• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » तीन गांवों में 117 करोड़ के मुआवजा घोटाले में 12 से अधिक सीईओ-एसीईओ फंसे, सुप्रीम आदेश जारी

तीन गांवों में 117 करोड़ के मुआवजा घोटाले में 12 से अधिक सीईओ-एसीईओ फंसे, सुप्रीम आदेश जारी

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
December 11, 2025 3:41 pm

गड़बड़ी का पहला खुलासा साल 2021 में हुआ था

नोएडा,संवाददाता : जमीन अधिग्रहण मुआवजे में हुई गड़बड़ियों वाला मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इस मुद्दे पर सुनवाई करते हुए गंभीर रुख अपनाया और एसआईटी को जांच तेज करने और तय समय में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। इस केस की सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भुइयां और एन. कोटिस्वर सिंह की बेंच ने की। सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने साफ किया कि यह जांच किसानों को परेशान करने के लिए नहीं की जा रही है। यह जांच उन अधिकारियों की भूमिका को जानने के लिए की जा रही है, जिन्होंने मुआवजा देने में घोटाला किया।

जांच तेज करने के दिए आदेश

सुनवाई के दौरान नोएडा प्राधिकरण की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बेंच को बताया कि SIT की चल रही जांच की रिपोर्ट दे दी गई है और साथ ही एसआईटी ने इस जांच के लिए तीन महीने का और समय मांगा है, लेकिन इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि इस जांच के लिए पहले काफी समय दिया जा चुका है। कोर्ट ने एसआईटी को जांच तेज करने के आदेश देते हुए दो महीने का समय दे दिया।

12 से ज्यादा सीईओ-एसीईओ की भूमिका पर सवाल

इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आदेश दिए कि नोएडा प्राधिकरण मे पिछले 10 से 15 सालों में जितने भी अधिकारी मुआवजा वितरण में शामिल रहे हैं, सबकी जांच की जाए। इसके चलते 12 से ज्यादा CEO, SEO और OSD जांच के घेरे में आ गए हैं। मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि जिन भी किसानों को ज्यादा भुगतान किया गया है, उन्हें सजा नहीं मिलेगी। किसानों की ओर से वकील सिद्धार्थ दवे ने बेंच से किसानों की रक्षा की गुहार लगाते हुए बताया कि किसानों को एसआईटी से बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस मिल रहे हैं। इस पर अदालत ने कहा कि जांच के दौरान किसानों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

प्राधिकरण अधिकारियों की दलील

नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि किसानों ने उन्हें गलत जानकारी देकर ज्यादा मुआवजा लेने की कोशिश की। उन्होंने झूठे तथ्य सामने रखकर दावे किए कि उनका हाईकोर्ट में मामला लंबित है, जिसमें 297 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से मुआवजे की मांग की गई है। हैरानी वाली बात ये है कि प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों की इस जानकारी का क्रॉस वेरिफिकेशन नहीं किया और ज्यादा मुआवजे वाली फाइलों को मंजूरी देकर आगे भेज दिया।

गांवों में करोड़ों के मुआवजे पर उठे सवाल

यह जांच मुख्य रूप से गेझा तिलपताबाद, नंगला और भूड़ा गांवों से जुड़ी है, जहां अपात्र किसानों को लगभग 117 करोड़ रुपये तक का मुआवजा दे दिया गया था। पहले की एसआईटी रिपोर्ट पर कोर्ट ने यह टिप्पणी भी की थी कि इतनी बड़ी गड़बड़ी सिर्फ दो-तीन वर्कर्स से नहीं हो सकती। साथ ही उन्होंने एसआईटी के अभी तक के किए गए काम की तारीफ भी की। कोर्ट ने अब जांच का दायरा बढ़ा दिया है, जिसके बाद अब जांच में सीईओ के अलावा एसीईओ और सीएलए भी जांच के दायरे में आ गए हैं। जांच का दायरा बढ़ाने के पीछे कारण यह था कि अगर एक रुपये का भी मुआवजा देना होता है तो उस फाइल की सीईओ मंजूरी देता है। एसआईटी ने लगभग दो साल पहले इस मामले पर रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें अदालत इस बात पर सहमत नहीं हो पाई थी कि इतनी बड़ी गड़बड़ी में सिर्फ दो या तीन अधिकारी ही शामिल हो सकते हैं।

पहले भी उठ चुका है मामला

गड़बड़ी का पहला खुलासा साल 2021 में हुआ था, जब प्राधिकरण की तत्कालीन सीईओ रितु माहेश्वरी ने जांच समिति बनाई। उस समय पता चला था कि अदालत के एक आदेश का फायदा उठाकर कई किसानों को गलत तरीके से ज्यादा मुआवजा दे दिया गया था। सबसे बड़ा मामला 2015 में सामने आया था, जब एक अपात्र किसान रामवती को 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा दे दिया गया था। इसके बाद प्राधिकरण ने दो अधिकारियों और एक किसान के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। उसके बाद विधि अधिकारी वीरेंद्र नागर को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद 11 और मामलों में गड़बड़ी सामने आई। इन मामलों को लेकर भी प्राधिकरण ने एफआईआर करवाई थी।

किन अधिकारियों ने फाइलें आगे बढ़ाईं?

जांच में जिन नामों का जिक्र आता है, उनमें तत्कालीन सहायक विधि अधिकारी वीरेंद्र सिंह नागर, विधि अधिकारी दिनेश कुमार सिंह और विधि सलाहकार राजेश कुमार और मृतक कनिष्ठ सहायक मदनलाल मीना शामिल हैं। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए पिछले 10 से 15 सालों के बीच जितने भी अधिकारी नोएडा प्राधिकरण में तैनात रहे हैं, सबकी जांच करने का आदेश दिया है। इससे प्राधिकरण में मुआवजा निर्धारण से जुड़े अधिकारियों में खलबली मच गई है।

Previous Post

सर्राफा व्यवसायी असुरक्षित, लगातार हो रहा उत्पीड़नः राजेश सोनी

Next Post

भारत बनेगा वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा का केंद्र, डब्ल्यूएचओ समिट की तैयारियाँ तेज

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ
अमेठी

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या
अंबेडकरनगर

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ
अंबेडकरनगर

पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

September 3, 2026 12:17 am
मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा
अंबेडकरनगर

मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

August 31, 2026 3:28 pm
यूपी की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जघन्य अपराधों में आई 85 प्रतिशत की कमी
अंबेडकरनगर

सीएम योगी अफसरों पर सख्त, कहा तय समय में पूरी करें विकास परियोजनाएं, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

August 28, 2026 12:47 am
नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट
अंबेडकरनगर

नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

August 26, 2026 10:22 pm
Next Post
भारत बनेगा वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा का केंद्र, डब्ल्यूएचओ समिट की तैयारियाँ तेज

भारत बनेगा वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा का केंद्र, डब्ल्यूएचओ समिट की तैयारियाँ तेज

काशी को मिली देश की पहली हाइड्रोजन जलयान की सौगात

काशी को मिली देश की पहली हाइड्रोजन जलयान की सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
पीएम ने पेरिस ओलंपिक के समापन पर भारतीय दल की खूब सराहना की

पीएम ने पेरिस ओलंपिक के समापन पर भारतीय दल की खूब सराहना की

August 12, 2024 3:23 pm
अयोध्या में नए वर्ष का धार्मिक उल्लास, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

अयोध्या में नए वर्ष का धार्मिक उल्लास, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

December 31, 2025 9:45 am
बोले कार्तिक,भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 दोनों फिल्में करेंगी अच्छा प्रदर्शन

बोले कार्तिक,भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 दोनों फिल्में करेंगी अच्छा प्रदर्शन

October 14, 2024 12:45 pm
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

September 3, 2026 12:17 am
मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

August 31, 2026 3:28 pm
यूपी की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जघन्य अपराधों में आई 85 प्रतिशत की कमी

सीएम योगी अफसरों पर सख्त, कहा तय समय में पूरी करें विकास परियोजनाएं, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

August 28, 2026 12:47 am
नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

August 26, 2026 10:22 pm
प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

August 26, 2026 12:16 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In