• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Saturday, June 20, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » बिहार चुनाव 2025: सत्ता के समीकरणों के बीच जनता की कसौटी पर लोकतंत्र

बिहार चुनाव 2025: सत्ता के समीकरणों के बीच जनता की कसौटी पर लोकतंत्र

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
October 29, 2025 8:24 am

गठबंधनों के शोर में शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन जैसे असल मुद्दे पीछे छूट गए हैं

पटना,संवाददाता : बिहार की सियासत एक बार फिर जनता की कसौटी पर खड़ी है। यह वही धरती है जिसने लोकतंत्र की नींव रखी—जहां वैशाली ने जनाधिकारों की आवाज़ उठाई, बुद्ध ने करुणा सिखाई, चाणक्य ने राजनीति का सूत्र दिया और जयप्रकाश नारायण ने जनक्रांति की मशाल जलाई। लेकिन आज वही बिहार फिर चुनावी रणभूमि में है, जहां मतदाता मुद्दों और दृष्टि की तलाश में है, जबकि राजनीतिक दल जातीय गणित और सत्ता-संतुलन की बाज़ी में उलझे हैं।

बदलते समीकरण, बढ़ता भ्रम

बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा निर्णायक रहे हैं, लेकिन इस बार तस्वीर और पेचीदा दिख रही है। पटना की गलियों में नारे कम और सवाल ज़्यादा हैं—“कौन किसके साथ जाएगा?” कभी ‘सुशासन बाबू’ कहे जाने वाले नीतीश कुमार अब ‘यू-टर्न’ राजनीति के प्रतीक बन चुके हैं। महागठबंधन और एनडीए के बीच लगातार बदलते रिश्तों ने जनता को उलझा दिया है। छठ के माहौल में लोगों का कहना है कि गठबंधनों के शोर में शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन जैसे असल मुद्दे पीछे छूट गए हैं। वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम किसी भी बड़े गठबंधन के लिए चुनौती बन सकती हैं।

चेहरों की भरमार, ‘भरोसे’ की तलाश

इस बार का चुनाव मुद्दों से ज़्यादा चेहरों की लड़ाई बन गया है। एनडीए की ओर से नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी जैसे नेता मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन ने तेजस्वी यादव, अखिलेश प्रसाद सिंह, कन्हैया कुमार, शकील अहमद और मुकेश सहनी पर भरोसा जताया है। जनता के लिए अब सवाल है — चेहरा कौन नहीं, भरोसेमंद कौन?

महिलाओं और युवाओं पर फोकस

पिछले चुनावों की तरह इस बार भी महिलाएं और युवा वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। हर पार्टी इस वर्ग को साधने की कोशिश में है। राजद से लेकर भाजपा तक—हर कोई ‘महिला सशक्तिकरण’ और ‘रोजगार’ को केंद्र में रखकर रणनीति बना रहा है।

“मसाला कभी खत्म नहीं होता…”

पटना के डाकबंगला चौक की चाय दुकान पर बैठे डॉ. रामकुमार सिंह कहते हैं — यह वही बिहार है जिसने दुनिया को लोकतंत्र दिया। यहां जनता नेता को ऊपर भी उठाती है और नीचे भी गिरा देती है। यह धरती याद दिलाती है कि लोकतंत्र में बदलाव का स्वाद लिट्टी-चोखे जितना देसी और चाइनीज नूडल्स जितना तात्कालिक दोनों हो सकता है। फर्क बस इतना है कि बिहार की राजनीति में मसाला कभी खत्म नहीं होता।

पटना यूनिवर्सिटी के छात्र अमन राज कहते हैं, “हर चुनाव में कोई न कोई पार्टी बदल देता है। नौकरी, पढ़ाई और पलायन जैसे मुद्दे हर बार पीछे छूट जाते हैं।”
वहीं दरियापुर के दुकानदार रामसेवक पासवान कहते हैं, “पहले लोग जात देखकर वोट देते थे, अब काम भी देख रहे हैं, लेकिन नेता काम कम, गठबंधन ज़्यादा बदलते हैं।”

किस पार्टी का किन मुद्दों पर फोकस

NDA

  • भाजपा: ऑपरेशन सिंदूर, घुसपैठ, मुस्लिम डिप्टी सीएम, पाकिस्तान, और राजद के ‘जंगलराज’ की याद।
  • जेडीयू: 20 साल का विकास, अपराध नियंत्रण, महिलाओं का उत्थान, परिवारवाद से दूरी।
  • एलजेपी (रामविलास): पलायन रोकना, राजद के कथित गुंडाराज पर प्रहार।

महागठबंधन

  • राजद: नीतीश सरकार के घोटाले, पेपर लीक, हर परिवार को एक नौकरी, वक्फ कानून पर पुनर्विचार।
  • कांग्रेस: वोट चोरी का आरोप, 25 लाख का हेल्थ बीमा, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह भत्ता।

देश की दिशा तय करेगा बिहार

बिहार के नतीजे केवल राज्य की सत्ता नहीं, बल्कि 2029 लोकसभा चुनाव की रणनीति की भी दिशा तय करेंगे। यदि एनडीए सत्ता बरकरार रखता है तो केंद्र की स्थिति और मजबूत होगी, वहीं महागठबंधन की जीत इंडिया ब्लॉक को नई ऊर्जा दे सकती है।

Previous Post

कलश यात्रा से उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा जल भर कर महिलाओं ने निकाली शोभा यात्रा

Next Post

महागठबंधन का बड़ा वादा: ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर करने का ऐलान

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

अलीगढ़ में अरबों की शत्रु संपत्तियों पर अब सैटेलाइट की नज़र
प्रदेश

अलीगढ़ में अरबों की शत्रु संपत्तियों पर अब सैटेलाइट की नज़र

June 20, 2026 2:07 pm
परिवार गया था कश्मीर घर से लाखों के जेवरात और दस्तावेज चोरी
प्रदेश

परिवार गया था कश्मीर घर से लाखों के जेवरात और दस्तावेज चोरी

June 20, 2026 1:53 pm
लखनऊ फुटबॉल लीग का रोमांच 10 जुलाई से, खिताबी हैट्रिक पर होगी टेक्ट्रो क्लब की नज़र
खेल

लखनऊ फुटबॉल लीग का रोमांच 10 जुलाई से, खिताबी हैट्रिक पर होगी टेक्ट्रो क्लब की नज़र

June 20, 2026 1:36 pm
आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त
प्रदेश

आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

June 20, 2026 8:13 am
मायावती का विरोधियों पर तीखा हमला, बोलीं ‘पूंजीपतियों के दम पर नहीं, समर्थकों के बल पर चलती है बसपा’
प्रदेश

मायावती का विरोधियों पर तीखा हमला, बोलीं ‘पूंजीपतियों के दम पर नहीं, समर्थकों के बल पर चलती है बसपा’

June 19, 2026 3:30 pm
लखनऊ में दर्दनाक हादसा: खेलते समय मासूम पर गिरा लोहे का भारी गेट, तीन वर्षीय बच्ची की मौत
प्रदेश

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: खेलते समय मासूम पर गिरा लोहे का भारी गेट, तीन वर्षीय बच्ची की मौत

June 19, 2026 3:18 pm
Next Post
महागठबंधन का बड़ा वादा: ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर करने का ऐलान

महागठबंधन का बड़ा वादा: ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर करने का ऐलान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में पहला मुकाबला आज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में पहला मुकाबला आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
घटकौर में हुआ विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन, उमड़ा जनसैलाब

घटकौर में हुआ विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन, उमड़ा जनसैलाब

June 5, 2026 7:57 pm
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
क्या मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया एक्टिविटी से मची खलबली

क्या मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया एक्टिविटी से मची खलबली

June 9, 2026 1:13 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

नौतपा के दूसरे दिन प्रचंड धूप से तप रही धरती, अगले छह दिनों तक लू के आसार

May 26, 2026 5:37 pm
रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

June 3, 2026 8:06 am
लखनऊ: मड़ियांव क्षेत्र की भरतनगर कॉलोनी का फर्जी आईपीएस गिरफ्तार

लखनऊ: मड़ियांव क्षेत्र की भरतनगर कॉलोनी का फर्जी आईपीएस गिरफ्तार

June 16, 2026 12:58 pm
ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, अमेठी में मनाया गया ‘विश्व पर्यावरण दिवस’

ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, अमेठी में मनाया गया ‘विश्व पर्यावरण दिवस’

June 5, 2026 7:26 pm
अलीगढ़ में अरबों की शत्रु संपत्तियों पर अब सैटेलाइट की नज़र

अलीगढ़ में अरबों की शत्रु संपत्तियों पर अब सैटेलाइट की नज़र

June 20, 2026 2:07 pm
परिवार गया था कश्मीर घर से लाखों के जेवरात और दस्तावेज चोरी

परिवार गया था कश्मीर घर से लाखों के जेवरात और दस्तावेज चोरी

June 20, 2026 1:53 pm
लखनऊ फुटबॉल लीग का रोमांच 10 जुलाई से, खिताबी हैट्रिक पर होगी टेक्ट्रो क्लब की नज़र

लखनऊ फुटबॉल लीग का रोमांच 10 जुलाई से, खिताबी हैट्रिक पर होगी टेक्ट्रो क्लब की नज़र

June 20, 2026 1:36 pm
आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

June 20, 2026 8:13 am
आज का पंचांग एवं राशिफल : जानें 20 जून 2026 के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

आज का पंचांग एवं राशिफल : जानें 20 जून 2026 के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

June 20, 2026 7:36 am
मायावती का विरोधियों पर तीखा हमला, बोलीं ‘पूंजीपतियों के दम पर नहीं, समर्थकों के बल पर चलती है बसपा’

मायावती का विरोधियों पर तीखा हमला, बोलीं ‘पूंजीपतियों के दम पर नहीं, समर्थकों के बल पर चलती है बसपा’

June 19, 2026 3:30 pm
लखनऊ में दर्दनाक हादसा: खेलते समय मासूम पर गिरा लोहे का भारी गेट, तीन वर्षीय बच्ची की मौत

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: खेलते समय मासूम पर गिरा लोहे का भारी गेट, तीन वर्षीय बच्ची की मौत

June 19, 2026 3:18 pm
घर से महज 10 मीटर पहले सर्राफा व्यापारी को मारी गोली, लाखों के जेवर लूटकर बदमाश फरार

घर से महज 10 मीटर पहले सर्राफा व्यापारी को मारी गोली, लाखों के जेवर लूटकर बदमाश फरार

June 19, 2026 3:05 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

अलीगढ़ में अरबों की शत्रु संपत्तियों पर अब सैटेलाइट की नज़र

अलीगढ़ में अरबों की शत्रु संपत्तियों पर अब सैटेलाइट की नज़र

June 20, 2026 2:07 pm
परिवार गया था कश्मीर घर से लाखों के जेवरात और दस्तावेज चोरी

परिवार गया था कश्मीर घर से लाखों के जेवरात और दस्तावेज चोरी

June 20, 2026 1:53 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In