• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Saturday, October 3, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » युवक को फर्जी मुकदमों में फंसाने का मामला: 33 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

युवक को फर्जी मुकदमों में फंसाने का मामला: 33 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
February 2, 2026 6:25 pm

आगरा में तैनात एएनटीएफ इंस्पेक्टर समेत जांच के घेरे में कई पुलिसकर्मी

आगरा/लखनऊ, संवाददाता : आगरा जेल में बंद एक युवक को मोटरसाइकिल चोरी समेत कई मामलों में फर्जी तरीके से फंसाने के गंभीर मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर 33 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सीबीआई जांच कराए जाने की संस्तुति कर दी गई है। अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस संबंध में आदेश का अनुपालन करते हुए हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दिया है।

इन 33 पुलिसकर्मियों में वर्तमान में आगरा में तैनात कई अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें आगरा एएनटीएफ में तैनात इंस्पेक्टर हरवेंद्र मिश्रा, हेड कांस्टेबल वसीम, आगरा जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल लोकेश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा फिरोजाबाद और आसपास के जिलों में तैनात कई पुलिसकर्मी भी जांच के दायरे में हैं। कुछ अभी भी महत्वपूर्ण पदों पर बने हुए हैं। अब यह देखना होगा कि जांच के दौरान इन्हें साइड लाइन किया जाता है या नहीं।

युवक को थर्ड डिग्री देकर भेजा गया जेल

मामला वर्ष 2018 का है। मथुरा के हाईवे क्षेत्र निवासी सुमित कुमार के भाई पुनीत कुमार को एसओजी ने फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर दो दिन तक अवैध हिरासत में रखा और थर्ड डिग्री दी। इसके बाद गोविंद नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर चोरी और लूट जैसे पांच फर्जी मुकदमों में उसे जेल भेज दिया गया।

इस मामले की शिकायत सुमित कुमार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, लखनऊ में की थी। आयोग के आदेश पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ की विशेष जांच टीम ने जांच की, जिसमें 33 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी दोषी पाए गए।

हाईकोर्ट के आदेश, पुनर्विचार याचिका खारिज

6 सितंबर 2022 को हाईकोर्ट ने सुमित कुमार की याचिका पर सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ प्रदेश सरकार ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की, लेकिन 22 जनवरी 2026 को हाईकोर्ट ने इसे खारिज करते हुए सीबीआई को जांच सौंपने के स्पष्ट आदेश दिए। इसके अनुपालन में अब सीबीआई पूरे मामले की जांच करेगी।

ये पुलिसकर्मी जांच में फंसे

जांच के घेरे में आने वालों में तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर, तत्कालीन सीओ आलोक दुबे, प्रीति सिंह, विजय शंकर मिश्रा, निरीक्षक शिव प्रताप सिंह, रामपाल सिंह, हरविंदर मिश्रा, अवधेश त्रिपाठी, नितिन कसाना, वर्तमान में फिरोजाबाद में तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सहित कई उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं।

पूरे परिवार ने चुकाई शिकायत करने की कीमत

पीड़ित सुमित कुमार का आरोप है कि मामले की पैरवी करने पर पुलिसकर्मियों ने उसे और उसके परिवार को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। फिरोजाबाद में एक महिला को बहला-फुसलाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें महिला को नाबालिग तक दर्शाया गया। इस मुकदमे में सुमित, उसके पुलिसकर्मी भाई दीपेंद्र कुमार और उनकी मां को भी आरोपी बना दिया गया। लगातार तनाव के चलते वर्ष 2022 में उनकी मां को ब्रेन हेमरेज हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई। भाई दीपेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया था, जिनकी बहाली 2022 में हो सकी। पीड़ित परिवार का कहना है कि खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी। पुलिस की प्रताड़ना के चलते परिवार को लंबे समय तक भूमिगत भी रहना पड़ा।

Previous Post

शादी से पहले उठा जनाजा, नैनी सेंट्रल जेल के बंदी रक्षक ने सगाई के बाद फंदा लगाकर दी जान

Next Post

आज का पंचांग एवं राशिफल , 03 फरवरी 2026 मंगलवार

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ
अमेठी

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या
अंबेडकरनगर

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर
Breaking News

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ
अंबेडकरनगर

पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

September 3, 2026 12:17 am
मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा
अंबेडकरनगर

मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

August 31, 2026 3:28 pm
यूपी की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जघन्य अपराधों में आई 85 प्रतिशत की कमी
अंबेडकरनगर

सीएम योगी अफसरों पर सख्त, कहा तय समय में पूरी करें विकास परियोजनाएं, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

August 28, 2026 12:47 am
Next Post
आज का पंचांग एवं राशिफल , 03 फरवरी 2026 मंगलवार

आज का पंचांग एवं राशिफल , 03 फरवरी 2026 मंगलवार

रामगंज में महिला व्यापारियों को मिली नई पहचान, व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ का गठन

रामगंज में महिला व्यापारियों को मिली नई पहचान, व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ का गठन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
लखनऊ में पीपल का पेड़ काट हनुमान जी और भोलेनाथ को बुलडोजर से उठा ले गए अधिकारी

लखनऊ में पीपल का पेड़ काट हनुमान जी और भोलेनाथ को बुलडोजर से उठा ले गए अधिकारी

February 14, 2025 9:31 am
अयोध्या में दीपों की गंगा, 26 लाख दीपों से बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अयोध्या में दीपों की गंगा, 26 लाख दीपों से बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 20, 2025 4:19 pm
बोले कार्तिक,भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 दोनों फिल्में करेंगी अच्छा प्रदर्शन

बोले कार्तिक,भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 दोनों फिल्में करेंगी अच्छा प्रदर्शन

October 14, 2024 12:45 pm
लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

बड़ा खतरा टला, राहुल गांधी का विमान दस मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर

September 8, 2026 10:56 pm
पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

पूर्व एयर चीफ मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ

September 3, 2026 12:17 am
मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

मायावती का चुनावी मंथन, कहा लुभावने वादों से रहें सावधान, पांचवी बार सरकार बनाने का दावा

August 31, 2026 3:28 pm
यूपी की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जघन्य अपराधों में आई 85 प्रतिशत की कमी

सीएम योगी अफसरों पर सख्त, कहा तय समय में पूरी करें विकास परियोजनाएं, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

August 28, 2026 12:47 am
नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

नेपाल में भारी तबाही: महाजल प्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता, कैलाश यात्रियों पर भी संकट

August 26, 2026 10:22 pm
प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

August 26, 2026 12:16 am
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

लखनऊ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पहले भर्तियों में भाई भतीजावाद इसकदर हावी था कि जो भर्ती में शामिल नहीं था, उसे भी नौकरी मिल जाती थी: योगी

September 20, 2026 3:55 pm
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In