अमेठी, संवाददाता :अमेठी जनपद के विकास खंड भादर की ग्राम सभा घोरहा निवासी अशोक सिंह ‘हिटलर’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं। वर्ष 1995 से वह कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। लंबे समय से पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती के लिए उनका समर्पण कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय रहा है।
अशोक सिंह ‘हिटलर’ संगठन की बैठकों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। चाहे बैठक अमेठी में हो या दिल्ली में, वह अपने निजी खर्च पर पहुंचकर पार्टी गतिविधियों में शामिल होते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा नए कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्हें गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक जीवन रहेगा, तब तक वह कांग्रेस पार्टी की सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
प्रतिदिन सुबह से शाम तक वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने, जनसमस्याओं पर चर्चा करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। उनका राजनीतिक जीवन समर्पण, सक्रियता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का उदाहरण माना जाता है।


















