नौकरी में पदोन्नति और कार्यक्षेत्र में मिल सकती है प्रशंसा
नई दिल्ली, संवाददाता : जुलाई माह की शुरुआत के साथ ही ग्रह-नक्षत्रों की चाल में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस महीने कई ग्रह राशि परिवर्तन और नक्षत्र गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इसी क्रम में 1 जुलाई 2026 को एक दुर्लभ दशांक योग का निर्माण होने जा रहा है, जिसे कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को शाम 6:51 बजे सूर्य देव और अरुण (यूरेनस) ग्रह के बीच 36 डिग्री का कोण बनेगा। इस विशेष खगोलीय स्थिति के कारण दशांक योग का निर्माण होगा। मान्यता है कि इस योग का सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से चार राशियों पर देखने को मिल सकता है।
मेष राशि
दशांक योग मेष राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक क्षेत्र में शुभ संकेत लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरी में सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं और अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग प्रगति और सम्मान का संकेत माना जा रहा है। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं, जबकि व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। नया व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दशांक योग आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है। आय में वृद्धि होने से वित्तीय स्थिति बेहतर हो सकती है। करियर में नए अवसर मिलने की संभावना है। हालांकि, धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में भी मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति और कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है, जबकि व्यापार में भी अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल बना रहेगा।





















