• About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Samwaddata
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
    • अंबेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अमेठी
    • बाराबंकी
    • रायबरेली
    • सीतापुर
  • माघ मेला 2026
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • क्राइम
  • शिक्षा / करियर
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • सोशल ट्रेंडिंग
  • धर्म-कर्म/राशिफल
No Result
View All Result
Samwaddata
No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Home » आज का पंचांग 28-07-2025

आज का पंचांग 28-07-2025

संवाददाता न्यूज़ by संवाददाता न्यूज़
July 28, 2025 10:41 am

ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा

मास: श्रावण माह

पक्ष: शुक्ल पक्ष

तिथि: चतुर्थी रात्रि 11:43 तक

दिन: सोमवार

नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 7:03 तक, पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग: परिघ, कल प्रातः 5:08 बजे तक

ऋतु: वर्षा

अयन: दक्षिणायण

सूर्योदय: प्रातः 5:22 बजे

सूर्यास्त: सायं 6:38 बजे

राहुकाल: प्रातः 7:30 से 9:00 बजे तक

प्रदोषकाल: सायं 7:00 से रात्रि 9:15 बजे तक

दिशा शूल: पूर्व एवं पूर्वोत्तर दिशा में यात्रा अशुभ

शुभ उपाय: सोमवार को घर से निकलने से पूर्व दर्पण देखना शुभ माना गया है

विशेष: आज श्रावण शुक्ल चतुर्थी तिथि है, जो विशेष धार्मिक महत्त्व की मानी जाती है।

आज का राशिफल

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए घर परिवार में व्यस्तता का समय रहेगा। परिवार के कुछ लोग आपकी बातों के कारण नाराज भी हो सकते हैं लेकिन फिर भी स्थिति आपके लिए बेहतर ही रहेगी। छात्र शिक्षा में अच्छे परिणाम के लिए तैयार रहें साथ ही ट्रैवलिंग के लिए अधिक बेहतर न हो इसलिए जरूरी न हो तो टालना ही सही होगा। बॉस या उच्च अधिकारियों के साथ काम में तेजी का समय रहने वाला है। इस समय नई डील पर काम शुरु कर सकते हैं लेकिन कागजात इत्यादि पर निगरानी सही से रखें। प्रेजेंटेशन या टीम मीटिंग में आप अपनी छाप छोड़ सकते हैं लेकिन ईगो को बीच में न आने दें। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है तो कुछ पुराने खर्चों की भरपाई हो सकती है। कोई स्कीम, योजना या छोटा निवेश आपको उत्साहित कर सकता है। आप आकर्षक महसूस करेंगे और दूसरे भी आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। जो लोग रिलेशन में हैं उनके लिए दिन थोड़ा रोमांटिक लेकिन ईगो वाला भी हो सकता है। पार्टनर से जिद में कोई बात न कहें। एनर्जी लेवल हाई रहेगा, लेकिन खुद को ओवरएक्टिव न करें, सिर दर्द या थकान की शिकायत हो सकती है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – हरा है।

वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए घर में काम के अलावा भाई बहनों के साथ चहल पहल दे सकता है। इस समय परिवार के लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। अगर हो सके तो ज्यादा गुस्से में कुछ कह जाने से बचें क्योंकि ऎसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। काम के लिए सुबह से ही भागदौड़ करने वाले हैं, इस समय दोस्तों की मदद मिल सकती है। वर्क में कुछ स्थिरता बनी रहेगी लेकिन नया काम शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाना जरूरी है। ऑफिस में आपकी काम करने की नीतियों पर कुछ बातें हो सकती हैं। आर्थिक रूप से दिन सामान्य लेकिन अभी आप हेल्थ या फिर कुछ खरीदारी के कारण कोई उधार न लेने की सोचें तो बेहतर होगा। प्रेम संबंधों में इमोशनल पर उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवन साथी के साथ बातें लंबी होने वाली हैं कुल मिलाकर दिन सामान्य है। शारीरिक थकावट या पैरों में दर्द हो सकता है इस समय गुनगुने पानी से हाथ पांव की सिकाई करना अच्छा रहेगा। शुभांक – 8 और शुभ रंग – भूरा है।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए काम के चलते अपनों के लिए कम ही समय दे पाएंगें, घर में किसी रुके हुए काम को फिर से शुरू करने का विचार भी कर सकते हैं। छोटे भाई बहनों की जिद आपको गुस्सा दिला सकती है। पेरेंट्स के लिए बच्चों से जुड़ा कोई विषय ध्यान खींच सकता है। इस समय ध्यान बनाए रखें पहली की ही भांति सजग रहें। बाहरी लोगों से कुछ नए मौके मिल सकते हैं। इंटरव्यू या किसी ऑफिशियल प्रेजेंटेशन में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। टीम वर्क में आपका लापरवाही वाला रुख न रहें इस बात पर ध्यान रखें। पैसे से जुड़ी किसी पुरानी चिंता का हल निकल सकता है। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं, लेकिन खर्च भी बढ़े हुए रहेंगे। बजट का पालन जरूरी है। रोमांच बना रहेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं वे साथी से जुड़ा कोई खास प्लान बना सकते हैं। कोई नई शुरुआत संभव है। इस समय अनियमित दिनचर्या के कारण थकावट हो सकती है अगर हो सके तो भोजन में लापरवाही न बरतें। शुभांक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा संवेदनशील रहेगा। भावनाएं तेज हो सकती हैं, जिससे परिवार या करीबी रिश्तों में कुछ असमंजस उत्पन्न हो सकता है। फिर भी आप स्थिति को शांति से संभालने में सफल रहेंगे। काम में स्थिरता बनी रहेगी लेकिन उत्साह की कमी महसूस हो सकती है। यदि आप किसी डेडलाइन पर काम कर रहे हैं तो समय का ध्यान जरूर रखें। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है। इस समय अचानक किसी जरूरी खर्च का सामना करना पड़ सकता है और कोई पुराना भुगतान निकल सकता है। संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं अगर हो सके तो साथी से खुलकर बात करें लेकिन किसी भी स्थिति में बहस से बचें। पाचन संबंधी समस्या हो सकती है ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें। पानी अधिक पिएं और आराम जरूर करें। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पिंक है।

सिंह राशि :- आज के दिन आप कुछ नई शुरुआत के मूड में रह सकते हैं। किसी मित्र से आर्थिक सलाह लेना भी लाभदायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में थोड़ी उलझन हो सकती है। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। काम के स्थल पर दूसरों से उलझने से बचें। इस समय आप अपनी चतुराई और बातचीत के कौशल से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। नई योजनाएं शुरू करने या किसी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए शुभ है। आर्थिक योजना में थोड़ा बदलाव फायदेमंद रहेगा लेकिन इस समय सेविंग का प्लान पूरा हो न पाए। रिश्ते में आप कुछ संकोची रह सकते हैं लेकिन ज्यादा टेंशन न लें क्योंकि चीजें कुछ न कुछ आपके लिए सहयोग देने वाली भी होंगी। शारीरिक रूप से स्थिति बेहतर रहेगी लेकिन आंखों या सिर में हल्की थकान हो सकती है। शुभांक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप अपनी बातों और फैसलों को लेकर स्पष्ट रहेंगे। सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और कोई नया अवसर भी सामने आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। कामकाज में नयापन लाने की जरूरत होगी। जो लोग लीडरशिप या क्रिएटिव क्षेत्र में हैं, उन्हें विशेष पहचान मिल सकती है। ऑफिस में आप किसी प्रेजेंटेशन या प्रस्ताव को अच्छे से पेश करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी। किसी रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सोच-विचार कर कदम बढ़ाएं। प्रेम संबंधों में गर्मजोशी न भी मिल पाए लेकिन बातें तो जरूर होगी। इस समय सोशल मीडिया में कोई नया दोस्त बन सकता है। मोबाइल या टेलीविजन का स्क्रीन टाइम थोड़ा कम करें, आंखों में जलन और सिर में दर्द की शिकायत बढ़ सकती है। शुभांक – 7 और शुभ रंग – पीला है।

तुला राशि :- आज का दिन आपके काम को लेकर दूसरों पर निर्भर रह सकता है। परिवार में बड़ों की ओर से कुछ बातें आपको परेशानी दे सकती हैं, लेकिन फिर भी स्थिति कुछ तो कंट्रोल में रहेगी। किसी पुराने मित्र से बातचीत कुछ अच्छे पलों को देने वाली हो सकती है। कार्यस्थल पर अधिक सोच-विचार और परफेक्शन की चाहत के कारण प्रगति धीमी हो सकती है। जरूरी कागजात या डेडलाइन का विशेष ध्यान रखें। सहयोगियों से तालमेल थोड़ा बिगड़ सकता है इसलिए ज्यादा बातें न करना ही बेहतर होगा। धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतें कुछ पैसे इधर उधर कहीं रख देने के चलते तनाव बढ़ सकता है। निवेश के लिए अभी थोड़ा रुकना बेहतर होगा। पार्टनर से ज्यादा चीजों की मांग रखना उचित नहीं होगा उनके लिए आपको समझना भी आसान नहीं होगा, इसलिए अभी जैसा है वैसा ही चलने देना समझदारी है। पेट या आंतों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है, इस समय कोल्ड ड्रिंक या अन्य तरह के बाहरी खान पान से बचें। शुभांक – 3 और शुभ रंग – संतरी है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाने की चुनौती लेकर आएगा। काम और परिवार दोनों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आप अपने व्यवहार और बातचीत से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे, लेकिन निर्णय लेते समय भावुकता से बचें। काम को लेकर बाहरी मामले ज्यादा असर डाल सकते हैं। कुछ नई शुरुआत की संभावना है साथ ही पुराना प्रोजेक्ट फिर से एक्टिव हो सकता है। बॉस या क्लाइंट के साथ मीटिंग में आपकी उपस्थिति बेहतर रहे इस पर ध्यान दें, सोशल वर्क में इस समय आप कुछ ज्यादा एक्टिव होंगे। दिन आर्थिक रूप से मध्यम है, कुछ खर्चे अनियोजित हो सकते हैं। कोई छोटा मुनाफा भी मिलने की संभावना है अगर आप साझेदारी में निवेश कर रहे हैं तो थोड़ा कूटनीति से काम करने की कोशिश करें। रिश्तों में नजदीकी और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी जो लोग रिलेशन में हैं, वे किसी बात को लेकर मन में असमंजस रख सकते हैं। थकान और हल्का सिरदर्द हो सकता है इस समय माता पक्ष की हेल्थ पर भी अधिक ध्यान देने की जरुरत होगी। शुभांक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर हो सकता है लेकिन भाग्य का सहयोग काफी मजबूत रह सकता है। घरेलू काम को व्यवस्थित और परफेक्ट बनाना चाहेंगे लेकिन जीवन की कुछ चीजें परफेक्शन से नहीं, सहजता से चलती हैं बस ये बात सीखने को मिलेगी। काम के चलते शायद इस समय खुद को भी भूल सकते हैं। अपने काम को लेकर बहुत सजग रहेंगे, लेकिन शायद यही सजगता आपके मन को थका सकती है। कोई डेडलाइन या मीटिंग आपको टेंशन में डाल सकती है इसलिए साथियों से मदद लेने में संकोच न करें। इनकम स्थिर रहेगी, यात्रा से संबंधित या कुछ लोग ऑनलाइन लर्निंग या स्किल डेवलपमेंट में पैसा लगाने का विचार कर सकते हैं। रिश्तों में छोटी-छोटी बातें सोचने की आदत परेशान कर सकती है। जो आप कहना चाहते हैं, उसे सीधे शब्दों में कहें। पार्टनर से बात करें लेकिन विश्लेषण नहीं। मानसिक थकान, पेट की दिक्कत या अनिद्रा की समस्या हो सकती है। ध्यान, संगीत और प्रकृति के पास समय बिताना फायदेमंद रहेगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – हल्का भूरा है।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिये आपसी संबंधों, सामाजिक जीवन और अपने अंदर के भावों पर केंद्रित रहेगा। कोई करीबी दोस्त या परिवार का सदस्य आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकता है इसलिए शब्दों को सोच-समझकर बोलें। छात्र अपनी एजुकेशन के लिए काफी संजीदा दिखाई दे सकते हैं। काम के मामले में थोड़ी सुस्ती हो सकती है, लेकिन आपकी टीम भावना और सामंजस्य से काम आगे बढ़ेगा। किसी प्रोजेक्ट में फाइनल स्टेज पर पहुंचने का मौका है मीडिया, फैशन या आर्ट से जुड़े हैं तो नया अवसर मिल सकता है। खर्च और इनकम दोनों सामान्य रहेंगे किसी मित्र के साथ कोई फाइनेंशियल डील करने से पहले सब कुछ साफ कर लें। प्रेम संबंधों में छोटी बातों को तूल न दें आपके भीतर रोमांटिक भावनाएं प्रबल रहेंगी, लेकिन पार्टनर की व्यस्तता या दूरी आपको भावुक कर सकती है। गर्दन, पीठ या स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इस समय एक्सरसाइज करें। शुभांक – 2 और सजूभ रंग – हल्का ग्रीन है।

कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिये बहुत एक्टिव रह सकता है। मन में बहुत कुछ करने का उत्साह रहेगा, लेकिन अधिक चाह की वजह से बेचैनी भी आ सकती है। आप किसी स्थिति को लेकर बहुत गंभीर हो सकते हैं थोड़ा रिलैक्स करना जरूरी है। नौकरी या व्यापार में तेजी रहेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आप खुद को साबित करना चाहेंगे। किसी गुप्त योजना पर काम करना या रिसर्च से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक रूप से दिन ठीक है, लेकिन देनदारी या कर्ज याद आ सकता है। पैतृक संपत्ति, बीमा या टैक्स से जुड़ा मामला हल करने का समय आ सकता है। पार्टनर से मन की कोई बात साझा करना बेहतर रहेगा। आपका गहराई से सोचना उन्हें थोड़ा डरा सकता है, इसलिए खुलकर बात करें। इम्यूनिटी पर थोड़ा असर हो सकता है रक्तचाप में उतार-चढ़ाव संभव है। गुस्सा और तनाव से दूरी रखें। शुभांक – 4 और शुभ रंग – ग्रे है।

मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए घर में माता पिता की मदद वाला होगा। इस समय बड़े विचारों से भरा रहेगा। कोई योजना बनाएँगे या भविष्य को लेकर कोई दृढ़ निर्णय ले सकते हैं। यात्रा की सोच भी बन सकती है, या किसी धार्मिक स्थल या आध्यात्मिक चर्चा में दिलचस्पी बढ़ सकती है। काम को लेकर आपकी सोच बहुत स्पष्ट रहेगी। कोई नई शिक्षा, कोर्स या स्किल डेवलपमेंट से जुड़ा निर्णय लिया जा सकता है। कोई दूरस्थ क्लाइंट या विदेशी संपर्क से काम बन सकता है। शिक्षक, लेखक और काउंसलिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयोगी है। पैसों के मामलों में सोच बड़ी होगी लेकिन अभी रिस्क से बचें। यात्रा या शिक्षा पर धन खर्च हो सकता है। कोई पुराना बकाया मिल सकता है या लोन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। आप अपने रिश्ते को एक नई ऊँचाई पर ले जाने की सोच सकते हैं। गंभीरता से कोई निर्णय लेना चाहेंगे, लेकिन पार्टनर की राय जरूर लें। मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे, लेकिन पाचन या थकान से जुड़ी समस्या हो सकती है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – चमकीला है।

Tags: आज का पंचांगआज का पंचांग ]आज का हिंदू पंचांगपंचांगवैदिक पंचांगहिंदू पंचांग
Previous Post

हरियाली बढ़ाने के लिए युवाओं संग प्रबंध-निदेशक ने लगाए पौधे

Next Post

बेलपत्र के इस उपाय से भोलेनाथ के साथ लक्ष्मी नारायण की भी होगी कृपा

संवाददाता न्यूज़

संवाददाता न्यूज़

Related Posts

अयोध्या, काशी और मथुरा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां
Breaking News

अयोध्या, काशी और मथुरा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

November 4, 2026 2:09 pm
केजीएमयू में धर्मांतरण नेटवर्क की उधड़ती जा रहीं परतें, मशीनें किराए से लगवाकर कमीशन लिया और रकम लव जिहाद में लगाई
Breaking News

केजीएमयू में धर्मांतरण नेटवर्क की उधड़ती जा रहीं परतें, मशीनें किराए से लगवाकर कमीशन लिया और रकम लव जिहाद में लगाई

November 4, 2026 1:08 pm
साल 2026 का महाखगोलीय रोमांच: आज लगेगा साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा नजारा
अंबेडकरनगर

साल 2026 का महाखगोलीय रोमांच: आज लगेगा साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा नजारा

August 12, 2026 3:47 pm
धर्म और कर्तव्य की राह पर ही विजय: योगी आदित्यनाथ का संदेश
अंबेडकरनगर

सीएम ने अमर क्रांतिकारियों को याद कर काकोरी डकैती कांड को विदेशी हुकूमत की चूले हिला देने वाला कदम बताया

August 9, 2026 2:25 pm
घर में लाएं ये 8 चमत्कारी पौधे, चमकेगी किस्मत और बरसेगा धन
धर्म-कर्म/राशिफल

घर में लाएं ये 8 चमत्कारी पौधे, चमकेगी किस्मत और बरसेगा धन

July 19, 2026 10:33 am
सावन 2026: 23 साल बाद बन रहा है दुर्लभ महासंयोग, एक ही दिन नाग पंचमी और सोमवार
धर्म-कर्म/राशिफल

सावन 2026: 23 साल बाद बन रहा है दुर्लभ महासंयोग, एक ही दिन नाग पंचमी और सोमवार

July 16, 2026 10:26 am
Next Post
बेलपत्र के इस उपाय से भोलेनाथ के साथ लक्ष्मी नारायण की भी होगी कृपा

बेलपत्र के इस उपाय से भोलेनाथ के साथ लक्ष्मी नारायण की भी होगी कृपा

वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश प्रताप सिंह का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश प्रताप सिंह का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

आगरा में भीषण हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्ग समेत चारकी मौत

June 18, 2025 10:19 am
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर मचा बवाल, 14 सितंबर को टकराएंगी दोनों टीमें

July 29, 2025 5:13 pm
भरतनगर में नाबालिग ने दौड़ाई तेजरफ्तार कार, बाइक अड़ाकर रोका गया रफ्तार का कहर

भरतनगर में नाबालिग ने दौड़ाई तेजरफ्तार कार, बाइक अड़ाकर रोका गया रफ्तार का कहर

October 15, 2026 9:10 pm
हाईटेंशन लाइन से पतंग छुड़ाने में बालक को लगा 11000 वोल्ट का झटका, केजीएमयू में दोनों हाथ काटने पड़े 

हाईटेंशन लाइन से पतंग छुड़ाने में बालक को लगा 11000 वोल्ट का झटका, केजीएमयू में दोनों हाथ काटने पड़े 

November 2, 2026 1:13 pm
सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से सुरक्षा के नाम पर तो नहीं होगा छलावा

सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से सुरक्षा के नाम पर तो नहीं होगा छलावा

October 31, 2026 12:00 am
बौनाभारी में युवक की हत्या के राजफ़ाश के क़रीब पुलिस, करीबी हिरासत में

बेखौफ हमलावर, सड़क पर ट्रिपल मर्डर: कार खड़ी करने के विवाद में दिनदहाड़े दौड़ाकर तीन लोगों को मारी गोली

October 26, 2026 2:08 pm
यूपी में अमेठी-रायबरेली मॉडल लागू करेगी कांग्रेस, पूरे प्रदेश में लागू होगी नई रणनीति

लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में मारपीट संग गालीगलौज, चले लात-जूते

October 12, 2026 9:10 am
मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

मड़ियांव थाने के पास पोते से विवाद के बाद बचाव में सीतापुर निवासी बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

September 13, 2026 12:33 pm
अयोध्या, काशी और मथुरा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

अयोध्या, काशी और मथुरा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

November 4, 2026 2:09 pm
केजीएमयू में धर्मांतरण नेटवर्क की उधड़ती जा रहीं परतें, मशीनें किराए से लगवाकर कमीशन लिया और रकम लव जिहाद में लगाई

केजीएमयू में धर्मांतरण नेटवर्क की उधड़ती जा रहीं परतें, मशीनें किराए से लगवाकर कमीशन लिया और रकम लव जिहाद में लगाई

November 4, 2026 1:08 pm
हाईटेंशन लाइन से पतंग छुड़ाने में बालक को लगा 11000 वोल्ट का झटका, केजीएमयू में दोनों हाथ काटने पड़े 

हाईटेंशन लाइन से पतंग छुड़ाने में बालक को लगा 11000 वोल्ट का झटका, केजीएमयू में दोनों हाथ काटने पड़े 

November 2, 2026 1:13 pm
‘किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता में निहित’

‘किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता में निहित’

October 31, 2026 2:12 pm
सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से सुरक्षा के नाम पर तो नहीं होगा छलावा

सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से सुरक्षा के नाम पर तो नहीं होगा छलावा

October 31, 2026 12:00 am
बौनाभारी में युवक की हत्या के राजफ़ाश के क़रीब पुलिस, करीबी हिरासत में

बेखौफ हमलावर, सड़क पर ट्रिपल मर्डर: कार खड़ी करने के विवाद में दिनदहाड़े दौड़ाकर तीन लोगों को मारी गोली

October 26, 2026 2:08 pm
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुलतानपुर कोर्ट ने किया दोषमुक्त

मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुलतानपुर कोर्ट ने किया दोषमुक्त

October 26, 2026 12:32 pm
भरतनगर में नाबालिग ने दौड़ाई तेजरफ्तार कार, बाइक अड़ाकर रोका गया रफ्तार का कहर

भरतनगर में नाबालिग ने दौड़ाई तेजरफ्तार कार, बाइक अड़ाकर रोका गया रफ्तार का कहर

October 15, 2026 9:10 pm
Samwaddata

Categories

Breaking News Videos अंबेडकरनगर अमेठी अयोध्या ऑपरेशन सिंदूर क्राइम खेल देश धर्म-कर्म/राशिफल प्रदेश बाराबंकी बिज़नेस मनोरंजन महाकुंभ 2025 माघ मेला 2026 राजनीतिक-सामाजिक रायबरेली लखनऊ शिक्षा / करियर सीतापुर सोशल ट्रेंडिंग

Recent News

अयोध्या, काशी और मथुरा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

अयोध्या, काशी और मथुरा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

November 4, 2026 2:09 pm
केजीएमयू में धर्मांतरण नेटवर्क की उधड़ती जा रहीं परतें, मशीनें किराए से लगवाकर कमीशन लिया और रकम लव जिहाद में लगाई

केजीएमयू में धर्मांतरण नेटवर्क की उधड़ती जा रहीं परतें, मशीनें किराए से लगवाकर कमीशन लिया और रकम लव जिहाद में लगाई

November 4, 2026 1:08 pm
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • लखनऊ
  • देश
  • प्रदेश
  • माघ मेला 2026
  • महाकुंभ 2025
  • राजनीतिक-सामाजिक
  • शिक्षा / करियर
  • धर्म-कर्म/राशिफल
  • क्राइम
  • सीतापुर
  • Disclaimer
  • About Us
  • Newsletter

Copyright (c) www.samwaddata.com All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In