• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » 12 वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या, भूसे के कमरे में मिला शव

12 वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या, भूसे के कमरे में मिला शव

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
October 28, 2025 10:01 am

प्रॉपर्टी विवाद में वारदात की आशंका, भयावह था कमरे के भीतर का नजारा

झांसी ,संवाददाता : झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र के पुरा गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 12 वर्षीय साहिल यादव नामक बच्चे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। शव को खेत पर बने भूसे के कमरे में छिपाया गया था, जिसके बाहर से ताला बंद था। जब साहिल शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की। खेत पर पहुंचे तो कमरा बंद मिला। दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए — साहिल का शव भूसे के बीच पड़ा था।

भैंसें लाने गया था बच्चा, फिर नहीं लौटा घर

साहिल के चाचा सुंदर सिंह ने बताया कि साहिल बबीना के मॉर्डन पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था। सोमवार को वह स्कूल नहीं गया था। दोपहर करीब 2 बजे वह भैंसें लाने खेत पर गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। मां कांति देवी बेचैन होकर खेत पहुंचीं तो कमरे का ताला बंद देखकर उन्हें शक हुआ। परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और जब ताला खोला गया तो भीतर का नजारा भयावह था।

भूसे में मिला खून से सना हंसिया

कमरे के अंदर भूसे के बीच खून से सना हंसिया मिला, जिससे हत्या किए जाने की आशंका है। बच्चे के गले और प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म थे। घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मां और पिता अपने इकलौते बेटे का शव देखकर बेसुध हो गए। मृतक के पिता रंजीत यादव ने आरोप लगाया है कि उनके भाई अवतार सिंह और भाभी मंजू ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते यह हत्या की है। परिवार के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच खलिहान की जमीन को लेकर छह वर्षों से विवाद चल रहा था और बोलचाल तक बंद थी। पिता ने आशंका जताई कि पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए साहिल की हत्या की गई।

इकलौता बेटा खोकर टूटा परिवार

साहिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी 10 वर्षीय एक छोटी बहन है। पिता रंजीत एक फैक्ट्री में काम करते हैं, जबकि मां कांति देवी गृहिणी हैं।
गांव में मातम का माहौल है और हर कोई स्तब्ध है कि रिश्तेदारी में इतनी निर्दयता कैसे हो सकती है।

एसएसपी और फोरेंसिक टीम मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, सीओ सदर अरीबा नोमान और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे को सील कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी ने मृतक के पिता से जानकारी ली और कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

दो रिश्तेदार हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने पिता की तहरीर पर साहिल के ताऊ अवतार सिंह और ताई मंजू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम बनाई गई है और मामले की सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है ताकि हत्या की असली वजह सामने लाई जा सके।

Previous Post

‘मोंथा’ चक्रवात का खतरा: आंध्र तट की ओर बढ़ा भीषण तूफान, 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Next Post

28 से 31 अक्टूबर को तांडव मचाएगी बारिश! इन जिलों में चार दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

धर्म और कर्तव्य की राह पर ही विजय: योगी आदित्यनाथ का संदेश
अंबेडकरनगर

सीएम ने अमर क्रांतिकारियों को याद कर काकोरी डकैती कांड को विदेशी हुकूमत की चूले हिला देने वाला कदम बताया

August 9, 2026 2:25 pm
मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

August 8, 2026 1:23 pm
उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 7, 2026 2:03 pm
लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
Breaking News

लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

August 4, 2026 5:03 pm
श्रवण साहू हत्याकांड: दस साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा, एक गनर हटाया, दूसरे को हटाने की नोटिस से परिवार खौफजदा
क्राइम

August 3, 2026 7:46 pm
कांग्रेस संगठन के समर्पित सिपाही हैं अशोक सिंह ‘हिटलर’
अमेठी

July 31, 2026 8:17 pm
Next Post
28 से 31 अक्टूबर को तांडव मचाएगी बारिश! इन जिलों में चार दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल

28 से 31 अक्टूबर को तांडव मचाएगी बारिश! इन जिलों में चार दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल

कलश यात्रा से उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा जल भर कर महिलाओं ने निकाली शोभा यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सफलता की उड़ान: दूसरे प्रयास में नैन्सी ने क्रैक की नीट परीक्षा, बढ़ाया अमेठी का मान

July 17, 2026 6:04 pm
“आग लगने पर पानी की टंकी फाड़ दें, बच जाएगी सबकी जान” पीएसी के पूर्व स्टाफ अफसर का अनोखा ‘लाइफ हैक’

July 16, 2026 4:56 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
फैजुल्लागंज ‘तृतीय’ वार्ड के पार्षद ललित किशोर तिवारी की माँ का निधन

July 16, 2026 11:26 am
घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर

July 31, 2026 8:21 pm
वसूली ऐसे करो कि नौकरी पर भी आंच न आए और जेब भी रहे गर्म’ उत्तर प्रदेश के इस कोतवाली में नवागत पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग

August 6, 2026 11:00 am
भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत की परवाह ने साइकिल से बढ़ाई दोस्ती: अमेठी में बढ़ी डिमांड, दुकानदारों के खिले चेहरे

July 15, 2026 10:03 am
धर्म और कर्तव्य की राह पर ही विजय: योगी आदित्यनाथ का संदेश

सीएम ने अमर क्रांतिकारियों को याद कर काकोरी डकैती कांड को विदेशी हुकूमत की चूले हिला देने वाला कदम बताया

August 9, 2026 2:25 pm
मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

August 8, 2026 1:23 pm
उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय: 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 7, 2026 2:03 pm
लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

लखीमपुर के कटेला फार्म में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

August 4, 2026 5:03 pm
वसूली ऐसे करो कि नौकरी पर भी आंच न आए और जेब भी रहे गर्म’ उत्तर प्रदेश के इस कोतवाली में नवागत पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग

वसूली ऐसे करो कि नौकरी पर भी आंच न आए और जेब भी रहे गर्म’ उत्तर प्रदेश के इस कोतवाली में नवागत पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग

August 6, 2026 11:00 am
श्रवण साहू हत्याकांड: दस साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा, एक गनर हटाया, दूसरे को हटाने की नोटिस से परिवार खौफजदा

श्रवण साहू हत्याकांड: दस साल बाद फिर मंडरा रहा खतरा, एक गनर हटाया, दूसरे को हटाने की नोटिस से परिवार खौफजदा

August 3, 2026 7:46 pm
कांग्रेस संगठन के समर्पित सिपाही हैं अशोक सिंह ‘हिटलर’

कांग्रेस संगठन के समर्पित सिपाही हैं अशोक सिंह ‘हिटलर’

July 31, 2026 8:17 pm
घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर

घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और पब्लिक से शालीन व्यवहार पर नए कमिश्नर का जोर

July 31, 2026 8:21 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

धर्म और कर्तव्य की राह पर ही विजय: योगी आदित्यनाथ का संदेश

सीएम ने अमर क्रांतिकारियों को याद कर काकोरी डकैती कांड को विदेशी हुकूमत की चूले हिला देने वाला कदम बताया

August 9, 2026 2:25 pm
मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

मायावती का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा ‘पीडीए’ के ‘पी’ को पंडित बताना राजनीतिक छल और स्वार्थ

August 8, 2026 1:23 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In