनेस को लेकर आप सजग रहेंगे इसके लिए जिम ज्वाइन कर सकते हैं या कोई एक्सरसाइज आपको अच्छी लग सकती है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – पीला है।

कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए हर चीज को लॉजिक से लेना मुश्किल रहेगा। कुछ बातों को लेकर उतार-चढ़ाव मन पर असर डालने वाले हैं। बच्चों या बड़ों से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। काम में ध्यान लगाने की कोशिश करेंगे लेकिन मन बार-बार भटकेगा। इस समय किसी मीटिंग या प्रेजेंटेशन में बात बनते-बनते रह सकती है लेकिन इससे निराश होने या हार मानने की जरूरत नहीं है। आपकी आने वाली कंडीशन बेहतर परिणाम देने वाली हो सकती है। ईमेल या डाक्यूमेंट्स भेजने से पहले दोबारा चेक जरूर करें। धन के मामले में दिन आर्थिक रूप से स्थिर रहेगा ना कोई बड़ा लाभ, ना कोई बड़ी हानि। घर में कुछ नए बदलाव के लिए खर्चों की योजना बन सकती है लेकिन टालना बेहतर होगा। रिश्ते में थोड़ी टेंशन रह सकती है, आप या आपका साथी किसी तीसरे की बातों से प्रभावित भी हो सकते हैं इसलिए थोड़ा शांति से काम लेना ही उचित होगा। मानसिक थकावट और नींद की कमी सिरदर्द का कारण बन सकती है, इस समय ऊंचाई या पानी वाले स्थान पर अधिक ख्याल से काम करें। शुभांक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है।

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा भावनात्मक हो सकता है। किसी पुराने अनुभव या बात को लेकर मन उदास हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की चिंता या उनके स्वास्थ्य से जुड़ा विषय आपके ध्यान में रहेगा। दिल की बातें मन में रखने के बजाय किसी भरोसेमंद से साझा करें आपको राहत मिलेगी। कुछ काम के कारण थोड़ी सुस्ती हो सकती है, इस समय लगेगा कि मेहनत के मुताबिक प्रशंसा नहीं मिल रही, लेकिन यह समय खुद पर ध्यान देने का है। सीनियर्स की अपेक्षाओं को समझना और उस दिशा में काम करना फायदे में रहेगा। इस समय यात्रा भी होने का समय बन रहा है। कोई घरेलू खर्च अचानक सामने आ सकता है जिससे बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। हालांकि किसी नजदीकी से आर्थिक सहायता या सलाह मिल सकती है। रिश्तों में गहराई तो होगी लेकिन कुछ कारणों से झुंझलाहट पैदा हो सकती है। पार्टनर के साथ पुरानी बातों को दोहराने से बचें। हल्का भोजन और शांत वातावरण में कुछ समय बिताना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – नीला है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए बदलाव का समय हो सकता है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की जरूरत होगी। इस समय घर और काम दोनों में बैलेंस बनाएं। सोशल स्तर में आपका रुतबा बढ़ सकता है और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। घर के बड़ों की ओर से काम का दबाव रह सकता है। ऑफिस में आपकी कुछ बातों और काम करने की क्वालिटी चमक सकती है। वैसे शायद आपके लिए कोई जल्दी से बोलना नहीं चाहे लेकिन फिर भी दूसरे आपकी एडवाइज पर काम करते दिखाई दे सकते हैं। कोई बड़ा काम आपकी अगुवाई में आगे बढ़ सकता है। इंटरव्यू या क्लाइंट मीटिंग जैसी बातें इस समय पक्ष में होंगी। बोनस या अतिरिक्त आय का संकेत दिखाई देता है, कोई बड़ा निर्णय लेने की स्थिति में आ सकते हैं। रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी। शाम के समय घूमने फिरने के लिए प्लान भी किया जा सकता है। सेहत की स्थिति वैसे तो सामान्य ही रहेगी बस अगर काम की अधिकता बनी रही तो थकान अपना असर दिखाने वाली होगी। शुभांक – 4 और शुभ रंग – लाल है।

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए जरूरी है कि हर छोटी बात को दिल पर न लें थोड़ा हल्कापन लाएं। वैसे भी दोपहर से स्थिति काफी बदलती दिखाई दे सकती है। हर चीज को अपने कंट्रोल में रखना चाहेंगे, लेकिन जब वैसा न हो तो झुंझलाहट हो सकती है। घर-परिवार में किसी सदस्य की बात आपको चुभ सकती है लेकिन तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। वर्क प्लेस में काम के प्रति आपकी मेहनत अधिकारियों को दिखाई देगी। छोटी-छोटी कमियों पर ध्यान दें जिससे गलतियां नहीं होंगी और परेशानी से भी बचेंगे। काम में डेडलाइन को लेकर तनाव रह सकता है। कारोबार में मुनाफा दोपहर बाद अपना असर दिखाने वाला होगा। इस समय किसी पुरानी योजना से लाभ मिल सकता है। अगर आप किसी लोन में उलझे हुए हैं तो उसके लिए कोई राहत या सलाह मिल सकती है। दांपत्य जीवन में आप अपने पार्टनर का साथ शाम को देख पाएंगे। कोई पुराना संपर्क फिर से सक्रिय हो सकता है फैसला सोच-समझकर लेने की आवश्यकता होगी। थकावट और माइग्रेन जैसी परेशानी रह सकती है। दिनभर के तनाव को कम करने के लिए कुछ रचनात्मक काम जैसे पढ़ना या संगीत सुनना उपयोगी रहेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए स्थिति मिले जुले अनुभव देने वाली हो सकती है। इस समय संतुलन में बने रहना चुनौती जैसा हो सकता है। घर के फैसलों को लेकर आपको सही तालमेल बैठाना होगा। भावनाएं और तर्क दोनों के बीच सही से काम करना मुश्किल होगा। ऑफिस में सहयोगी और वरिष्ठ दोनों से कुछ कमियों की चर्चा होने वाली है, इसलिए इस दौरान सुनने पर जोर दें अपनी बात अभी बाद में रखें क्योंकि आपकी समझदारी से काम निपटेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग या प्रस्तुति के दौरान फोकस रहना आवश्यक होगा। कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। घर में अचानक से किसी वस्तु की खरीदारी होगी जिससे बचत की योजना पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत भी पड़ेगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और जरूरी बातचीत के जरिए पुराने मतभेद खत्म होने पर काम करेंगे लेकिन इस पर धैर्य से ही आगे बढ़ना जरूरी होगा। आपको हल्की सी बेचैनी महसूस हो सकती है। दिन में थोड़ी देर आराम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शुभांक – 8 और शुभ रंग – हरा है।

कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए आरंभ से कुछ नई बातों से हो सकता है। इस समय दूसरों की हेल्प भी मिल सकती है जिससे रुके काम आसानी से होने लगेंगे। घर में बच्चों या फिर पार्टनर के मामले में स्थिति कुछ बेहतर रहेगी बस इस दौरान अगर हो सके तो सोशली संपर्क लिमिट में बनाए रखने की जरूरत होगी। काम को लेकर पार्टनरशिप में आगे रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कुछ नई योजनाओं पर बात हो सकती है। समस्या का समाधान ढूंढना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन मिलकर काम करने पर सफलता मिलेगी। नेतृत्व के गुण उभरेंगे और टीम आपका सम्मान करेगी। आर्थिक मामले संतोषजनक रह सकते हैं। इस समय घर में जरूरी सामान की खरीदारी हो सकती है। अपने साथी के साथ विश्वास और समझ से काम लें उनकी ओर से आप कही बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं लेकिन समय बीतने से अपने आप हल भी निकलेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। व्यायाम या ध्यान आपकी ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करेगा। शुभांक – 4 और शुभ रंग – सफेद है।

मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए इस समय घरेलू पक्ष की स्थिति काफी बातों में व्यस्त रख सकती है। भाई बहनों की मुश्किलें सुलझाने के लिए आप आगे रह सकते हैं। इस समय कोई यात्रा का योग भी बनेगा जिसके चलते घर के साथ साथ बाहरी कामों में भी आप आगे रहेंगे। बच्चों के साथ समय बिताना भी आपको अच्छा लगेगा। काम को लेकर गहरे विचार और योजना बनाने का है। कारोबार में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले हर पहलू को परखना जरूरी होगा। आपकी अंतर्दृष्टि आपको सही राह दिखाएगी। इस समय गैरजरूरी खरीदारी से बजट गड़बड़ा सकता है, इसलिए खर्च करने से पहले सोचें कि जरूरत है भी या नहीं। हो सकता है आपका पार्टनर व्यस्त हों या जवाब वैसा न मिले जैसी आपकी इच्छा होगी, इससे बेचैनी हो सकती है। कोई नई पहचान आकर्षित कर सकती है। मौसम के बदलाव की स्थिति सेहत को प्रभावित कर सकती है इसलिए संभव हो सके तो दोपहर में थोड़ी देर धूप लेना अच्छा रहेगा। शुभांक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

Previous Post

36 प्रकरणों की सुनवाई में आयोग सख्त, लापरवाह अफसरों को चेतावनी

Next Post

नवग्रहों को अनुकूल करने के सरल उपाय

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

साल 2026 का महाखगोलीय रोमांच: आज लगेगा साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा नजारा
अंबेडकरनगर

साल 2026 का महाखगोलीय रोमांच: आज लगेगा साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा नजारा

August 12, 2026 3:47 pm
धर्म और कर्तव्य की राह पर ही विजय: योगी आदित्यनाथ का संदेश
अंबेडकरनगर

सीएम ने अमर क्रांतिकारियों को याद कर काकोरी डकैती कांड को विदेशी हुकूमत की चूले हिला देने वाला कदम बताया

August 9, 2026 2:25 pm
घर में लाएं ये 8 चमत्कारी पौधे, चमकेगी किस्मत और बरसेगा धन
धर्म-कर्म/राशिफल

घर में लाएं ये 8 चमत्कारी पौधे, चमकेगी किस्मत और बरसेगा धन

July 19, 2026 10:33 am
सावन 2026: 23 साल बाद बन रहा है दुर्लभ महासंयोग, एक ही दिन नाग पंचमी और सोमवार
धर्म-कर्म/राशिफल

सावन 2026: 23 साल बाद बन रहा है दुर्लभ महासंयोग, एक ही दिन नाग पंचमी और सोमवार

July 16, 2026 10:26 am
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026: आज से शुरू हो रही है गुप्त साधना; जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
धर्म-कर्म/राशिफल

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026: आज से शुरू हो रही है गुप्त साधना; जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

July 15, 2026 9:41 am
गुरु पूर्णिमा 2026: जानिए क्यों कहा गया है ‘गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः’, क्या है इसका अर्थ
धर्म-कर्म/राशिफल

गुरु पूर्णिमा 2026: जानिए क्यों कहा गया है ‘गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः’, क्या है इसका अर्थ

July 14, 2026 11:51 am
Next Post
नवग्रहों को अनुकूल करने के सरल उपाय

नवग्रहों को अनुकूल करने के सरल उपाय

मेंथा किसानों की दुश्वारियों पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग

मेंथा किसानों की दुश्वारियों पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
पीएम ने पेरिस ओलंपिक के समापन पर भारतीय दल की खूब सराहना की

पीएम ने पेरिस ओलंपिक के समापन पर भारतीय दल की खूब सराहना की

August 12, 2024 3:23 pm
बोले कार्तिक,भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 दोनों फिल्में करेंगी अच्छा प्रदर्शन

बोले कार्तिक,भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 दोनों फिल्में करेंगी अच्छा प्रदर्शन

October 14, 2024 12:45 pm
अयोध्या में नए वर्ष का धार्मिक उल्लास, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

अयोध्या में नए वर्ष का धार्मिक उल्लास, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

December 31, 2025 9:45 am
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

September 3, 2026 12:17 am
मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

August 31, 2026 3:28 pm
यूपी की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जघन्य अपराधों में आई 85 प्रतिशत की कमी

सीएम योगी अफसरों पर सख्त, कहा तय समय में पूरी करें विकास परियोजनाएं, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

August 28, 2026 12:47 am
नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

August 26, 2026 10:22 pm
प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

August 26, 2026 12:16 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In