• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Sunday, September 20, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » आज का पंचांग

आज का पंचांग

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
January 18, 2025 9:56 am

ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र

दिनांक – 18 जनवरी 2025

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत – 1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 02:55 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – शोभन रात्रि 01:33 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक

सूर्योदय – 06:41

सूर्यास्त – 05:19

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पंचमी वृद्धि तिथि

विशेष- पंचमी

ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं-

मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।

सर्वफलप्रदायक माघ मास व्रत

13 जनवरी से लेकर 12 फरवरी तक माध स्नान पुण्यदायी स्नान सुधारे स्वभाव, माघ मास में प्रात:स्नान (ब्राम्हमुहूर्त में स्नान) सब कुछ देता है | आयुष्य लंबा करता है, अकाल मृत्यु से रक्षा करता है, आरोग्य, रूप, बल, सौभाग्य व सदाचरण देता है | जो बच्चे सदाचरण के मार्ग से हट गये हैं, उन्हें भी पुचकारकर, इनाम देकर भी प्रात:स्नान कराओ तो उन्हें समझाने से, मारने-पीटने से या और कुछ करने से वे उतना नहीं सुधर सकते हैं। घर से निकाल देने से भी इतना नहीं सुधरेंगे जितना माघ मास में सुबह का स्नान करने से वे सुधरेंगे। तो माघ स्नान से सदाचार, संतानवृद्धि, सत्संग, सत्य आचरण उदारभाव आदि का प्राकट्य होता है | व्यक्ति की सुंदरता माने समझ उत्तम गुणों से सम्पन्न हो जाती है | उसकी दरिद्रता और पाप दूर हो जाते हैं | दुर्भाग्य का कीचड़ सूख जाता है | माघ मास में सत्संग-प्रात:स्नान जिसने किया, उसके लिए नरक का डर सदा के लिए खत्म हो जाता है | मरने के बाद वह नरक में नहीं जायेगा | माघ मास के प्रात:स्नान से वृत्तियाँ निर्मल होती हैं, विचार ऊँचे होते हैं | समस्त पापों से मुक्ति होती है | ईश्वरप्राप्ति नहीं करनी हो तब भी माघ मास का सत्संग और पुण्यस्नान स्वर्गलोक तो सहज में ही तुम्हारा पक्का करा देता है | माघ मास का पुण्यस्नान यत्नपूर्वक करना चाहिए।

यत्नपूर्वक माघ मास के प्रात:स्नान से विद्या निर्मल होती है | मलिन विद्या क्या है ? पढ़-लिखकर दूसरों को ठगो, दारु पियो, क्लबों में जाओ, बॉयफ्रेंड – गर्लफ्रेंड करो – यह मलिन विद्या है | लेकिन निर्मल विद्या होगी तो इस पापाचरण में रूचि नहीं होगी | माघ के प्रात:स्नान से निर्मल विद्या व कीर्ति मिलती है | ‘अक्षय धन’ की प्राप्ति होती है | रूपये – पैसे तो छोड़के मरना पड़ता है | दूसरा होता है ‘अक्षय धन’, जो धन कभी नष्ट न हो उसकी भी प्राप्ति होती है समस्त पापों से मुक्ति और इन्द्रलोक अर्थात स्वर्गलोक की प्राप्ति सहज में हो जाती है। ‘पद्म पुराण’ में भगवान राम के गुरुदेव वसिष्ठजी कहते हैं कि ‘वैशाख में जलदान. अन्नदान उत्तम माना जाता है और कार्तिक में तपस्या, पूजा लेकिन माघ में जप, होम और दान उत्तम माना गया है।’

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक: 9, 18, 27
शुभ अंक: 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष: 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव: हनुमान जी, मां दुर्गा
शुभ रंग: लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल:

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन व्यक्तित्व निखरा रहने से आप जहां भी रहेंगे वहां अपनी अलग पहचान बनाएंगे। कार्य क्षेत्र से धन के साथ-साथ वर्चस्व में भी वृद्धि होगी। कई दिनों से चल रहा प्रयास आज रंग लाएगा व्यापार को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। आज आपकी उदारता से सहकर्मी भी प्रसन्न रहेंगे। आपमें नेतृत्व करने की प्रबल अभिलाषा रहेगी जो की शीघ्र पूर्ण होने वाली है। परिजनों की जरूरतों को पूर्ण करने से घर में प्रेम का वातावरण रहेगा। बुजुर्गों के साथ भावनात्मक संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मध्याह्न बाद थोड़े आशंकित रहेंगे मौसम का प्रभाव शरीर पर देखने को मिलेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका आज का दिन लगभग चिंता परेशानी में ही व्यतीत होने वाला है। प्रातः काल से दिमाग़ को ठंडा रखने का प्रयास करेंगे लेकिन आसपास का वातावरण क्रोध दिलाएगा। घरेलु कलह के कारण दोपहर तक बेचैनी रहेगी। आवेश में आकर आज किसी प्रियजन का दिल दुखाएंगे इसकी ग्लानि भी मन में रहेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर भी आज विशेष खर्च हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर आय के साधन उपलब्ध होने के बाद भी बेमन से कार्य करने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। मानसिक तनाव को ना बढ़ने दे अन्यथा रक्तचाप के साथ अन्य शारीरिक समस्या जन्म ले सकती है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। परन्तु आज घरेलु खर्च अधिक रहने से आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। घर में दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। मित्र-परिजन आज आपकी दरियादिली के कायल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज मध्याह्न तक ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे मध्याह्न के बाद गंभीर होकर कार्य में जुटने से और संतोषजनक व्यवसाय होने से धन की आमद बनी रहेगी। सामाजिक कार्य से अथवा धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आरोग्य लगभग सामान्य ही रहेगा। भूख लगने पर ही खाएं अन्यथा पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन भी सुख शांति से व्यतीत करेंगे। आलस्य आज अधिक रह सकता है जिससे दिनचर्या दिन के आरंभ से ही धीमी रहेगी लेकिन भाग्य का साथ मिलने से कार्य-व्यवसाय से आज भी उम्मीद के अनुसार लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों पर समय के साथ धन भी खर्च करेंगे छवि बेहतर बनेगी। कमीशन अथवा थोक के व्यवसाय में अधिक लाभ होगा। नौकरी पेशाओ को अतिरिक्त कार्य मिलने से परेशानी आएगी लेकिन इसका लाभ मिलने से संतोष होगा। परिजनों से आत्मियता बनी रहेगी लेकिन पत्नी से शंकालु प्रवृत्ति के चलते विवाद भी हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज कार्य क्षेत्र से समय निकाल कर एकांत में समय व्यतीत करना पसंद करेंगे घरेलु कार्य में फंस कर आज का दिन खराब ना हो ये शंका दिमाग में लगी रहेगी लेकिन इसमें कुछ न कुछ व्यवधान जरूर आएगा। कार्य व्यवसाय में आज थोड़े समय में ही दिन भर की पूर्ति कर लेंगे। संतोषजनक धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन सामान्य ही रहेगा। मध्यान के बाद का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। घर में आज आपकी कोई बात किसी परिजन को चुभ सकती है। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान हो सकते हैं।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपको आज का दिन विवेकी व्यवहार से बिताने की सलाह है। आपके ऊपर कई लोगो की नजर रहेगी लोग आज आपकी छोटी-छोटी गलतियां तलाशेंगे। आज सुनेंगे सबकी लेकिन ना तो खुद कुछ करेंगे ना किसी और को ही करने देंगे। मौज-शौक की प्रवृत्ति परेशानी में डाल सकती है। मन में आध्यात्मिक विचार भी रहेंगे परन्तु इनका पालन नहीं कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। धन सम्बंधित कार्य देरी से बनेंगे आवश्यकता के समय औरों का मुंह ताकेंगे। मनमाना व्यवहार करने से बचें। सेहत भी बीच-बीच में नरम होने की संभावना है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन हर प्रकार से लाभदायक रहने वाला है। विशेषकर कार्य क्षेत्र पर आज आपकी रुकी हुई योजनाओं में आकस्मिक गति आने से धन लाभ के मार्ग खुलेंगे नौकरी पेशाओ को भी अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा लेकिन कोई उलझन में डालने वाला कार्य भी मिलने से कुछ परेशानी होगी। परिवार में भी आज आपसी सौहार्द बनने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। पत्नी का सहयोग आज महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा। कार्य भर बढ़ने से पर्यटन सैर की योजना अधूरी रह सकती है। शरीर में वात का प्रकोप रहने से जोड़ो अथवा शरीर में दर्द अकड़न की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आज का दिन प्रेम-प्रसंगों में यादगार अनुभूति कराएगा। प्रातः काल से ही लघु यात्रा की योजना बनाएंगे। आज फिजूल खर्च भी अधिक रहने वाला है जिस पर नियंत्रण की आवश्यकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम के कारण कार्य व्यवसाय का दायित्व आज नौकरों अथवा सहकर्मियों के ऊपर छोड़ना पड़ेगा जिसके कारण लाभ की ज्यादा अपेक्षाएं ना रखें। परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित हो सकते हैं। कार्य स्थल के साथ पारिवारिक वातावरण भी अस्तव्यस्त रहेगा। धन लाभ सामान्य से कम रहेगा। सेहत छुटपुट बातों को छोड़ ठीक रहेगी रात्रि के बाद अत्यंत थकान बुखार आने की संभावना है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। किसी दिव्य अनुभूति के कारण आध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। धार्मिक क्रियाओं में समय एवं धन का सदुपयोग करेंगे लेकिन कार्य का बोझ आज अधिक रहने के कारण धार्मिक कार्यों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे या ध्यान इधर-उधर भटकेगा। आर्थिक उलझने रहने पर भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। संध्या के बाद किसी भी काम में थोड़े से प्रयास से सफलता मिल सकती है। परिजनों विशेष बुजुर्गों का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ कमी का भी अनुभव करेंगे। आज की यात्रा कुछ ना कुछ लाभ देकर जाएगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह है। असंयमित दिनचर्या के कारण आज शारीरिक रूप से कमजोरी थकान अनुभव होगी अकस्मात बुखार आने की भी संभावना है। आकस्मिक यात्रा के योग दुविधा में डाल सकते है यथा संभव आज यात्रा टालें। कार्य क्षेत्र पर आज मन मारकर काम करना पड़ेगा कम समय में अधिक लाभ कमाने के प्रलोभन में आकर आज कोई भी वर्जित कार्य ना करें धन के साथ सम्मान हानि हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाये अन्यथा जरूरत के समय परेशानी होगी। उधारी के व्यवहार संयमित रखें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन व्यापारियों के लिए लाभदायक रहेगा लेकिन इसके लिये आलस्य का त्याग करना पड़ेगा। आपके पूर्व नियोजित कार्यक्रम अधिक व्यस्तता के कारण निरस्त होंगे लेकिन आज किए नए खासकर जोखिम के कार्यों से अधिक लाभ की संभावना है। आज परिवार के ऊपर बजट से ऊपर खर्च करना पड़ेगा। सेहत आज सामान्य ही रहेगी लेकिन अनियमित दिनचर्या के कारण कमर पीठ दर्द की शिकायत रह सकती है। संध्या के बाद थोड़ा मनोरंजन होने से थकान मिटेगी। गृहस्थ जीवन शांत रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपको मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। दिन के आरंभ से मध्याह्न तक किसी कार्य को करने के लिये जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे आज आप पुराने कार्यों को विराम देकर नए अनुबंध हाथ में लेने के प्रयास करेंगे परंतु इसमें कई व्यवधान आ सकते हैं प्रयासरत रहें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों को आज अतरिक्त कार्य करने का शुभ फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में विलम्ब होगा लेकिन धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत करेंगे। सर्दी के कारण जुखाम बुखार की शिकायत हो सकती है।

Previous Post

पीएम मोदी ने किया ऑटो एक्सपो 2025 का उद्घाटन, इलेक्ट्रिक वाहनों पर होगा फोकस

Next Post

भारतीय रुपये की गिरती कीमतों से बढ़ेगा महंगाई का दबाव

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

साल 2026 का महाखगोलीय रोमांच: आज लगेगा साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा नजारा
अंबेडकरनगर

साल 2026 का महाखगोलीय रोमांच: आज लगेगा साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा नजारा

August 12, 2026 3:47 pm
धर्म और कर्तव्य की राह पर ही विजय: योगी आदित्यनाथ का संदेश
अंबेडकरनगर

सीएम ने अमर क्रांतिकारियों को याद कर काकोरी डकैती कांड को विदेशी हुकूमत की चूले हिला देने वाला कदम बताया

August 9, 2026 2:25 pm
घर में लाएं ये 8 चमत्कारी पौधे, चमकेगी किस्मत और बरसेगा धन
धर्म-कर्म/राशिफल

घर में लाएं ये 8 चमत्कारी पौधे, चमकेगी किस्मत और बरसेगा धन

July 19, 2026 10:33 am
सावन 2026: 23 साल बाद बन रहा है दुर्लभ महासंयोग, एक ही दिन नाग पंचमी और सोमवार
धर्म-कर्म/राशिफल

सावन 2026: 23 साल बाद बन रहा है दुर्लभ महासंयोग, एक ही दिन नाग पंचमी और सोमवार

July 16, 2026 10:26 am
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026: आज से शुरू हो रही है गुप्त साधना; जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
धर्म-कर्म/राशिफल

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026: आज से शुरू हो रही है गुप्त साधना; जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

July 15, 2026 9:41 am
गुरु पूर्णिमा 2026: जानिए क्यों कहा गया है ‘गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः’, क्या है इसका अर्थ
धर्म-कर्म/राशिफल

गुरु पूर्णिमा 2026: जानिए क्यों कहा गया है ‘गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः’, क्या है इसका अर्थ

July 14, 2026 11:51 am
Next Post
भारतीय रुपये की गिरती कीमतों से बढ़ेगा महंगाई का दबाव

भारतीय रुपये की गिरती कीमतों से बढ़ेगा महंगाई का दबाव

परिवार के छह लोगों की हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, दंपती को मृत्युदंड

परिवार के छह लोगों की हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, दंपती को मृत्युदंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

August 26, 2026 10:22 pm
पीएम ने पेरिस ओलंपिक के समापन पर भारतीय दल की खूब सराहना की

पीएम ने पेरिस ओलंपिक के समापन पर भारतीय दल की खूब सराहना की

August 12, 2024 3:23 pm
हनुमानगढ़ी अखाड़ा ने महेश योगी को दी कड़ी चेतावनी

हनुमानगढ़ी अखाड़ा ने महेश योगी को दी कड़ी चेतावनी

December 23, 2025 12:01 pm
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

September 3, 2026 12:17 am
मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

August 31, 2026 3:28 pm
यूपी की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जघन्य अपराधों में आई 85 प्रतिशत की कमी

सीएम योगी अफसरों पर सख्त, कहा तय समय में पूरी करें विकास परियोजनाएं, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

August 28, 2026 12:47 am
नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

August 26, 2026 10:22 pm
प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

August 26, 2026 12:16 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In