महज 14 महीने पहले हुआ था विवाह
ग्वालियर, संवाददाता : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर गांव से आत्महत्या का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवा दंपती ने कथित तौर पर घरेलू विवाद से तंग आकर एक ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। हस्तिनापुर थाना प्रभारी देवेंद्र लोधी के अनुसार, शनिवार को पुलिस को मकान में शव लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को फंदे से उतारा।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।























